Advertisement :
आगरा के लाल किले का सम्पूर्ण इतिहास | Agra Red Fort History In Hindi

Advertisement :
ऐतिहासिक दुर्गो के लिए भारत पूरी दुनिया में जाना जाता है क्योकि की भारत का इतिहास इन्ही पुराने दुर्गो से ही जुड़ा हुआ है भारत में कई ऐसे किले है जो अपनी एक अलग ही खूबी के कारण इतिहास के पन्नो में दर्ज है उन्ही में से एक किला है आगरा का किला जिसे आगरा का लाल किला नाम से भी जाना जाता है आगरा को वैसे ताजमहल के कारण सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली है लेकिन इसमें आगरा के लाल किले का भी हाथ है यह ताजमहल के बाद आगरा का दूसरा विश्व धरोहर स्थल है आगरा का लाल किला ताजमहल से 2 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है इस किले का निर्माण मुग़ल बादशाह अकबर ने 1565 ईस्वी में करवाया था इस किले की खास बात है की इस किले की मुख्य द्वार पर लिखा है की " इस किले का निर्माण 1000 ईस्वी से पहले हुआ है मुग़ल राजा अकबर ने सिर्फ इसका नवीनीकरण ही करवाया है इस किले को अपनी भव्यता के कारण यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज में भी शामिल किया गया है
आगरा का किला भारत देश का एक महत्वपूर्ण किला है इस किले से मुगलों के शासको का इतिहास जुड़ा हुआ है आगरा के किले में मुगलों के शासक बाबर , हुमायु , अकबर , जहाँगीर, शाहजहाँ, और ओरंगजेब इस किले में निवास करते थे और इसी किले में रहकर पुरे भारत पर शासन की प्रणाली को देखते थे आगरा में उस सबसे अधिक संपत्ति और टकसाल थी यहां की खूबसूरती का लुप्त लेने के लिए विदेश से कई बड़े मेहमान यहां आते थे
इस किले की बनावट की बात करें तो यह अर्ध-चंद्राकर में बना हुआ है आगरा किला यमुना नदी की और से समान्तर और दूसरी तरफ से वृत्ताकार त्रिभुजाकार में है किले सभी आने जाने वालो रास्तो के लिए मजबूत सड़क निर्माण किया हुआ है ये सभी सड़के एक दूसरे से पुरे किले तक जुडी हुई है जो रास्ता यमुना की और जाता है उसे युमना किनारा कहा जाता है
किले का एक मार्ग आगरा फोर्ट से गुजरते हुए बिजलीघर चौराहे और इससे आगे होते हुए यह लाल किले मुख्य प्रवेश द्वार जो सीधा रामलीला मैदान की और जाता है और यही रास्ता आगे जाकर यमुना किनारे वाले मार्ग से जुड़ जाता है आगरा किला सुरक्षा की दृष्टि से काफी मजबूत बनाया गया किले की चारो तरफ की दीवारे 70 फिट ऊंची और कई मीटर तक छोड़ी बनाई गई है
किले की दीवारों का निर्माण लाल रंग के बलुआ पत्थरो से किया गया है और किले की दुश्मनो से सुरक्षा के लिए किले के चारो तरफ चौड़ी खाई का निर्माण किया गया है आगरा के किले चार मुख्य दरवाजे है पहला दिल्ली द्वार काफी भव्य द्वार है इस द्वार के अंदर एक दीवार का निर्माण किया गया है जिसे हाथी पोल के नाम से भी जाना जाता है इसके दोनों तरफ दो भव्य हाथियों की मुर्तिया लगी हुई है वर्तमान समय में ये रास्ता आगरा के सबसे व्यस्त इलाके बिजलीघर के नजदीक अम्बेडकर पार्क के पीछे की और बना हुआ है यहां से प्रवेश निषेध है
Advertisement :
किले में दूर दरवाजा है अकबर दरवाजा इसे अमरसिंह दरवाजे के नाम से भी जाना जाता है इस द्वारा का निर्माण दिल्ली दरवाजे के अनरूप ही है जो किले के चारो तरफ बनी खाई के बाहर की और बना हुआ है वर्तमान समय में यह द्वार रामलीला मैदान के पास है और इसी दरवाजे से यहां आने वाले सैलानियों को किले में प्रवेश दिया जाता है
आगरा किले का सम्पूर्ण इतिहास | Agra Red Fort History In Hindi
आगरा किले का इतिहास चौहान वश के राजपूतो से शुरू हुआ था तब इस किले पर चौहान वंश का शासन था शुरुआत में इस किले का निर्माण सामान्य ईंटों से किया गया था किले के इतिहास की शुरुआत 1080 ईस्वी से होती है प्रथम बार गजनवी वंश के शासक महमूद गजनवी ने इस किले पर हमला किया और इसे अपने कब्जे में लिया बाद इस किले पर पर अनेक वंश और इस पर अधिकार जमाया 1487-1517 में लोदी वंश के सिकंदर लोदी , तब इन्होने पहली बार इस किले को नया रूप दिया और 1504 में इसकी मरम्मत करवाई सिकदर ने 1506 में इसे अपनी राजधानी घोषित किया और इसी किले से उसने अपना शासन चलाया 1517 में इसी किले में सिकदर ने अपना अंतिम समय बिताया था उनके शासन के बाद उनके पुत्र इब्राहिम लोदी ने उनके राज पाठ को 9 सालो तक चलाया इब्राहिम लोदी 1517 में पानीपत के युद्ध के बाद उन्होंने यहां पानी की कुओं की निर्माण करवाया और कई मस्जिदों का निर्माण किया
पानीपत के युद्ध के बाद इस किले पर मुगलो ने आधिपत्य जमा लिया साथ ही किले की सम्पूर्ण संपत्ति को अपने अधीन कर लिया किले के खजाने में एक हिरा भी था जो बाद में पूरी दुनिया में कोहिनूर के हिरे नाम से विख्यात हुआ इब्राहिम लोदी के बाद प्रथम बार मुग़ल शासक बाबर इस किले में आया सर्वपथम बाबर ने किले में बावली का निर्माण करवाया 1530 में इसी किले में बाबर के पुत्र हुमायुँ का राजतिलक हुआ हुमायुँ राजतिलक के बाद लड़े के प्रथम युद्ध से शेरशाह सूरी से हार गया तब शेरशाह सूरी ने इस किले को अपने अधीन कर लिया कुल 5 वर्षो तक आगरा किला अफगानो के अधीन रहा बाद में हुए दूसरे पानीपत के युद्ध 1556 में इसे मुगलों ने फिर से अपने अधीन कर लिया
अकबर ने 1558 ईस्वी में इसे अपनी राजधानी घोषित किया इतिहास में ऐसा कहा जाता है की इस किले के निर्माण के लिए रोज करीब 4000 मजदूर काम करते थे और ये सिलसिला लगातार 8 वर्षो तक चला इस किले का पूर्ण निर्माण 1573 में हुआ मुग़ल सम्राट अकबर ने अपनी प्रिय हिन्दू रानी जोधबाई के लिए इसमें एक सुंदर महल का निर्माण करवाया बाद में इस किले को जहाँगीर की पुत्र शाहजहाँ ने और विकसित किया और किले को संगमरमर की बेहद ही खूबसूरत कलाकृति से एक अलग रूप दे दिया
दोस्तों यह वहीं किला है जहां औरंगज़ेब ने अपने पिता शाहजहां को कैद कर लिया था सालो तक इस किले में कैद रहने के बाद उनकी आँखो की रोशनी कमजोर हो गई थी शाहजहाँ ने अपनी बेटियों को मुमताज की कब्र देखने की इच्छा जताई दोस्तों आज भी वहां एक शीशा लगा हुआ है जहां से सीधा ताजमहल में मुमताज की कब्र दिखाई देती है
मुगलों के बाद इस किले पर मराठा साम्राज्य ने कब्ज़ा कर लिया मराठा साम्राज्य का जब इस किले पर आधिपत्य हुआ तब यह कई साम्राज्यों के पास अधीन होता रहा लेकिन 1761 में जब पानीपत का तीसरा युद्ध हुआ तब अहमद शाह अब्दाली मराठा साम्राज्य को हराकर इस किले को अपने अधीन कर लिया 1 दशक तक मराठा सम्राट किले को पाने की लड़ाई लड़ते रहे अंतत साल 1857 में इस किले पर महादजी शिंदे ने अपना अधिकार जमाया
आगरा के किले की स्थापत्यकला
Advertisement :
इस किले का अंदर से निर्माण काफी अद्भुत है किले में हमें हिन्दू और इस्लामी दोनों कलाओ का मिश्रण देखने को मिलता है किले में एक मेहमान कक्ष का निर्माण किया गया जिसकी दीवारे चारो तरफ से खोखली थी जिनमे पानी का प्रवाह रहता था जो इस मेहमान कक्ष को ठंडा रखता था किले में अजदहे , हाथी व पक्षी और मुख्य तोर पर ज्यामितीय नमूने मिलते है
दोस्तों हमने जैसे बताया की इस किले को आगरा का लाल किला भी कहा जाता है इसका रंग न सिर्फ लाल है समान है इसके अंदर ऐसी कई वास्तुकलाये है जो बिलकुल दिल्ली के लाल किले से मिलती है लाल किले की तरह आगरा किले का निर्माण भी बलुआ पत्थरो से हुआ है यही कारण है की जब पर्यटक इस किले के अंदर जाते है तब उन्हें दिल्ली का लाल किला याद आ जाता है.
आगरा के लाल किले का सम्पूर्ण इतिहास | Agra Red Fort History In Hindi




