Advertisement :
रिज्यूम बनाने के शानदार टिप्स HR होगा एक बार में इम्प्रेस | How to Make Resume Tips In Hindi

Advertisement :
एक बेहतर रिज्यूम बनाने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें | Best Make Resume Tips In Hindi
हम सभी चाहते है की हमें एक अच्छी कंपनी में नौकरी मिले और इसे पाने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी होता है हमारा रिज्यूम हम जब भी किसी नौकरी के ऑनलाइन वेबसाइट पर नौकरी के लिए अप्लाई करते है तब कंपनी के HR हमारे रिज्यूम के अनुसार ही हमें कंपनी में जॉब देते है तब हमारे लिए सबसे जरुरी हो जाता है की हमारा रिज्यूम कैसे तैयार किया गया है सभी का का परफेक्ट रिज्यूम नहीं होता है उसमे कुछ ना कुछ तो गलतिया होती ही है रिज्यूम ही है जो हमारे बारे में कंपनी को सब कुछ बताता है इसलिए एक बेहतर रिज्यूम कैसे तैयार करे की कंपनी के HR आपका रिज्यूम देखते ही आपको Call कर दे तो चलिए जानते है एक अच्छा रिज्यूम बनाने के लिए कौनसी बातों का मुख्य रूप से ध्यान रखना चाहिए
कंपनी की रिक्वायरमेंट्स के हिसाब से तैयार करें
जब भी रिज्यूम तैयार करें तब इस बात का ध्यान दे की कंपनी की रिक्वायरमेंट्स क्या है उसके अनुसार ही रिज्यूम में अपना बायोडाटा फील करें कंपनी को जॉब के लिए किस लेवल का एम्प्लॉई चाहिए इस तरह की सभी चीजे पढ़े और इन चीजों के बारे में ध्यानपूर्वक फील करें कंपनी की मुख्य रिक्वायरमेंट्स आपने अच्छे से भर दी तब HR का फोकस आपके रिज्यूम पर अधिक हो जाता है
बेकार की बातों से बचें
रिज्यूम का अर्थ होता है की आप किस फिल्ड में सबसे ज्यादा बेहतर है लेकिन दोस्तों कई होते है जो बिना काम की चीजे लिख देते है रिज्यूम में लोग हॉबी के बारे में पता नहीं अपनी सारी दुनिया ही बता देते है यह आपके रिज्यूम के लिए माइनस पॉइंट है इसलिए जब भी रिज्यूम तैयार कर रहे है तो वहीं चीज लिखे जो आपमें काबिलियत है और जो स्किल्स आपके अंदर सबसे बेहतर है उन्हें अलग से मार्क करें इससे HR आपके रिज्यूम से जल्दी इम्प्रेस होगा
कौनसी जगह क्या लिखे
Advertisement :
यदि आप रिज्यूम बनाने में परेशानी महसूस कर रहे है तो हमारे इन स्टेप्स के साथ चले रिज्यूम के सबसे ऊपर आपका नाम आपके मोबाइल नंबर और आप वर्तमान में कौनसे शहर में किस क्षेत्र में रहते है वो जानकारी डालें इससे कंपनी के HR को आपकी शुरुआती जानकरी बड़ी आसानी से मिल जाएंगी अब अगला स्टेप होता है हमारी क्वालिफिकेशन क्या है इस बारे में रिज्यूम में विस्तार से जानकारी दे की आपने कौनसी डिग्री कौनसे कॉलेज से प्राप्त की
फिर रिज्यूम में अपने पुराने अनुभव के बारे में लिखे जैसे आपने कौनसी कंपनी में कितने वर्ष तक काम किया है और कौनसी फिल्ड में काम किया है और आप अपने काम को कितना जल्दी पूरा करते है इन बारे में लिखे बाद में आप अपनी हॉबी के बारे में बता सकते है जैसे आप का परमानेंट पता क्या और वर्तमान में आप किस जगह से जॉब के लिए अप्लाई कर रहे है
इसके बाद आप अपने करियर पॉइंट्स के बारे में लिखे की आप अपने करियर को कैसे आगे ले जाना चाहते है आप इस तरह लिख सकते है की में कंपनी में बेहतर काम करते हुए अपने करियर में ऊचाई पर जाना चाहता हु कंपनी के लिए बेस्ट देना चाहता हु इन बातों से कंपनी के बॉस पर काफी इम्प्रेशन जमता है इन सब बातों के बाद निचे अपने हस्ताक्षर करें
एक पेज का हो रिज्यूम
कई लोग रिज्यूम बनाते समय इतनी कहानी लिख देते है की रिज्यूम 3 से 4 पेज का बना देते है तब HR इसे पढते समय कन्फ्यूज हो जाता है वो इतने बड़े रिज्यूम को पूरी तरह से पढ़ नहीं पाता इसलिए इस बात का ध्यान दे की आपका रिज्यूम एक पेज का और उसी में आपकी जानकारी अंकित रहे 1 पेजर रिज्यूम को HR आसानी से पढ़ कर जल्दी से समझ लेता है
रिज्यूम को रंगने से बचें
कई ज्ञानी होते है जो रिज्यूम बनाते समय अपनी स्किल को कलर से उनको हाईलाइट कर देते है और भांति भांति की डिजाइन बना देते है दोस्तों इन कलाकारियों से बचें और एक साधा सिंपल रिज्यूम तैयार करें इससे आपका इम्प्रेशन जमता है
मेल ID और फोन नंबर
रिज्यूम में सबसे पहले इस बात का ध्यान की आपका मोबाइल नंबर और Email ID सही से मेंशन है या नहीं रिज्यूम में हमेशा एक ही मोबाइल नंबर भरे जो आपका परमानेंट मोबाइल नंबर है अपनी मेल ID सही से मेंशन करें
Advertisement :
दोस्तों आज ही अपना एक बेहतर रिज्यूम तैयार करने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें निश्चित ही आपके लिए बेहतर परिणाम आएंगे.
रिज्यूम बनाने के शानदार टिप्स HR होगा एक बार में इम्प्रेस | How to Make Resume Tips In Hindi




