Advertisement :
हर किरदार में अपनी छाप छोड़ने वाले अनुपम खेर का जीवन परिचय | Anupam Kher Biography In Hindi

Advertisement :
बॉलीवुड के एक ऐसे मजे हुए एक्टर जो अपने हर किरदार से बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकें है जो अब तक बॉलीवुड में 500 से ज्यादा फिल्म कर चुकें है और हर किरदार के साथ अपनी एक अलग छाप छोड़ी है दोस्तों हम बात कर रहे कॉमेडी विलेन हर रोल में खुद को ढालने वाले एक्टर अनुपम खेर की
अनुपम खेर ने अपने करियर में ज्यादातर हिंदी फिल्मों में ही काम किया है साथ ही कुछ इंटरनेशनल फिल्मों में भी अपना किरदार निभाया है - द लाइफ ऑफ़ योगंडा लस्ट,कॉशन ए फैमली मैन
अब तक अनुपम खेर को फिल्मों में कॉमिक रोल के लिए 5 बार बेस्ट एक्टिंग के लिए फिल्मफेयर अवार्ड मिल चूका है साल 1998 में यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म विजय में उन्हें बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर के लिए फिल्म फेयर अवार्ड मिला था
फिल्मों में एक्टिंग के अलावा अनुपम खेर सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन एंड नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा, के चेयरमैन भी है फिल्म जगत में अपने शानदार अभिनय के लिए साल 2004 में उन्हें पद्म श्री और साल 2016 पद्म भुषण से भारत सरकार ने सम्मानित किया
अनुपम खेर का शुरुआती जीवन | Anupam Kher Early Life
हिन्दी फिल्मों के महान अभिनेता अनुपम खेर का जन्म 7 मार्च 1955 को शिमला में हुआ इनके पिता का नाम पुष्करनाथ खेर और माता का नाम दुलारी खेर था अपुपम खेर के पिता एक क्लर्क थे और माता ग्रहणी थी अपनी शुरुआती शिक्षा शिमला के ही D.A.V स्कूल से प्राप्त की थी अपनी मंजिल को पाने के लिए अनुपम खेर को कहीं मुश्किलों का सामना करना पड़ा उन दिनों जब वे मुंबई गए थे तब उन्होंने कई राते रेलवे प्लेटफार्म पर गुजारी थी अनुपम खेर फिल्म के साथ नेशनल स्कूल ड्रामा के पूर्व चैयरमेन भी है
अनुपम खेर की शादी और बच्चे | Anupam Kher Marriage And Children
Advertisement :
अनुपम खेर की निजी लाइफ भी फिल्म की कहानी की तरह है अनुपम की पहली शादी अरेंज मैरिज थी जो मधुमालती से हुआ था अनुपम खेर एक कश्मीरी पंडित है किरण खेर जो वर्तमान में अनुपम की वाइफ है ये इनकी एक कॉलेज फ्रेंड थी बाद में दोनों ने एक साथ होने का फैसला किया और साल 1985 में दोनों ने शादी कर ली किरण खेर को अपनी पहली शादी से एक पुत्र है सिकंदर जिसे अनुपम खेर ने अपना सर नाम दे रखा है
अनुपम खेर का फ़िल्मी करियर और सफलता | Anupam Kher Film Career and success
अनुपम खेर ने हिंदी फिल्मों में अपना पहला कदम साल 1982 आयी फिल्म आगमन से रखा अपनी दूसरी फिल्म साल 1984 सारांश में अनुपम को एक अलग हट कर रोल मिला अनुपम ने इस फिल्म में अनुपम ने 28 साल के युवा एक महाराष्ट्रियन युवा का किरदार निभाया जो फिल्म में अपने पुत्र खो देता है
फिल्मों में के साथ अनुपम खेर ने कई TV शो को कास्ट किया उनका पहला शो नो समथिंग टू अनुपम अंकल, लिड इंडिया,सवाल दस करोड़ का, वर्तमान में अनुपम खेर का फेमस शो है "अनुपम खेर शो - कुछ भी हो सकता है " अनुपम का ये शो अपने पहले ही एपिसोड से हिट सुपर हिट हो गया इस शो पर पहले गेस्ट के रूप में शाहरुख़ खान थे कई फिल्मों में इन्होंने हास्य रोल भी किये है
साथ ही फिल्मों में विलेन का रोल भी लोगो को काफी भाया है विलेन की लिस्ट में डॉ. दंग इन कर्मा 1986 और साल 1989 में आयी फिल्म डैडी में अपने दमदार रोल के कारण बेस्ट परफॉरमेंस का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड देकर सम्मानित किया गया था
अनुपम ने स्टार एक्टर शाहरुख़ खान के साथ भी कई फिल्में की है इन फिल्मों में अनुपम की एक्टिंग की सभी ने तारीफ की किंग खान के साथ अनुपान ने साल 1999 में डर 1995 दिलवाले दुल्हनियाँ ले जायेंगे 1996 में चाहत हिट फिल्म कुछ कुछ होता है 1998 और वीर जरा 2004 जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है
अनुपम ने साल 2002 आयी फिल्म ओम जय जगदीश से अपने डायरेक्टर के करियर की शुरुआत की और बाद में साल 2005 आयी फिल्म "मैने गाँधी को नहीं मारा" का निर्देशन किया और फिल्म में खुद मुख्य भूमिका में रहे
इस फिल्म में अनुपम की शानदार एक्टिंग के कारन कराची इंटरनेशनल फिल्म ने उन्हें बेस्ट फिल्म एक्टर का अवार्ड देकर सम्मानित किया इस फिल्म में किये गए राठौड़ के किरदार को भी काफी पसंद किया गया
Advertisement :
हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग का जादू दिखाने वाले अनुपम खेर ने अंतरराष्ट्रीय लेवल पर भी फिल्मों में अभिनय किया साल 2002 में बेककहम साल 2004 में ब्राइड एंड प्रेज्यूडिस और साल 2001 स्पीडी सिंह जैसी हिट फिल्में की फिल्मों के साथ अनुपम ने कई विदेशी टीवी शो पर भी काम किया और उन्हें अपने काम के लिए कई अवार्ड भी मिले
विवादों से रहा है नाता - Anupam Kher Controversy
लोगो में एक एक्टर के रूप में लोकप्रिय अनुपम खेर अपने बयानों के लिए भी काफी चर्चा में रहते है वो देश में किसी भी मुद्दे पर अपने सोशल अकाउंट से ऐसा ट्वीट करते है की पूरा मीडिया उनके बयान को दिखाने लग जाता है अब तब अनुपम खेर इन बयानों की वजह से विवादों में आ चुकें है
1 जब कॉमेडियन और अपने साथ कलाकार कादर खान को पद्मश्री पुरस्कार दिया गया था तब उन्होंने लिखा की उन्होंने अपने जीवन में ऐसा कुछ नहीं किया जो उनको इतना बड़ा अवार्ड दिया जा रहा है
2 साल 2017 में रिलीज होने वाली फिल्म इंदु सरकार में मुख्य भूमिका निभाने वाले अनुपम ने जब ट्वीट किया जब सेंसर बोर्ड ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी और ट्वीट किया की " सेंसर बोर्ड में जो हो रहा हैं वो दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं बल्कि सेंसर बोर्ड की मुर्खता भी है" इस ट्वीट के बाद वो विवादों में घिर गए
3 चूकि अनुपम खेर खुद एक कश्मीरी पंडित है इस लिए कश्मीर में पंडितो को लेकर अक्सर किये गए ट्वीट को लेकर विवादों में रहते है
हर किरदार में अपनी छाप छोड़ने वाले अनुपम खेर का जीवन परिचय | Anupam Kher Biography In Hindi




