Advertisement :
ये है म्यूजिक इंडस्ट्री के बेताज बादशाह रगो में बसती है इंडिया की आवाज...

Advertisement :
AR Rahman biography
ये है म्यूजिक इंडस्ट्री के बेताज बादशाह रगो में बसती है इंडिया की आवाज
सिंगर और म्यूजिशियन एआर रहमान का जन्म 6 जनवरी 1967 को हुआ था. उनका असली नाम दिलीप कुमार है. उनके पिता के निधन के बाद कुछ ऐसा हुआ, जिससे उन्होंने अपना धर्म बदल लिया.
रहमान की मम्मी को सूफी संत पीर करीमुल्लाह शाह कादरी पर बहुत भरोसा था. हालांकि उनकी मां हिंदू धर्म को मानती थीं. रहमान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब 23 साल की उम्र में उनकी बहन की तबीयत बेहद खराब हो गई थी तो वे पूरे परिवार के साथ इस्लामिक धार्मिक स्थल गई. इसके बाद उनकी बहन स्वस्थ हो गई. इसका रहमान पर इतना असर हुआ कि उन्होंने धर्म बदलकर इस्लाम स्वीकार कर लिया. उन्होंने अपना नाम 'अल्लाह रक्खा रहमान' रख लिया. उन्हें आज AR रहमान के नाम से जाना जाता है.
कादरी साहब से मिलने के 1 साल बाद रहमान अपने परिवार के साथ कोदाम्बक्कम शिफ्ट हो गए थे. उनका परिवार अभी भी वहां रहता है. रहमान को समझ आ गया था कि एक रास्ते को चुनना ही सही है. सूफिज्म का रास्ता उन्हें और उनकी मम्मी दोनों को बहुत पसंद था. इसलिए AR रहमान सूफी इस्लाम को अपना लिया था.
Advertisement :
AR रहमान बताया- मेरे परिवार ने तब तक कमाना शुरू कर दिया था और हम किसी पर निर्भर नहीं थे. हमारे आस-पास के लोगों को इससे फर्क नहीं पड़ा. सबसे अहम बात यह थी कि मैंने बराबरी और भगवान की अखंडता के बारे में सीखा.
रहमान के गानों की 200 करोड़ से भी अधिक रिकॉर्डिग बिक चुकी है.
AR रहमान सिंथेसाइजर को कला और तकनीक का अद्भुत संगम मानते हैं. बैंड ग्रुप में ही काम करने के दौरान रहमान को लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज से स्कॉलरशिप मिला और इस कॉलेज से उन्होंने पश्चिमी शास्त्रीय संगीत में तालीम हासिल की. सन् 1991 में AR रहमान ने अपना खुद का म्यूजिक रिकॉर्ड करना शुरू किया. सन् 1992 में उन्हें फिल्म निर्देशक मणि रत्नम ने 'रोजा' में संगीत देने का मौका दिया फिल्म का संगीत जबरदस्त हिट साबित हुआ और रातोंरात रहमान मशहूर हो गए
रहमान के गानों की 200 करोड़ से भी अधिक रिकॉर्डिग बिक चुकी है. वह विश्व के 10 सर्वश्रेष्ठ संगीतकारों में शुमार किए जाते हैं. वह उम्दा गायक भी हैं. देश की अजादी के 50वें सालगिरह पर 1997 में बनाया गया उनका अल्बम 'वंदे मातरम' बेहद कामयाब रहा. इस जोशीले गीत को सुनकर देशभक्ति मन में हिलोरें मारने लगती है. साल 2002 में जब बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ने 7000 गानों में से अब तक के 10 सबसे मशहूर गानों को चुनने का सर्वेक्षण कराया तो 'वंदे मातरम' को दूसरा स्थान मिला
ये है म्यूजिक इंडस्ट्री के बेताज बादशाह रगो में बसती है इंडिया की आवाज...




