Advertisement :
वो रेलवे स्टेशन जो 1 लड़की की वजह से 42 साल तक बंद रहा | Begunkodor Railway Station Mystery In Hindi

Advertisement :
दोस्तों, आपको यह सुनने में बहुत अजीब और मजाक लग रहा होगा कि क्या एक लड़की की वजह से कोई रेलवे स्टेशन 42 साल तक बंद रह सकता है। लेकिन यह बात बिल्कुल सच है। यह कहानी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में स्थिति बेगुनकोडोर रेलवे स्टेशन की है। यहां सालों तक कोई ट्रेन नहीं रुकती थी।
पुरुलिया जिले में स्थिति इस रेलवे स्टेशन को साल 1960 में खोला गया था। लेकिन एक भूतिया अफवाह के कारण यह रेलवे स्टेशन खुलने के 7 साल बाद ही बंद कर दिया गया था। इस बेगुनकोडोर रेलवे स्टेशन को खुलवाने में रानी श्रीमति लाचन कुमारी का भी बहुत योगदान था।
ये थी लड़की की भूतिया कहानी
स्टेशन खुलने के 7 साल बाद वहां के एक कर्मचारी ने बेगुनकोडोर स्टेशन पर रात के समय में एक भूतिया महिला को देखने का दावा किया। अगले दिन उस रेलवे कर्मचारी बेगुनकोडोर के स्थानीय लोगों को उस भूतिया महिला के बारे में बताया। लेकिन वहां के स्थानीय लोग उस कर्मचारी की बात को अनसुना कर दिए।
Advertisement :
लेकिन इस अफ़वाह के कुछ दिन बाद ही बेगुनकोडोर स्टेशन के कर्मचारियों के होश तो तब उड़ गए जब बेगुनकोडोर स्टेशन मास्टर और उनका पूरा परिवार रेलवे क्वार्टर में मृत अवस्था मिला। इस दौरान वहां ये अफ़वाह भी उड़ी की इस मौत में उस भूतिया महिला का हाथ है।
उस भूतिया महिला के बारे में वहां के लोगों का यह भी कहना था कि रात के समय में जो भी ट्रेन यहां से होकर गुजरती थी, तो उस महिला का भूत उस ट्रेन के साथ दौड़ने लगता था। इसके अलावा कई बार ट्रेन की पटरियों पर सफेद साड़ी पहनी एक महिला का भूत नजर आता था।
बेगुनकोडोर रेलवे स्टेशन पर होने वाली इन घटनाओं के बाद इस स्टेशन को भूतिया स्टेशन कहा जाने लगा। उस भूतिया महिला का लोगों में इतना डर हो गया था कि लोग स्टेशन बिल्डिंग में आने से भी डरने लगें थे। इस भूतिया डर से बेगुनकोडोर रेलवे स्टेशन के कर्मचारी भी काम पर आना बंद कर दिए।
साल 2009 में फ़िर से खुला ये स्टेशन
साल 2009 में बेगुनकोडोर रेलवे स्टेशन तत्कालीन रेल मंत्री ममता बनर्जी ने दोबारा खुलवाया। साल 2009 से लेकर अब तक बेगुनकोडोर रेलवे स्टेशन पर कोई भूत नहीं देखा गया है। इस स्टेशन को दोबारा खुलने के बाद यहां कई ट्रेने रुकने लगी है। लेकिन आज भी यहां के स्थानीय लोग स्टेशन पर रुकने से डरते है।
वो रेलवे स्टेशन जो 1 लड़की की वजह से 42 साल तक बंद रहा | Begunkodor Railway Station Mystery In Hindi




