x

15 सवाल जो पता करेंगे आप कितने ज्ञानी हो | Mind Challenge Questions In Hindi

By N.j / About :-2 years ago

जब भी बात होती है सवाल कि तब हम सोच में पड़ जाते है आखिर इसका जबाब क्या होगा ? सवाल ही जो किसी चीज का असली मतलब हमें समझाता है। सवाल के माध्यम से ही हम किसी चीज के बारें में बेहतर ढंग से जान पाते है। लेकिन दोस्तो कई बार हमारा ऐसे सवालो से सामना हो जाता है जिन्हें समझने से पहले ही हम जल्दबाजी में गलत उत्तर दे देते है। मगर उस सवाल का जबाब उससे विपरित होता है। वही दोस्तो आपने देखा होगा कई बार हमें ऐसे सवालों का सामना करना पड़ जाता है जिनका जबाब देते समय डिग्रीयां भी धरी रह जाती है। इन सवालों का जबाब वही दे सकता है जिसमें तेज दिमाग व सवाल को पहचान कर जबाब देने का हुनर हो।

दोस्तो आज हम आप ज्ञानी है या नही इसका टेस्ट लेने वाले है। इसलिए आपके सामने कुछ दिमाग को घुमाने वाले सवाल पेश करने वाले है , हमे उम्मीद है आपका जबाब सही होगा।

पहला सवाल

ऐसी कौन सी चीज है जो केवल बढ़ती है घटती नही है ?

दुसरा सवाल

एक बार के लिए सोचे कि आप एक नांव में बैठे है और अचानक उसे समुद्र की शार्क मछलियों ने घेर लिया तो अब बताइये कि आप अपने आप को किस तरह बचाएंगे ?

तीसरा सवाल

1000 में से 10 को कितनी बार घटाया जा सकता है ?

चौथा सवाल

आर्कटिक में रहने वाले लोग भूखे मर जाएंगे मगर वहां रहने वाले जीव पेंगुइन का अंडा नही खाएंगे ऐसा क्यों है बताइए ?


पांचवा सवाल

आज बदलते आधुनिक दौर के बावजूद दुनिया भर में दिवार से आर-पार देखने के लिए प्राचिन युग के आविष्कारों का उपयोग किया जाता है। तो बताइयें उस प्राचिन आविष्कार का क्या नाम है ?

छटवा सवाल

एक ग्लास टेंक में 15 मछलियां है। मान लो 11 उसमें से डूब कर मर गई तो पीछें कितनी मछलियां जिंदा बचेगी?

सातवा सवाल

आपकी वो कौनसी चीज है ? जिसे आप से ज्यादा आपके मिलने वाले अधिक यूज करते है ?

आठवा सवाल

आप नाश्ता में क्या नही खा सकते ?

नौवां सवाल

यदि भारत व पाकिस्तान की बॉर्डर लाइन पर कोई विमान हादसा होता है, तब बचें हुए लोगो को कहां दफनाया जायेगा ? बताइये बताइये

दसवां सवाल

एक फुटबाल प्लेयर ने फुटबॉल को इस तरीक से किक मारी की फुटबॉल 10 फीट दूर जाने के बावजूद उसी के पास आ गया ?

ग्यारहवां सवाल

आप रात के समय अचानक ऐसी हवेली में कैद हो गए जहां बिलकुल अंधेरा है। तब आपके सामने एक हरा व एक लाल दरवाजा होता है। बाहर निकलने के लिए आपने इन दोनो दरवाजों में एक को खोला। इसके बाद आगे बढ़ने पर आपको दो दरवाजे फिर दिखे एक नारंगी व एक बैंगनी। फिर आपने बाहर निकलते के लिए इनमें से एक दरवाजा चुना। आगे आपको एक सोने का व चांदी का दरवाजा दिखता है। इसे पार कर आपको अतं में 3 बड़े दरवाजें नजर आते है। इन तीनों दरवाजों पर कुछ सकेंत लिखे हुए थें । जैसे पहले दरवाजे पर लिखा था “ डुबकर मौत ” दुसरे पर लिखा था “ मशीन गन की गोलियो से मौत ” व तीसरे पर लिखा था “ बिजली की कुर्सी से मौत ” इन सब दरवाजों के उपर लिखा हुआ था कि आप इनमें से एक दरवाजा चुन सकते है या फिर हवेली में ही भूखे रहकर जी सकते है। आप दोस्तो बताइये जिंदा रहने के लिए आप क्या करेगें ?

बारहवां सवाल

एक पिता व पुत्र सर्दी के मौसम में सुबह-सुबह एक बगीचें की सैर पर निकले। जिस बगीचे में वो जा रहें थें उसकी एक विशेषता थी, कि अगर बगीचे के फुलों को कोई छु लेता है तो वो भी फुल बन जाता है। यह बात पिता को पता थी मगर वो अपने बेटे को इस बारे में बताना भूल गए। जब वो बगीचें में पहुंचे तक बेटे ने टहलते हुए एक फुल को टच कर लिया और वो फुल बन गया। तब पिता ने देखा की बेटा कई दिख नही रहा तब वो समझ गए की उसने फुल को छु लिया। तब बगीचें के माली ने उस पिता को कहा की तुम यदि उस फुल को तोड़ लाते हो जो तुम्हरा बैटा बना है तो में उसे फिर से जीवित कर सकता हूं। उस पिता ने कुछ क्षण में वो फुल लाकर माली को दे दिया  तो अब बताइये उस पिता ने यह सब कैसे किया?

तेहरवा सवाल

50 में क्या जोड़ा जाएं कि वो 25 हो जाएं ?

चौदहवाँ सवाल

वो क्या है साल में तो एक बार आता है मगर सप्ताह में 2 बार आता है?

पंद्रहवा सवाल

एक सिक्कें की पोटली में कुल 9 सिक्कें है, इस पोटली में 1 सिक्का बाकी 8 से भारी है अब आपको केवल 2 बार तौलकर पता लगाना है कौनसा सिक्का भारी बताओं कैसे पता करोगें ?

यह रहें सभी सवालों के जवाब

1. उम्र
2. कल्पना करना बंद कर खुद को बचा लें।
3.  केवल 1 बार क्योंकि अगली बार आपको 990 में से घटाने पड़ेगे।
4. आर्कटि में पेंगुइन होते ही नही पेंगुइन तो अंटार्कटिका में पाए जाते है।
5. खिड़की
6.  मछली पानी में नही डूबती है।
7. आपका नाम
8. रात्री का भोजन
9. बच गए यानी वो जिंदा है और जिंदा लोगो को कही दफनाया नही जाता।
10. उसने कीक आसमान की तरफ मारी थी।
11. “ बिजली वाली कुर्सी “ को चुनेगें इसलिए कि घर में लाइट नही तो कंरट आने का सवाल ही नही है।
12. बाकी फुलों पर सर्दी के कारण ओस की बूंदे लगी हुई थी।
13. पचास $ ई की मात्रा यानी पचीस
14. Year में एक बार व Week  में दो बार - E
15. 3-3 सिक्कें दो एक बार व 1-1 एक बार 

दोस्तो आपका दिमाग कितना तेज है इस बात का अंदाजा आपको इन सवालों के जबाब के दौरान पता लग गया होगा! आप ने इस लिस्ट में कितने सवालों के सही जबाब दिए इस बारें में जरुर बताना।

15 सवाल जो पता करेंगे आप कितने ज्ञानी हो | Mind Challenge Questions In Hindi