Advertisement :
दुनिया की सबसे ऊंची खूबसूरत इमारतें | World Top Highest Height Building In Hindi

Advertisement :
दुनिया में टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग की मदद से कई सारी ऊंची-ऊंची खूबसूरत इमारतों का निर्माण किया गया है। ऊंची इमारतों से दिखने वाली खूबसूरती का नजारा कुछ अलग ही होता है। इमारतों की ऊंचाई से दिखने वाली खूबसूरती को कैमरे में कैद करने का मन करता है। इमारतों से नीचे देखने में डर भी बहुत लगता है। लेकिन ऊंची-ऊंची इमारतों से देखने का नजारा इतना खूबसूरत लगता है कि नीचे आने का मन ही नहीं करता है। दस मंजिल से ऊंची बनी इन इमारतों को ही स्काई स्क्रैपर भी कहा जाता है। आज विश्व में ऐसी बहुत सी खूबसूरत इमारते है जिन्हें लोग देखने के लिए जाते है। तो आइये जानते है विश्व की सबसे ऊंची खूबसूरत इमारतों के बारे में।
1. बुर्ज खलीफा
बुर्ज खलीफा दुबई में बनी विश्व की सबसे ऊंची इमारत है। इस बिल्डिंग को बनाने की शुरुआत साल 2004 में हुई थी और साल 2009 में पूरी बनकर तैयार हो गई थी। इसका उद्घाटन साल 2010 में किया गया था। इस इमारत की ऊंचाई 2717 फिट है। इसमें 163 मंजिल है। इस बिल्डिंग को बनने में करीब 97 अरब रूपये खर्च हुए थे।
2. शंघाई टावर
शंघाई इमारत चीन में स्थित है और यह दुनिया की सबसे बड़ी इमारत है। शंघाई टावर का निर्माण साल 2015 में चीन में किया गया था। इस इमारत की ऊंचाई 2073 फिट है। चीन में स्थित इस इमारत में 128 फ्लोर है। इस टावर को बनाने में करीब 2.4 अरब डॉलर रूपये खर्च हुए थे।
3. रॉयल क्लॉक टावर होटल
Advertisement :
यह टावर सऊदी अरब के मक्का में स्थित है। इस इमारत की ऊंचाई 601 मीटर है। यह इमारत 120 मंजिल की है जिसका निर्माण सऊदी बिनलादिन ग्रुप कंपनी ने करवाया था। रॉयल क्लॉक टावर का निर्माण साल 2012 में पूरा किया गया था। इस इमारत को अब्राज अल-बत टावर क्लॉक के नाम से भी जाना जाता है।
4. वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर
यह इमारत अमेरिका की सबसे ऊंची इमारत है। इस इमारत को 2014 में बनाकर तैयार किया गया था। इस वन वर्ल्ड इमारत में 104 मंजिल है जिसकी ऊंचाई 1776 फिट है। अमेरिका में स्थित इस इमारत के ऊपर से चारों तरफ 80 किमी दूर तक एक खूबसूरत नजारा देख सकते है।
5. ताइपे 101
यह दुनिया की सबसे खूबसूरत और ऊंची इमारत है। इस इमारत का निर्माण साल 2004 में पूरा किया गया था। इस इमारत में 101 फ्लोर है और 508 मीटर ऊंची है।
दुनिया की सबसे ऊंची खूबसूरत इमारतें | World Top Highest Height Building In Hindi




