x

उत्तर भारत के ये 5 ढाबे जो है अपने लजीज खाने के लिए फेमस | Best Highway Dhaba of North India In Hind

By N.j / About :-1 year ago

भारत देश के खाने में हमेशा से ही अलग - अलग स्वादिष्ट व्यंजन शामिल है जिसके कारण यह दुनियाभर में बेहद मशहूर है। दुनिया के बहुत से लोग भारत घूमने आते है ताकि यहां के खाने का आनंद ले सकें। केवल भारत का स्ट्रीट फूड ही नहीं, बल्कि यहां के ढाबों का खाना भी बेहद स्वादिष्ट होता है।

आज हम आपको उत्तर भारत के राजमार्ग पर स्थित उन प्रसिद्ध ढाबों के बारे में बताएंगे, जो न केवल अपने पराठों के लिए बल्कि कई स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी प्रसिद्ध हैं।

1. सुखदेव का ढाबा (मुरथल)

साल 1956 में खोला गया यह ढाबा दिल्ली-चंडीगढ़ NH-1 पर स्थित है। सुखदेव ढाबे में खाने की खुश्बू NH-1 हाईवे पर जाने वाले लोगों को अपनी और खींच लाती है। यह ढाबा 12 तरह के पराठों के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। ये दिखने में ढाबे की तरह नहीं बल्कि एक शानदार होटल की तरह लगता है। इस ढाबे में लगभग 4 से 5 हजार लोग रोजाना स्वादिष्ट खाने का मजा लेने आते है।

2. शिवा ढाबा (हापुड़)

हापुड़ के पास NH-24 पर स्थित यह ढाबा सालों पुराना है। शिवा ढाबा अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। दोस्तों, यदि आप कभी दिल्ली से नैनीताल जाने वाले रास्तें से गुजर रहे हो, तो शिवा ढाबे का स्वादिष्ट खाने का आनंद जरूर लें। यहां आप गरमा - गरम पराठों के साथ कुल्हड़ की चाय का मजा लें सकते है।

3. करनाल हवेली (मुरथल)

करनाल हवेली मुरथल में NH-1 राजमार्ग पर स्थित है। यह हवेली इतनी खूबसूरत है कि यह ढाबा कम और ग्रैंड रेस्टोरेंट ज्यादा लगता है। करनाल हवेली की खूबसूरती के कारण वहां लोग खाना कम खाते है और सेल्फी ज्यादा लेते है। यह ढाबा अपने पंजाबी खाने के लिए मशहूर है। करनाल हवेली की कढ़ी और अमृसरी छोले बहुत प्रसिद्ध हैं।

4. ओल्ड राव ढाबा (जयपुर हाईवे)

जयपुर NH-8 राजमार्ग पर स्थित, यह ढाबा लोगों के लिए एक अच्छा स्थान माना जाता है। ये ढाबा 24 घंटे खुला रहता है। उत्तर भारत के राव ढाबा के वेज और नॉन वेज व्यंजन लोगों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। ओल्ड राव ढाबे की दाल फ्राई, मटन चिकन, दाल मखनी और चना मसाला लोगों को बहुत पसंद है।

5. पहलवान का ढाबा (मुरथल)

मुरथल में NH-1 हाईवे पर स्थित यह ढाबा सालों पुराना है। ये ढाबा भले ही खूबसूरत नहीं हो लेकिन यहां के पराठे लोगों को बहुत पसंद आते है। पहलवान ढाबे पर 24 घंटे लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। इस ढाबे में आप मिक्स पराठों के साथ चाय या फिर लस्सी का मजा ले सकते हैं।

उत्तर भारत के ये 5 ढाबे जो है अपने लजीज खाने के लिए फेमस | Best Highway Dhaba of North India In Hind