x

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ निबंध | Beti Bachao Beti Badhao Yojana in Hindi

By N.j / About :-1 year ago

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ | Beti Bachao Beti Badhao Yojana in Hindi

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ - एक ऐसा अभियान जिसको भारत सरकार द्वारा 22 जनवरी  2015 को हरियाणा के पानीपत से किया गया है| आखिर इस अभियान को शुरू करने की आवश्यकता ही क्यों पड़ी?

तो जवाब है बुद्ध और महावीर की ये धरती जहाँ से पूरी दुनिया को मानवता का सन्देश दिया गया है वहां आज भी बेटियों की हत्या गर्भ में ही कर दी जाती है| भारत राष्ट्र दुनिया के मानचित्र पर अंकित वो देश है जिसे  सनातन काल से पूरी दुनिया अपना गुरु मानती आयी है अर्थात इसे विश्व गुरु का दर्जा मिल चूका है| प्राचीन भारतीय इतिहास पर अगर हम नज़र डालें तो हम देखते हैं की घोषा, लोपमुद्रा, सुरभा, मैत्रयी और गार्गी जैसी विद्यावान स्त्रियों के प्रतिनिधित्व कर्ता के रूप में विश्व विख्यात भारत को ऐसा क्या हो गया जिसके चलते यहाँ बेटियों की हत्यायें की जाने लगीं, तो कार्य का कारण भी इतिहास में ही छुपा है| भारत एक ऐसा देश  है जहाँ लगातार मुस्लिम आक्रांताओं ने देश पर हमले किये और यहाँ की बहु बेटियों को असहनीय पीड़ायें देना प्रारम्भ कर दिया, लिहाजा उनसे बचने के लिए आने वाली पीढियों ने  धीरे-धीरे कन्यायों की भ्रूण  हत्या या भीड़ पैदा होने के तुरंत बात ही हत्या करने  की परम्परा प्रारम्भ कर दी जो आज देश के सामने इतने विकराल रूप में आकर खडी हो गयी है और इस समस्या के चलते लिंगानुपात में भारी परिवर्तन दिखाई देने लगा है जो चिंता का विषय है| भारत में प्रति हज़ार पुरुषों पर 830 के लेवल तक महिलाओं का अनुपात पहुंच गया है जो सामाजिक संतुलन बनाये रखने में असक्षम साबित हो रहा है, लिहाजा भारत की केंद्र सरकार ने इस भयावह समस्या से निपटने के लिए इस योजना का प्रारम्भ किया है| इस योजना में बेटियों की भ्रूण हत्या को रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा कड़े कानून बनाये गए हैं जिसमे लिंग जांच पर प्रतिबन्ध से लेकर पी. एन. डी. टी. कानून के अंतर्गत केंद्रीय निगरानी बोर्ड का गठन किया गया है | 


via: thenewshimachal.com

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के साथ सरकार ने की कई योजनाओ की शुरुवात |  Beti Bachao Beti Badhao Yojana in Hindi                        

भारत के प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू ने एक बार कहा था लोगों को जगाने के लिए महिलाओं का स्वयं जागृत होना जरुरी है तभी एक परिवार से गांव और गांव से शहर और शहर से राष्ट्र मजबूत होगा| ऐसे भारत के बेटियों के लिए शिक्षा भी उतनी ही अनिवार्य है जितनी सुरक्षा| बेटे की चाह में बेटियों की बढ़ती हत्या को रोकने और देश में रह रहे महिलाओं की सुरक्षा के लिए भारत सरकार ने और भी जरुरी उपाय किये हैं जिसके अंतर्गत सरकार ने महिलाओं के सुरक्षा के लिए 50 करोड़ का फण्ड दिया है जिससे महिलाओं के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा को और बेहतर बनाया जा सके| इसके साथ ही अलर्ट बटन नाम की एक सेवा भी संचालित की है जिसमे एक बटन पर ही महिलाओं को सन्देश भेजने की सुविधा दी गई है| भारत सरकार द्वारा ले गई बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जो सबसे बड़ी सहयोजना शुरू की गई वो है- "सुकन्या समृद्धि योजना"  जिसके माध्यम से 10 से कम  उम्र की बेटियों का खाता बैंक में शुरू किया जाता है और 9.1% वार्षिक चक्रवर्ती ब्याज जमा की गई पूंजियों पर दिया जाता है| भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का ब्रांड अम्बैस्डर बॉलीवुड महानायिका माधुरी दीक्षित को बनाया गया है साथ ही भारत सरकार द्वारा इस परियोजना के विज्ञापन भी छपाये गए हैं|

भारतीय बेटियों का प्रतिदर्पण प्रस्तुत करती कुछ पंक्तियाँ इस प्रकार हैं | Beti Bachao Beti Badhao Yojana in Hindi

"मैं भी लेती स्वांस हूँ 
पत्थर नहीं इंसान हूँ 
कोमल मन है मेरा
वही भोला सा है चेहरा 
 जज्बातों में जीती हूँ 
बेटा नहीं पर बेटी हूँ
कैसे दामन छुड़ा लिया 
जीवन के पहले ही मिटा दिया 
तुझसे ही बनी हूँ 
बस प्यार की भूखी हूँ 
जीवन पार लगा दूंगी 
अपना लो मैं बेटा भी बन जाउंगी "

भारत सरकार की "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" जैसी महत्वाकांक्षी योजना  कितना कारगर हो पायेगी ये भविष्य से मिलने वाले आकड़ें ही बता पाएंगे, लेकिन वर्तमान में तो बेटियों की सिसकती आहों और दर्द ने पूरे देश के साथ पूरे विश्व को अपने शोक में समाहित कर लिया है|

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ निबंध | Beti Bachao Beti Badhao Yojana in Hindi