Advertisement :
संयुक्त परिवार के फायदे और नुकसान | Joint Family Benefits - Losses In Hindi

Advertisement :
संयुक्त परिवार के लाभ - हानि | Joint Family Benefits - Losses In Hindi
परिवार हमारे समाज का सबसे महत्वपूर्ण स्तम्भ है | वर्तमान परिस्थितियां ऐसी हैं जिनमे इन परिवारों का विभाजन दो अलग-अलग मूल्यों वाले विचारधारा में हो चुका है| प्रथम विचारधारा एकल परिवार की परंपरा को समर्थन दे रही है तो दूसरी संयुक्त परिवार को |
लेकिन आज के युवाओं की जीवन शैली ऐसी हो चली हैं की वो एकल परिवार की विचारधारा को ही अपने जीवन में अपनाते चले जा रहे हैं जिसके फलस्वरूप संयुक्त परिवार से जुड़े अनेको रिश्तों का संबंध तो खो ही रहा है, साथ ही समाज की मुख्य विचारधारा से खुद को जोड़ने में ये असफल हो रहे हैं | वहीँ कुछ लोग संयुक्त परिवार की परम्परा का निर्वहन कर रहे हैं क्योंकि उनके अनुसार दादा-दादी, माता-पिता, चाचा-चाची इन सभी रिश्तों को जोड़ कर बना उनका कुम्बा उनकी सारी समस्याओं का तोड़ है|
संयुक्त परिवार हमारे समाज में एक अविभाज्य परिवार के रूप में दर्शित होते है जिसमे कई सदस्य एक साथ रहते हैं और जहाँ एक पीढ़ी एक साधारण घर में निवास करती है| संयुक्त परिवार के अपने कुछ फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी|
via : 1hindi.com
सर्वप्रथम हम फायदों के चर्चा करते हैं-
- समस्याओं में सहायक - ये परिवार जब एक साथ होते हैं तो एक दूसरे की समस्यों में सहायक होते हैं|
- त्योहारों का आनद लेते हैं - परिवार का साथ ही किसी भी मौके को महत्वपूर्ण बनाता है| मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है लिहाजा उसे किसी भी तरह के आनंद की अनुभूती लोगों के साथ ही आती है और साथ अगर अपनों का हो तो बात ही अलग है|
- आपसी समायोजन - विचारों का आदान-प्रदान बड़ी से बड़ी समस्या का भी सम्पूर्ण हल हमारे सामने प्रस्तुत कर देता है अतः इस तरह के परिवारों का ये लाभ है की सदस्यों में आपसी समझ का उद्गम होने लगता है जो एक दूसरे को लाभ पहुंचाते हैं|
- बच्चो का सम्पूर्ण विकास - एक संयुक्त परिवार में कई बच्चे होते हैं और स्टडी बताती है की बच्चों का विकास बच्चों के बीच रहकर ज्यादा अच्छा होता है|
- विवाह करने में समझदार राय का मिलना - संयुक्त परिवार इस परमपरा पर चलता है की भाई की बेटी मेरी बेटी है ऐसे में विवाह की जिम्मेदारी भी सब मिलकर उठाते हैं|
- जीवन का न्यूनतम निर्वाह- परिवार के सभी सदस्यों की देखभाल के लिए और प्रत्येक सदस्य को जीवित रहने के लिए कम से कम आवश्यकताओं की जरुरत होती है|
- परिवार में अनुशासन - एक संयुक्त परिवार में परिवार के सदस्यों पर कुछ रोकटोक लगा दिये जाते हैं। बड़े परिवार का प्रमुख लगभग उसका कुल पति बन जाता है यदि वह परिवार और अन्य घटक मानदंडों को अच्छी तरह से और स्वस्थ रूप से देख रहा हैं तो इसका मतलब परिवार का विस्तार हो रहा है|
- एकता की आत्मा - ये एक शक्ति हैं जो हमें संयुक्त परिवार से मिलती है|
Advertisement :
via : punjabkesari.in
संयुक्त परिवार के नुकसान: अगर फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी हैं संयुक्त परिवार के-
- सहभागी के साथ दुर्व्यवहार - संयुक्त परिवार में सहभागी के ‘दुर्व्यवहार’ से परिवार की एकता भंग हो जाती है। यह केवल परिवार की घरेलु आय की वजह से होता है|
- सदस्यों का शोषण - कुछ संयुक्त परिवार में कई प्रकार के चालाक सदस्य होते हैं, जो परिवार के अन्य निर्दोष सदस्य से ज्यादा काम कराते हैं और उनको यातनाएँ भी देते हैं।
- सदस्यों के बीच धन मूल्य पर मतभेद - बहुत से लोग इस मानसिकता के होते हैं, जिनमें से कुछ के पास कम कमाई होती है तो उच्च कमाई वाले सदस्य अक्सर छोटी आय वाले सदस्यों का अपमान भी करते हैं।
- संयुक्त परिवार में बोझ - आजकल शिक्षा की लागत में तेजी आई है। उच्च कमाई वाले सदस्य अक्सर अपने बच्चों को अच्छे से अच्छे विद्यालयों में पढ़ाना चाहते हैं, लेकिन वे परिवार के अन्य सदस्यों के बच्चों के बोझ को साझा नहीं करना चाहते हैं।
- संयुक्त परिवार के सदस्यों में हीन भावना - बड़े परिवारों के लिए घर के प्रमुख द्वारा लिए गए अधिकांश निर्णय महत्वपूर्ण होते हैं, चूंकि परिवार के सभी व्यक्तियों को परिवार के मुख्य निर्णयों में भाग लेने का अधिकार प्राप्त नहीं होता है, इसलिए वे अक्सर हीन भावना या न्यूनता जटिल की भावना विकसित करते हैं।
इन सभी फायदे और नुकसान के बीच सामंजस्य बनाये रखने की जिम्मेदारी घर के मुखिया की होती है जिसकी कौसलता एक परिवार को एकता के सूत्र में बांध कर रखती है| अगर संयुक्त परिवार के होने वाले नुकसान में से एक भी पारिवारिक सदस्यों के सर पर सवार हो जाये तो पूरा परिवार बिखरते हुए देर नहीं लगती|
संयुक्त परिवार के फायदे और नुकसान | Joint Family Benefits - Losses In Hindi