Advertisement :
भारत का मशहूर हॉन्टेड पैलेस ( भानगढ़ का किला )

Advertisement :
Bhangarh story truth in hindi : हॉन्टेड भानगढ़ के किले का रियल सच
वैसे तो हमारे देश में डरावने स्थान बहुत है लेकिन इस लिस्ट में जिसका नाम सबसे ऊपर आता है वो भानगढ़ का किला है जो की भूतो का भानगढ़ नाम से प्रसिद्ध है। भानगढ़ की कहानी बड़ी रोचक है
300 साल पहले भानगढ़ खूब फलता फूलता था फिर यहाँ की एक राजकुमारी पर काले जादू में महारथ तांत्रिक सिंधु सेवड़ा का दिल आगया राजकुमारी को अपने वश में करने के लिए काला जादू करता था पर खुद ही उसका शिकार होकर मर गया लेकिन मरने से पहले वह भानगढ़ को बर्बादी का श्राप दे गया और सयोग से उसके एक महीने बाद ही अजबगढ़ की लड़ाई में राजकुमारी सहित सारे भानगढ़ वासी मारे जाते है और भानगढ़ वीरान हो जाता है। तब से वीरान हुआ भानगढ आज भी वीरान है और कहते है कि उस लड़ाई में मारे गए लोगो के भूत आज भी रात को भानगढ़ के किले में भटकते है क्योकि उसके श्राप से भानगढ़ में मरने वाले को मुक्ति नहीं मिल पाई थी जिसके कारण उनकी आत्मा वही भटकती है
भानगढ़ – का परिचय
राजस्थान के अलवर जिले में स्तिथ है। इस किले सी कुछ किलोमीटर कि दुरी पर विशव प्रसिद्ध सरिस्का राष्ट्रीय उधान (Sariska National Park) है।इस प्राचीर के मुख्य द्वार पर हनुमान जी विराजमान हैं। राज महल स्थित है। इस किले में कई मंदिर भी है जिसमे भगवान सोमेश्वर, गोपीनाथ, मंगला देवी और केशव राय के मंदिर प्रमुख मंदिर हैं। इन मंदिरों की दीवारों और खम्भों पर की गई नक़्क़ाशी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह समूचा क़िला कितना ख़ूबसूरत और भव्य रहा होगा। सोमेश्वर मंदिर के बगल में एक बाबड़ी है जिसमें अब भी गांव के लोग नहाया करते हैं ।
सूर्यास्त के बाद किले में प्रवेश निषेध
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा खुदाई से इस बात के पर्याप्त सबूत मिले हैं कि यह शहर एक प्राचीन ऐतिहासिक स्थल है। फिलहाल इस किले की देख रेख भारत सरकार द्वारा की जाती है। किले के चारों तरफ आर्कियोंलाजिकल सर्वे आफ इंडिया (एएसआई) की टीम मौजूद रहती हैं। एएसआई ने सख्तक हिदायत दे रखी है कि सूर्यास्ता के बाद इस इलाके में किसी भी व्यतक्ति के रूकने के लिए मनाही है। क्योकि कहते है के जो सूर्यास्त के बाद इसमें जाता है वो वापस नहीं आता है पास रहने वाले लोगो का कहना है के यहाँ आवाजे होती है बहुत डरावना सा लगता है इसलिए सब लोग शाम होने से पूर्व वहा से कही दूर चले जाते है वही कोई नहीं रुकता वहा सब सुनसान हो जाता है
भारत का मशहूर हॉन्टेड पैलेस ( भानगढ़ का किला )




