Advertisement :
एक ऐसा पेड़ जिसे काटते ही बहने लगता है खून | Bloodwood Tree Mystery In Hindi

Advertisement :
जब भी बात प्रकृति की आती है तब प्रकृति की सुंदरता और भिन्नता दुनिया के हर कोने की प्रकृति में देखने को मिलता है. कई बार हम प्रकृति की ऐसी अद्भुत बातों के बारे में सुनते है की जिन्हें सुनने के बाद हमारे अंदर उसके बारे में और अधिक जानने का जुनून बढ़ जाता है और हम गूगल सर्च करने लग जाते है. दोस्तो आज हम एक ऐसे ही पेड़ की विचित्रता की कहानी बताने वाले है जो आपको हैरान कर देगी यह पेड़ दक्षिण अफ्रीका में पाया जाता है. जिसे वहां की भाषा में को "मुकवा" और "मुनिंगा" के नाम से जाना जाता है. इसे "ब्लड वुड ट्री" भी कहा जाता है वो इस लिए की इस पेड़ को जब भी कोई काटता है तो इसके अंदर से खून की तरह पदार्थ निकलना शुरु हो जाता है.
इलाज में काम आता है यह लिक्विड | Bloodwood Tree
इस पेड़ को काटने के दौरान निकला रेड लिक्विड कई तरह के कार्य में प्रयोग लिया जाता है. पेड़ से निकले इस रेड लिक्विड को जानवरों की चर्बी में मिलाकर इससे महिलाओं और पुरुषों के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट तैयार किए जाते है. पेड़ को काटने के बाद निकलने वाले रेड लिक्विड के बारे में यहां के स्थानिय लोगो का मानना है की इस लिक्विड में कई चमत्कारिक शक्तियां है जो कई तरह के रोगो के इलाज के लिए कारगर है इनमें जैसे दाद, किसी चीज से कटने पर घाव भरने, आंखो से जुड़ी समस्या, काला बुखार, मलेरिया, पेट से सम्बंधित बीमारी साथ ही मां के अंदर दूध की मात्रा में वृद्धि करने के लिए भी यह कारगर माना जाता है.
सालो -साल कुछ नही बिगड़ता इस लकड़ी का | Use of Bloodwood tree In Hindi
अफ्रीका के जंगलो में पाएं जाने वाले इस “ब्लड वुड ट्री” की लकड़ी को भी काफी उपयोगी माना जाता है. इस पेड़ से निकलने वाली लकड़ियों का ज्यादा प्रयोग फर्नीचर बनाने में किया जाता है इस पेड़ की लकड़ी को फर्नीचर में इस लिए ज्यादा प्रयोग में लिया जाता है पुरी तरह से फलेक्सिबल है जिसें आसानी से कोई सा भी रुप दिया जा सकता है. “ब्लड वुड ट्री” को यदि हरा-भरा भी काट दिया जाएं तो यह जल्दी से सिकुड़ता नही है साथ ही यह लकड़ी लंबे समय तक टिकाऊ होती है. फर्नीचर बनाने के दौरान इसका सबसे ज्यादा प्रयोग बाथरुम और फ्लोर के निर्माण में किया जाता है.
“ब्लड वुड ट्री” की है काफी मांग | Bloodwood Tree Mystery In Hindi
Advertisement :
अफ्रीका के जंगलो में पाएं जाने वाले इस “ब्लडवुड ट्री” की अफ्रीका समेत कई देशों में काफी मांग है. इस पेड़ की लंबाई 12 से 18 मीटर के बीच होती है. “ब्लडवुड ट्री” का तना गहरा और भूरे रंग का होता है.
एक ऐसा पेड़ जिसे काटते ही बहने लगता है खून | Bloodwood Tree Mystery In Hindi




