Advertisement :
बॉलीवुड की 25 फिल्में जो है वास्तविक जीवन पर आधारित | Vastavik Jivan Par Adharit Film

Advertisement :
बॉलीवुड की 25 फिल्में जो है वास्तविक जीवन पर आधारित | Vastavik Jivan Par Adharit Film
आज के समय में बॉलीवुड की मूवी के बिना तो हमारा गुज़ारा ही नहीं होता l हम आपको ऐसी फ़िल्मों(movie) के बारे में बताने जा रहे है जिनकी कहानियां असल जिंदगी के कहीं न कहीं इर्द-गिर्द ही घूमती रहती हैं l बॉलीवुड की ऐसी बहुत सी फ़िल्में हैं l जो किसी न किसी की असल जिंदगी पर आधारित हैं l यही कारण होता है कि हम सिनेमा हॉल(Cinema hall) तक खिंचे चले जाते हैं l
बहुत से लोगों ने (Quora) पर कुछ ऐसे ही प्रशन पूछे कि कौन सी बॉलीवुड फ़िल्म किसकी असल जीवन पर प्रेरित है? इसके जवाब में क्वोरा(Quora) ने बहुत सही उतर दिया l
Bollywood Film Based on Real Life
1- हिचकी
via : amazonaws.com
रानी मुखर्जी ने इस मूवी में एक स्कूल शिक्षिका(Teacher) का अभिनय निभाया था l इस मूवी में रानी को एक ऐसी घंभीर बीमारी थी, जो बोलने के साथ-साथ उसको हिचकी भी आती थी l ये फ़िल्म Brad Cohen's की ऑटोबायग्राफ़ी Front of the Class: How Tourette Syndrome Made Me the Teacher I Never Had से प्रेरित थी l इस मूवी को बनाने के लिए यशराज फिल्म(movie)स्टूडियो ने इसके राइट्स ख़रीदे थे l
2 - शाहिद
via : bollywoodlife.com
हंसल मेहता की यह मूवी मशहूर वकील शहीद आज़मी के जीवन पर आधारित थी l राजकुमार राव ने इस फ़िल्म में उनका अभिनय किया था. इस फिल्म के लिए उन्हें National award भी मिला था l
Advertisement :
3 - तेरे नाम
via : imged.com
सुपरस्टार सलमान ख़ान की फ़िल्म 'tere name' किसी राइटर बाला के एक दोस्त की असल जीवन से प्रेरित थी l बाला का दोस्त किसी लड़की के प्यार में पागल होकर वह किस तरह एक पागल खाने(mental asylum) तक पहुंच जाता है. इस फ़िल्म में यही दिखाया गया था l
4 - रक्तचरित्र
via : saavncdn.com
यह फिल्म आंध्र प्रदेश के पॉलिटीशियन परिताला रविंद्र की असल(real) जीवन पर आधारित थी l इस फिल्म में बॉलीवुड के स्टार विवेक ओबरॉय ने रविंद्र का किरदार निभाया था l रामगोपाल वर्मा ने बाद में रक्तचरित्र पार्ट-2 साउथ के स्टार सूर्या के साथ बनाई थी l
5 - रागिनी एमएमएस
via : blogspot.com
इस बॉलीवुड फ़िल्म में हीरो एक लड़की को अपने प्यार में फ़ंसाकर उस लड़की का एमएमएस(mms) बना लेता है l यह फ़िल्म दिल्ली में रहने वाली दीपिका नाम की किसी लड़की के जीवन पर आधारित थी l दीपिका ने एकता पर उसका जीवन बर्बाद करने का आरोप भी लगाया था l
6 - गैंग्स ऑफ वासेपुर
via : hindimegyan.com
इस बॉलीवुड फ़िल्म को धनबाद के वासेपुर शहर के 3 कोल माफ़िया और राजनीतिक(Political) परिवारों की असल जीवन पर बनाया गया था l इन में से एक फ़हीम ख़ान था जो अब वह हज़ारीबाग़ जेल में उम्र क़ैद की सज़ा काट रहा है l इस फ़िल्म(movie) में फ़हीम ख़ान का किरदार नवाज़ुद्दीन ने फ़ैज़ल ख़ान के तौर पर उसका किरदार निभाया था l
7- सिमरन
via : blogspot.com
Advertisement :
बॉलीवुड की अभिनेत्री क्वीन कंगना रनौत की ये फ़िल्म एनआरआई संदीप कौर की असल जीवन पर आधारित थी l जिसको चार बैंकों में डकैती के सजा में अपराधी पाया गया था l संदीप कौर ने फ़िल्म को बनाने के लिए इसके राइट्स 50 हज़ार डॉलर में बेचे थे l
8 - एम॰ एस॰ धोनी : द अनटॉल्ड स्टोरी
via : wordpress.com
MS Dhoni: The Untold Story नीरज पांडे द्वारा बनाई गई यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के असल जिंदगी ऊपर आधारित है l इस फ़िल्म में महेंद्र सिंह धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था l नीरज पांडे द्वारा निर्देशित रिलीज फिल्म ‘MS Dhoni: The Untold Story‘ दर्शको को काफी पसंद आयी थी l
9 - स्वदेश
via : amazon.com
बॉलीवुड के किंगखान शाहरुख़ ख़ान स्टारर फिल्म 'svadesh' अरविंद पिल्ललमारी और रवि कुचिमांची नामक दो इंसानो के असल जिंदगी के ऊपर आधरित फ़िल्म थी l फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं किया, परन्तु इसकी कहानी(story) बेहतरीन थी l
10 - नो वन किल्ड जेसिका
via : blogspot.com
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन और रानी मुखर्जी ने ये फ़िल्म मॉडल जेसिका लाल के मर्डर के ऊपर आधरित थी l जेसिका की 29 अप्रैल, 1999 की रात दिल्ली के टैमरिंड कोर्ट रेस्टोरेंट में मॉडल जेसिका को गोली मारकर उसकी हत्या(murder) कर दी गई थी l क्योंकि जेसिका ने मनु शर्मा को शराब परोसने से मना कर दिया था l
11 - गुलाब गैंग
via : webdunia.com
यह फ़िल्म बुंदेलखंड के गुलाबी गैंग और उसकी Commander संपत पाल के असल जिंदगी के ऊपर आधारित थी l परन्तु इसके निर्माता-निर्देशक ने इस फ़िल्म का ‘गुलाबी गैंग’ से कोई भी संबंध नहीं बताया था l
12 - रुस्तम
via : cloudfront.net
बॉलीवुड के खिलाडी मेन अक्षय कुमार की यह फ़िल्म भारतीय नौसेना(Indian Army) के अफसर के. एम. नानावटी की असल जीवन के ऊपर आधारित थी l अक्षय को इस फ़िल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था l
13 - शूटआउट एट लोखंडवाला
via : wp.com
यह फ़िल्म एटीएस के प्रमुख ए.ए. ख़ान के असल जीवन के ऊपर आधारित थी l जिन्होंने 16 नवम्बर 1991 को लोखंडवाला काॅम्पलेक्स पर आक्रमण करके गैंगस्टर माया डोलास और उसके गुर्गों को मार गिराया था l
14 - खेलें हम जी जान से
via : jdmagicbox.com
इस फिल्म की कथा मानिनी चटर्जी की पुस्तक 'डू एंड डाई' से ली गई थी l इसकी कथा सन 1930-34 के दौरान क्रांतिकारी सूर्य सेन के अगुआई में हुई चटगांव विद्रोह पर आधारित है l
15 - तलवार
via : wordpress.com
यह फ़िल्म नोएडा के बहुत ही प्रचलित आरुषि हत्या(murder) रहस्य पर आधारित थी l इरफ़ान ख़ान ने इस फ़िल्म में पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था l
16 - शूटआउट एट वडाला
via : bollywoodlife.com
यह फ़िल्म मुंबई के बहुत बड़े गैंगस्टर मन्या सुर्वे की असल जीवन(life) के ऊपर आधारित थी l इसमें फिल्म में यह दिखाया गया था कि किस तरह एक सीधा-सादा सा व्यक्ति मन्या सुर्वे (Underworld don) बनता है l जॉन अब्राहिम ने मन्या सुर्वे का किरदार निभाया था l
17 - पान सिंह तोमर
via : ytimg.com
यह फिल्म एक असल जिंदगी के ऊपर आधारित है l पान सिंह तोमर एक भारतीय सैनिक, खिलाड़ी (एथलीट) और बागी था l यह ग्राम भिड़ौसा के रहने वाले थे l इन्हें इनकी दौड़ने की ख़ूबी का पता भारतीय सेना(Indian Army) में जाने के बाद चला। यह सात बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजेता रह चुके हैं l
18 - एयरलिफ्ट
via : lensmenreviews.com
एयरलिफ्ट एक बॉलीवुड हिन्दी फ़िल्म है l जिसका निर्देशन(Directing) राजा कृष्णा मेनन द्वारा किया गया है और इस फिल्म में अक्षय कुमार और निम्रत कौर ने मुख्य किरदार निभाया था l यह फ़िल्म 22 जनवरी 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई l यह फ़िल्म एक सच्ची घटना इराक - कुवैत की लड़ाई पर आधारित है l
19 - स्पेशल 26
via : news18.com
स्पेशल 26 एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है l जो एक सच्ची घटना पर आधारित है जिसका निर्देशन नीरज पांडे ने किया है l इस फ़िल्म में अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल, जिमी शेरगिल, मनोज बाजपेयी, अनुपम खेर और दिव्या दत्ता ने मुख्य भूमिका(Role) निभाया है l
20 - दंगल
via : wp.com
दंगल एक बॉलीवुड की हिन्दी फिल्म है l इसका निर्देशन(Directing) और लेखन का कार्य नितीश तिवारी ने किया है l इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में आमिर खान, साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख,सान्या मल्होत्रा,ज़ायरा वसीम ,सुहानी भटनागर आदि ने निभाया हैं l यह फ़िल्म 23 दिसम्बर 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई l
21 - वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई
via : wp.com
एक बार अपॉन ए टाइम इन मुंबई एक 2010 भारतीय गैंगस्टर फिल्म है जो रजत अरोड़ा द्वारा लिखी गई है l इसमें अजय देवगन, इमरान हाश्मी, कंगाना राणावत, प्राची देसाई और रणदीप हुड्डा ने अपना किरदार निभाया हैं l यह फिल्म 30 जुलाई 2010 को रिलीज हुई l एक बार अपॉन ए टाइम इन मुंबई को आम तौर पर आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली और बॉक्स ऑफिस (box office) की सफलता थी l यह फिल्म मुंबई अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर हाजी मस्तान और दाऊद इब्राहिम के जीवन पर आधारित है l
22 - रेड
via : azabgazab.com
रेड एक 2018 भारतीय अपराध-एक्शन फिल्म है इस फिल्म में अजय देवगन, इलियाना डी क्रूज़ और सौरभ शुक्ला ने अपना किरदार निभाया हैं l यह फिल्म वास्तविक जीवन आयकर कर से प्रेरित है जो 1980 में एक साहसी और ईमानदार भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी के नेतृत्व में आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा आयोजित की गई थी l इसे फिल्म को 16 मार्च 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था l
23 - भाग मिल्खा भाग
via : shazam.com
भाग मिल्खा भाग धावक मिल्खा सिंह के असल जीवन पर बनी आधारित फ़िल्म 2013 की बॉलीवुड हिन्दी फ़िल्म है l इस फिल्म में मिल्खा सिंह का किरदार फरहान अख्तर ने निभाया था l अप्रैल 2014 में 61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में इस फ़िल्म को सर्वोत्तम मनोरंजक फिल्म का पुरस्कार मिला l
24 - एक डॉक्टर की मौत
via : intoday.in
यह फ़िल्म डॉ सुभाष मुखोपाध्याय के असल जिंदगी के ऊपर आधारित थी l जिन्होंने एक ही समय में Vitro fertilization की तलाश की थी. परन्तु भारतीय गवर्नमेंट द्वारा प्रोत्साहन न मिलने के कारण उन्होंने 19 जून 1981 को खुदखुशी कर ली थी l जबकि 2010 में एडवर्ड्स को फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह असल में मायूस करने वाला है l
25 - अज़हर
via : wp.com
यह मूवी पूर्व भारतीय क्रिकेटर टीम के कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन की असल जिंदगी(Real life) के ऊपर आधारित है l ये मूवी सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के लिए शोभा कपूर और एकता कपूर द्वारा बनाई गई है और इस मूवी में मुख्य किरदार 'Emraan Hashmi' ने निभाया हैं l नर्गिस फाखरी, प्राची देसाई और लारा दत्ता ने महत्वपूर्ण सपोर्टिंग किरदार निभाया हैं l
बॉलीवुड की 25 फिल्में जो है वास्तविक जीवन पर आधारित | Vastavik Jivan Par Adharit Film




