x

कंटेनर की मदद से बनाया 3 मंजिला घर अंदर से दिखता है होटल की तरह |Container House for Breaux In Hindi

By N.j / About :-2 years ago

अपना घर हो यह हर किसी के जीवन का सबसे बड़ा सपना होता है लेकिन दोस्तो घर को अपनी मेहनत से बनाना व उसे सजाना उसमें व्यक्ति का आधा जीवन गुजर जाता है। लेकिन जब हमारी सालो की मेहनत के बाद घर बनकर तैयार हो जाता है तब हम सब को गर्व से कहते है यह है हमारे सपनो का घर। सपनो का घर सब का होता है ऐसे ही टेक्सास के हॉस्टन शहर में रहने वाले विल ने भी अपना एक सपनो का घर तैयार किया है। बता दे की आज विल के घर को आज हर कोई शहरवासी देखना चाहता है। ऐसा इसलिए की विल  ने इस घर को बनाने के लिए ईंट व सीमेंट का इस्तेमाल नही किया। बल्कि इसे बनाया है शिपिंग कंटेनरों की मदद से। घर की डिजाइन इतनी शानदार है की लोग इसकी बनावट को देख इसके दिवाने हो जाते है।

11 कंटेनरों से बनाया यह घर

विल ने इस घर का निमार्ण करने के लिए कुल 11 शिपिंग कंटेनरों का प्रयोग में लिया यह कुल तीन मंजिला घर है यह 2500 स्क्वायर फीट में बना हुआ है जो हॉस्टन शहर के McGowen street  में बनाया गया है। घर को शानदार तरीके से सजाया गया है। विल ने अपने अंदाज के अनुसार इस को बनाने का सपना साल 2000 में देखा था आखिर इस सपने को पुरा करने में 19 साल लग गए।

नही मिली कोई डिजाइन

विल अपने सपनों का घर को एक अनोखी डिजाइन में तैयार करना चाहते थे। विल हर वो प्रयास कर रहे थे ताकी उनको उनके सपनों के अनुसार उनका घर बन सकें। जब उन्हें किसी प्रकार की डिजाइन नही मिल पाई तब विल ने खुद ही घर बनाने की ठान ली।

इस तरह हुए घर बनाने की शुरुआत

अपने घर को बनाने से पहले विल ने सबसे पहले इसका एक थ्रीडी स्केच तैयार किया। स्केच के तैयार होने के बाद विल इसके निमार्ण में जुट गए। विल का सपनों के घर का यह सपना पुरे 19 साल बाद पुरा हुआ आज वो एक 3 मंजिला घर के मालिक है। बता दे की दोस्तो विल ने घर के निमार्ण में ईंट व सींमेट का प्रयोग न करने के बारे में पहले विचार कर लिया था वो बस इसे कंटेनर से ही बनाना चाहते थें।

शिंपिग कंटेनर से ही क्यों बनाया घर

विल ने घर को बनाने के लिए शिंपिग कंटेनरो का इसलिए चुना की शिंपिग कंटेनर काफी मजबूत होते है वो बारिश तुफान आदी को आसानी से झेल लेते है। शिंपिग कंटेनरो की इसी खूबी की वजह से विल ने अपना घर कंटेनरो से बनाने का फैसला किया।

कंटेनर की मदद से बनाया 3 मंजिला घर अंदर से दिखता है होटल की तरह |Container House for Breaux In Hindi