Advertisement :
मिनटों मे टिकट बुक करने वाले MakeMyTrip के CEO दिप कारला की कहानी | Deep Kalra In Hindi

Advertisement :
देश का पहला ऑनलाइन टिकट बुकिंग स्टार्टअप MakeMyTrip | MakeMyTrip Success Story In Hindi
दोस्तों आज घंटो तक लाइन में खड़ा रहकर टिकट का इंतजार करने का समय हमसे काफी दूर जा चूका है आज हम एक क्लिक के द्वारा देश के किसी भी कोने में जाने के लिए घर बैठे टिकट बुक कर सकते है आज जब भी हमें अपने परिवार के साथ किसी शहर की यात्रा पर जाने के बारे में सोचते है तब हम उस शहर की फ्लाइट या ट्रेन वहां की होटल्स को बुक करने के लिए इंटरनेट की सहायता लेते है लेकिन आज से 20 साल पहले देश में ऐसी कोई सुविधा नहीं थी की हम घर बैठे फ्लाइट या उस शहर की होटल बुक कर सके क्योंकि उस समय टेक्नोलॉजी तकनीक इतनी विकसित नहीं थी और ऑनलाइन बुकिंग की कोई वेबसाइट भी नहीं थी सब कार्य ऑफ लाइन होते थे
लेकिन इस तकनीक को बदलने का जिम्मा उठाया दीप कारला ने सन 2000 में मेक मेक माई ट्रिप (MakeMy Trip ) एक ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल की शुरुआत की आज ये देश की सबसे सफल ऑनलाइन बुकिंग साइट में नंबर 1 पर है मेक माई ट्रिप आज देश के सभी बड़े होटल्स और देश से विदेश जाने के लिए टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करवाता है तो चलिए दोस्तों आगे जानते है दीप कालरा की सफल कहानी का पूरा सफर. MakeMyTrip In Hindi
अपनी स्कूली शिक्षा पूर्ण होने के बाद साल 1987 में दीप कालरा ने अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से प्राप्त की. अपनी ग्रेजुएशन की शिक्षा पूर्ण होने के बाद दीप कालरा बिजनेस मैनजमेंट की पढ़ाई के लिए IIM अहमदाबाद में दाखिला लिया और बिजनेस मैनजमेंट डिग्री हासिल की. अब दीप कालरा एक अच्छी नौकरी की तलाश में थे और उन्हें अपनी पहली नौकरी मिली एबीएन एमरो बैंक (ABN Amro bank ) यहां दीप ने 3 साल तक काम किया और साल 1995 मे उन्होंने इस नौकरी से रिजाइन कर दिया
अपनी जॉब को छोड़ने के बाद दीप ने अपना खुद का कुछ करने के बारे में सोचा और कई दिनों तक इस बारे में दीप ने रिसर्च की इस दौरान दीप के पास कॉरपोरेट वर्ल्ड से बड़ी कंपनियों से जॉब ऑफर आये लेकिन दीप ने किसी को स्वीकार नहीं किया उनके दिमाग में कुछ अलग करने का विचार चल रहा था तभी लोगो को ऑनलाइन सुविधा मुहैया करने के बारे में सोचा.
दिप कालरा ने एक ऐसा क्षेत्र चुना जहां उन्हें कई बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन दिप कहते है की" मेरे उस दूर में मुश्किलों के कारण मेने अपने खुद के हुनर को पहचाना दिप ने अमेरिका बेस्ड कंपनी एएमएफ बोलिंग कंपनी में हिस्सा लिया और उन्होंने इसे भारत में लाने की ज़िम्मेदारी उठाई
Advertisement :
उस समय भारत देश में अमेरिका की बोलिंग एली कंपनी का विस्तार करना काफी कठिन था इसके बावजूद दिप ने इस कार्य को 4 साल तक किया और सभी चुनौतियों का डटकर सामना किया दिप ने बताया की " मै बोलिंग एली कंपनी मे कार्य कर के कभी ख़ुश नहीं था उनका प्लान कुछ बड़ा करने का था"
साल 1999 मे दिप अमेरिका की जेई केपिटल (GE capital) से एक बार फिर जुड़ गए यहां कार्य कर दिप को इंटरनेट की शक्ति का ज्ञान अर्जित हो गया और यही से उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन बिजनेस शुरू करने के बारे मे विचार किया दोस्तों ये वह दौर था जब भारत देश इंटरनेट के लिए देश मे पैर ज़माने की शुरुआत कर रहा था.
दिप ने ये अवस्था देख एक बार जेई केपिटल (GE capital) से नौकरी छोड़ दी और पूर्ण रूप से ऑनलाइन बिजनेस के बारे मे विचार करने लगे इस विचार को आगे बढ़ाते हुए दिप ने भारत देश के पर्यटन उद्योग के बारे मे गहन अध्ययन किया और तब उन्होंने पाया की देश मे अभी तक किसी भी तरह की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा नहीं है तब उन्होंने उन्होंने ठान लिया की अब मुझे इसी क्षेत्र मे काम करना है इसी विचार के साथ साल 2000 मे दिप कालरा ने एक ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल की शुरुआत की और इसे नाम दिया मेक माय ट्रिप ((makemytrip.com) .
मेक माय ट्रिप एक ऑनलाइन ट्रेवल की सुविधा मुहैया करवाती है ये ऑनलाइन माध्यम से आपकी यात्रा को और सुगम बनाती है मेक माय ट्रिप के द्वारा आप घर बैठे आसानी से घूमने का प्लान सेट कर सकते है.
मेक माय ट्रिप के पोर्टल के माध्यम से आप ऑनलाइन फ्लाइट टिकट, और जिस शहर मे जा रहे है वहां के होटल्स की बुकिंग और देश और विदेश के होलीडे पैकेज भी बुक कर सकते है.
दोस्तों आज मेक माय ट्रिप के भारत के 47 बड़े शहरो मे 51 रिटेल स्टोर है दिप कालरा के दिमाग और उनके इस बिजनेस ने कुछ ही समय मे देश मे अपार सफलता हासिल कर ली आज सभी छोटे बड़े लोग अपने फोन मे मेक माय ट्रिप का एप्प रखते है जिससे आसानी से कुछ ही मिनटों मे टिकट बुक किया जा सकता है आज मेक माय ट्रिप भारत के सबसे सफल स्टार्टअप के रूप मे स्थापित हो चूका है.
दिप कालरा को इस स्टार्टअप की शुरुआत मे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा शुरुआत मे उनके इस स्टार्टअप को ज्यादा कुछ हासिल नहीं हुआ लेकिन दिप ने हार नहीं मानी और अपने काम पर लगातार मेहनत करते रहे धीरे -धीरे मेक माय ट्रिप ने मार्केट मे अपने कदम जमा लिए साल 2016 – 2017 मेक माय ट्रिप का रेवन्यू 62 बिलियन डॉलर हो गया था आज ये स्टार्टअप देश के लाखों लोगो को रोजगार दे रहा है.
दोस्तों दिप कालरा के इस स्टार्टअप ने एक पोर्टल के माध्यम से कई सुविधाओं को जोड़ दिया आज आप मेक माय ट्रिप एप्प से घर बैठे कई भी किसी भी शहर मे जाने का प्लान बना सकते है दिप कालरा का ये स्टार्टअप आज सभी युवाओं के लिए एक प्रेरणा है.
Advertisement :
मिनटों मे टिकट बुक करने वाले MakeMyTrip के CEO दिप कारला की कहानी | Deep Kalra In Hindi




