Advertisement :
भारत का पहला डिजिटल गांव जहां सभी कार्य होते है कैशलेस | Digital Village Akodara In Hindi

Advertisement :
गांव में है फ्री WiFi गांव की जानकारी के लिए है गांव की वेबसाइट जहां गांव से जुड़ी हर चीज होती है अपडेट | India Frist Digital Village Akodara In Hindi
भारत देश जहां ज्यादातर लोग गांव में ही रहकर अपने परिवार को चलाते है गांव ही देश के विकास का एक प्रमुख हिस्सा माने जाते है लेकिन आज समय बदलने के साथ गांवो को पिछड़ा लिस्ट में गिना जाता है इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है उस गांव में रहने वालों लोगो के मन में कुछ ना करने की सोच.
दोस्तों भारत के सभी गांवो को पिछड़ी लिस्ट में जोड़ना गलत होगा एक गांव ऐसा भी है जो आज देश के स्मार्ट शहर को भी टक्कर दे सकता है दोस्तों आज हम आपको एक ऐसे ही गांव के बारे में बताने वाले है जो भारत को स्मार्ट बनाने में उसके साथ कदम से कदम मिला कर चल रहा है.
डिजिटल गांव अकोदरा | Akodara Digital Village India
दोस्तों भारत का पहला डिजिटल गांव है अकोदरा जो गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर से करीब 90 किलोमीटर दुरी पर स्थित है। देश के पहले डिजिटल गांव की कुल जनसँख्या 1190 है गांव की इस जनसंख्या में लगभग 1000 लोग घर के बड़े लोग है दोस्तों इस गांव में करीब 250 से 300 करीब बैंक एकाउंट्स है अकोदरा गांव का डिजिटल बनने में सबसे बड़ा कारण ये है की यहां के लोग कैश लेनदेन पर कार्य कम करते है और डिजिटल लेनदेन पर ज्यादा फोकस करते है। गांव के लगभग सभी लोग कैशलेस ट्रांजेक्शन से ही अपने कार्य पूर्ण करते है.
दूध का व्यापार बैंक देता है अकाउंट में पैसा | India First Cashless Village Akodara
इस गांव में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए शहर की सबर डेयरी ने गांव में इनके रखरखाव के लिए गांव में लोगो को एक हॉस्टल की सुविधा दे रखी है । गांव के सभी लोग अपने पशुओं से उत्त्पन होने वाले दूध दही घी को इसी डेयरी को बेच देते है गांव के एक व्यक्ति ने बताया की हम जो भी मॉल डेयरी को बेचते है उसका पेमेंट करीब 10 दिन के भीतर सभी के बैंक अकाउंट में आ जाता है इससे हमें उधारी से भी निजात मिलती है और हमारा काम भी आसान हो जाता है.
Advertisement :
नोटबंदी से नहीं हुआ कोई असर
जब साल 2016 के अंत में देश की सरकार ने नोटबंदी का एक बड़ा ऐलान किया था तब पुरे भारत में इसे लेकर खलबली मच गई थी बैंको के बाहर हजारो की तादाद में पुरे दिन लाइन लगी रहती थी लोग अपने रोजमर्रा के काम को छोड़ बैंक की लाइन में लगे हुए थे बस सभी को नोट बदलवाने की लगी थी लेकिन दूसरी और अकोदरा गांव के लोगो पर इस दौरान कोई फर्क नहीं पड़ा सभी लोग अपने रोजमर्रा के काम आसानी से कर रहे थे क्योंकि लोग कैश का कम लेनदेन और मोबाइल बैंकिंग ,कार्ड से पेमेंट ,Paytm आदि तरीको से अपना रोज का लेनदेन बड़ी आसानी से कर पा रहे थे.
इसी वजह से यहां पर छोटे से लेकर बड़े व्यापारियों को किसी भी तरह नोटबंदी का असर नहीं हुआ सभी लोग अपने कार्य बड़े आसानी से कर पा रहे थे
गांव में लगा है फ्री WiFi | Free Wife Akodara Village
आज जहां गांवो में सबसे बड़ी समस्या होती है इंटरनेट की कनेक्टिविटी इस वजह से आज गांव के लोग ज्यादा डिजिटल नहीं हो पाते लेकिन दोस्तों अकोदरा गांव में WiFi की सुविधा है गांव में नेट कनेक्टिविटी के लिए अलग से एक टॉवर लगाया गया है जो गांव के सभी लोगो के लिए फ्री है अकोदरा गांव को डिजिटल बनाने में इस गांव के लोगो का सबसे बड़ा योगदान है गांव में एक पंचायत स्तर पर एक कमेटी बनाई गई है जो गांव के सभी कार्यो का परीक्षण करती है.
अकोदरा गांव की है वेबसाइट | Akodara Village Website
दोस्तों आज तक हम बड़ी-बड़ी कंपनियों की वेबसाइट पर उनकी जानकारी हासिल करते है लेकिन दोस्तों अकोदरा गांव की भी खुद की एक वेबसाइट है जो गांव से जुडी सही जानकारी उपलब्ध करवाती है गांव की कुल जनसँख्या यहां की आर्थिक स्थित, सभी जानकारी अपडेट रहती है.
अकोदरा गांव का डिजिटल होने की पहली शुरुआत | Gujrat Digital Village Akodara
अकोदरा गांव की शुरुआती दशा भी बाकि गाँवो की तरह थी लेकिन साल 2015 इस गांव का इतिहास पलटने वाला रहा क्योंकि इस गांव को देश की सरकार द्वारा चालू किये गए एक अभियान के तहत ICICI बैंक ने अकोदरा गांव को गोद ले लिया तब से इस गांव में रौनक ही कुछ और हो गई.
गांव शुरुआत में काफी पिछड़ा होने के कारण गांव को डिजिटल बनाने में बैंक ने काफी मेहनत की बैंक ने अपने पहले कदम में लोगो को डिजिटल बनाने के लिए सभी लोगो के बैंक अकाउंट ओपन किये और सभी लोगो को कैशलेस लेनदेन करने के उपकरणो और तकनीक के बारे में बताया.
बैंक की ये मेहनत महज एक साल में ही दिखने लगी गांव के सभी छोटे -बड़े व्यापारी डिजिटल ट्रांजेक्शन करने लग गए.
Advertisement :
डिजिटल होने के साथ अकोदरा गांव में एशिया का पहला एनिमल हॉस्टल | Indian First Animal Hostel Akodara
दोस्तों इस गांव को डिजिटल की डिग्री प्राप्त होने के साथ एक उपलब्धि और हासिल है जो इस गांव का गौरव और बढ़ाती है दोस्तों अकोदरा गांव में एशिया का पहला ऐनिमल हॉस्टल है। अकोदरा गांव में एनिमल हॉस्टल खोलने के पीछे एक मुख्य कारण था यहां पर निवास करने वालों लोग 100 फीसदी शिक्षित है जो इस एनिमल हॉस्टल को चलाने के लिए सभी चुनौतियों का सामना कर सकते है.
इस गांव में जब डिजिटल पहल की शुरुआत हुई तब मजह 100 लोगो ने ही बैंक अपना अकाउंट खुलवाया लेकिन जब बैंक ने सभी ग्रामीणों को गांव में कैम्प लगा कर बैंक में अकाउंट के फायदे और डिजटल लेनदेन की सभी प्रोसेस और उनके फायदों के बारे में लोगो को समझाया इसके बाद गांव में लोगो का बैंक के प्रति रुझान बड़ा और गांव 1200 बैंक अकाउंट खुल गए.
दोस्तों आज अकोदरा गांव में निम्न से लेकर उच्च वर्ग तक के लोग पूर्ण रूप से डिजिटल में तब्दील हो गए है आज अकोदरा का गांव को डिजिटल होने के कारण पुरे देश में जाना जाता है.
भारत का पहला डिजिटल गांव जहां सभी कार्य होते है कैशलेस | Digital Village Akodara In Hindi




