x

पहली बार हवाई यात्रा करने से पहले एक बार ये 13 नियम जरूर पढ़ लें | Flight Rules In Hindi

By N.j / About :-2 years ago

दोस्तों व्यक्ति के जीवन ऐसा कोई काम नहीं होता है जो वो ऊपर से पूरा कर के आता है सब इसी दुनिया में आकर सीखता है जीवन में हर व्यक्ति को कुछ नया करने की चाहत होती है तो कभी कुछ नया करते समय मन में डर भी बना रहता है दोस्तों ये डर वाली फिलिंग हवाई यात्रा करने के दौरान सभी के मन आती है दोस्तों यदि आप भी हवाई यात्रा करने के लिए पहली बार एयरपोर्ट जा रहे है तो घबराये नहीं लेकिन ये कुछ काम की बातें जरूर जान ले जो आपकी यात्रा से पहले काफी सहायता करेगी.

#1.

पहली बार हवाई यात्रा करना एक अलग अनुभव होता है तब इस बारे में व्यक्ति को ज्यादा जानकारी नहीं रहती है दोस्तों जब भी हवाई यात्रा करने का मन हो तो फ्लाइट के समय से 1 घंटा पहले ही एयरपोर्ट पर पहुंच जाये क्योंकि आप पहली बार जा रहे तो आपको पहले ही वहां की प्रोसेस समझ ले और पूरी कर ले.

#2.

एयरपोर्ट के लिए निकले तब टिकट की सॉफ्ट कॉपी के साथ हार्ड कॉपी भी रख ले. और भी ज्यादा सेफ मोड़ पर रहने के लिए अपने मोबाइल में टिकट से जुड़ी सारी जानकरी मौजूद रखें.

#3.

एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी ID लेना ना भूले यदि आप भारत में ही सफर कर रहे है आपका आधार या वोटर ID और वहीं विदेश की यात्रा कर रहे है तो पासपोर्ट जरूर साथ लें.

#4.

जब भी आप एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश करेंगे तब आपका आधार कार्ड, वोटर ID और पासपोर्ट की जांच की जाती है. ये सब प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही आपको एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश दिया जाता है.

#5.

ये सभी चीजे पूर्ण होने के बाद एयरपोर्ट के अंदर जाते ही आपको एयरपोर्ट के अंदर लगी लगेज स्क्रीनिंग बेल्ट पर आपको अपना सामान स्कैन करना होता है. जांच के के बाद एयरलाइन्स के कर्मचारी इसे वापिस पैक कर लॉक कर देते है. इस लॉक को आप यात्रा पूर्ण होने के बाद ही खोल सकते है. दोस्तों यदि आपने यात्रा के लिए 15 किलो से ज्यादा सामान पैक कर लिया है तो उसका आपको अलग से भुगतान करना पड़ेगा.

#6.

जब भी हवाई यात्रा करें तब इस बात का ध्यान रखें की आपके बैग कोई भी नुकीले हथियार नुमा चीजें ना हो जैसे ब्लेड चाकू आदि.

#7.

जब आपके सामान की पूर्ण जांच हो जाये तब आपको एयरलाइन्स के बोर्डिंग काउंटर से पास लेना होता है ये आपको पहचान पात्र और टिकट देखने के बाद दे दिया जाता है. बाद में आपके सामान का वजन कर उसे फ्लाइट में रखने के लिए भेज दिया जाता है.

#8.

बोर्डिंग पास लेने के बाद आपको एक सुरक्षा जांच के दायरे से गुजरना होता है इस जांच में आपके फोन लेपटॉप और भी बाकी चीजें सुरक्षा कर्मी एक ट्रे में रखकर उनको स्कैन करते है बाद में आपकी स्केनिंग की जाती है यहां पर सभी चीजें क्लियर होने के बाद आपको यात्रा के लिए भेज दिया दिया जाता है.

#9.

आपकी फ्लाइट की सारी जानकारी आपको बोर्डिंग पास में दी जाती है.

#10.

फ्लाइट के आने से पहले बोर्डिंग पर फ्लाइट का आने का अलाउंस कर दिया जाता है तब आप अपनी फ्लाइट में जा कर बैठ सकते है.

#11.

दोस्तों इस सम्पूर्ण प्रोसेस में लगभग 45 मिनट से 1 घंटे का समय लग सकता है और आप पहली बार जा रहे होते है तब आपको हर चीज को समझने और करने में समय लग जाता है.

#12.

जैसी है आप अपनी फ्लाइट के अंदर बैठे तब अपना फोन स्विच ऑफ कर दे सेल्फी लेने की कोशिश बिलकुल ना करें.

#13.

प्लेन से निचे उतरने समय जल्बाजी ना करें आराम से उतरे.

हमारी तरफ से आपकी पहली हवाई यात्रा मंगलमय हो !

पहली बार हवाई यात्रा करने से पहले एक बार ये 13 नियम जरूर पढ़ लें | Flight Rules In Hindi