x

एरिया 51 के बारे में जानते है क्या आप, नहीं तो जान लीजिए?

By Sumer / About :-8 years ago

Area 51

दुनियाँ की सबसे रहस्यमयी जगह ‘एरिया 51’ । Area 51 Secret Facts in Hindi : US स्टेट्स एयर फाॅर्स के अंदर आने वाले एरिया 51 के बारे में काफी कम लोगों को पता है। ये एरिया दुनिया के सबसे रहस्यमयी जगहों में एक मानी जाती है। कहा जाता है कि यहां अमेरिकी सरकार के कई सीक्रेट्स दफन हैं। आइये जानते है एरिया 51 के कुछ रहस्यमयी तथ्य :

1: क्या एरिया 51 में एलियंस है ?

दुनिया में कई जगहों पर एलियन के देखे जाने के दावे किए जाते हैं। परन्तु ( एरिया 51 ) में इन दावों में छुपी हकीकत दिखाई देती है। इस जगह के आसपास कई बार ऐसी चीजें मिली हैं, जो इस दावे को पक्का करती हैं कि एलियंस होते हैं।

अमेरिका के सीनियर साइंटिस्ट बॉयड बुशमैन एरिया 51 में जा चुके हैं। उन्होंने 2014 में अपने एक स्टेटमेंट से तहलका मचा दिया था। उन्होंने बताया था कि वो दूसरी दुनिया के प्राणी यानी एलियंस से बात कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने वो तरीका भी बताया था, जिससे ये एलियंस मात्र एक घंटे में पृथ्वी से अपने ग्रह का सफर तय करते हैं।

2 एरिया 51 में दुसरे ग्रह के प्राणियों पर होती है रिसर्च

एरिया 51 एक मिलिट्री जगह है , जो अमेरिका के लास वेगास शहर से 80 मील ( उत्तर-पश्चिम ) में स्थित है। यह जगह अधिकतर चर्चा का विषय बनी रहती है , क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यहां दूसरे ग्रहों से आए elians के ऊपर खोज की जाती है। कई लोगों ये दावा किया है कि उन्होंने कई बार " अनआडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट " (यूएफओ) को वहां उड़ते देखा है।

3 यहाँ एलियन के शव भी मिल चुके है 

सन 1947 में किए गए एक दावे के मुताबिक इस जगह पर एक यूएफओ दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। जिसमें से एक एलियन का शव भी बरामद हुआ था। ये एलियन ( 4 फुट ) का था और ये मानव की जैसा दिखता था। कहा जाता है कि ' एरिया 51 ' के किसी भाग में अब भी उस पर शोध चल रहा है।

4: लोगो के मन में बैठा है इस जगह का डर

कई ऐसे लोग हैं, जो इस जगह पर जाना नहीं चाहते हैं। एडवर्ड लोविक नाम का एक शख्स, जो इस जगह पर 30 से ज्यादा सालों तक रह चुके हैं, उन्होंने लोगों का डर खत्म करने के लिए इस जगह का नाम ( पैराडाइज रैंच ) रखा था। लेकिन अब भी लोग इस सीक्रेट जगह पर जाने से डरते हैं। कई aliens की डेड बॉडीज वाली फोटोज भी इस एरिया से सामने आ चुकी हैं।

5: अमेरिका के नक़्शे में भी इस जगह की कोई जानकारी नहीं

इस इलाके को गोपनीय रखा हुआ है , America  government  के किसी नक्शे तक में इसकी कोई सुचना नहीं है। और काफी साल पहले जब एक नक्शे में इसे दिखाया गया था, तो तुरंत उस नक्शे को बदलकर दूसरा नक्शा लाया गया। क्योंकि अमेरिकी सरकार कभी नहीं चाहती कि एरिया 51 के बारे में किसी को पता चले।

6: खतरनाक है यह जगह

अगर यहां आपकी जान एलियंस और न्यूक्लियर हथियारों से बच जाए, तो भी आप खतरे में हैं। दरअसल, इस जगह पर कई जहरीले मटेरियल्स अनसेफ तरीके से डंप किए गए हैं। इस कारण यहां रहने वाले को ' स्किन डिजीज ' से लेकर कैंसर भी हो जाता है।

7: NASA  के वेज्ञानिक भी यहाँ काम करते है

कुछ लोगों का दावा है कि नासा के वैज्ञानिक भी यहां काम करते हैं। वो लगातार एलियंस से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं। उनके विमानों पर खोज जारी हैं इसके आलावा elians का दिमाग पढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

8: किसी को नहीं पता आखिर क्यों बनाया गया है ये " सीक्रेट प्लेस "

CIA ने सबसे पहले इस बात की घोषणा की थी कि अमेरिका में एरिया 51 नाम का कोई सीक्रेट प्लेस है। इससे पहले लोगों के बीच बस इस बात की चर्चा थी कि ऐसी कोई जगह मौजूद है। हालांकि, CIA ने इस बात का कभी जिक्र नहीं किया कि ये सीक्रेट प्लेस आखिर क्यों बनाया गया है?

9: इस जगह पर इंसानों का है प्रतिबन्ध

एरिया 51 ऐसी जगह जहां आम आदमी जाने प्रतिबंध लगा है । इस जगह  के चारों ओर  security  बाड़ लगाया हुआ है जिससे की कोई इंसान या जानवर गलती या धोखा देकर अंदर नहीं आ सके , बाड़ों के चारों आधुनिक हथियारों से लाडे security गार्ड घूमते रहते हैं।

10: नील आर्मस्ट्रांग कभी चांद पर गए ही नहीं!

जी हां, दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो ये मानते हैं कि नील आर्मस्ट्रांग कभी चांद पर नहीं गए। एरिया 51 में अमेरिका ने फेक सेटअप लगा कर उनसे मून पर लैंड करने की एक्टिंग करवाई थी। हालांकि, इस बात का कोई प्रमाण नहीं है।

11: शायद यहाँ बड़ा ( newcliar प्लांट ) भी हो सकता है 

कई लोगों का ऐसा भी मानना है कि इस जगह पर अमेरिका ने सीक्रेट न्यूक्लियर प्लांट लगा रखा है। और यहीं से कई न्यूक्लियर वेपन्स भी बनाए जाते हैं।

12 : यहाँ GROOM नाम की एक झील स्थित भी है  

इस जगह पर ग्रूम नाम की एक झील है। जिसके बारे में गूगल मैप तक पर भी जानकारी नहीं है। इस झील से सटा हुए एक रन वे बना हुआ है। यहां कुल 7 रनवे हैं। जिनसे Secret विमान उड़ान भरते रहते हैं।

13: यहां किए जाते हैं ड्रोन टेस्ट

कहते हैं कि इस जगह पर अमेरिकी ड्रोन्स की टेस्टिंग की जाती है। U-2 स्पाई प्लेन्स का टेस्ट इसी जगह पर किया गया था। माना जाता है कि अमेरिका के  inginiars यहाँ पर मिलिट्री हार्डवेयर बनाते हैं।

14: ‘प्रोजेक्ट ब्लू बुक’

खबरों के अनुसार ( 1950 ) के शुरुआती दौर में कुछ उड़तस्तरियों को america के गगन में उड़ते पाया गया था , जिसके बाद इसके लिए एक अलग Secret Project शुरू किया गया। इस नए प्रोजेक्ट को ( प्रोजेक्ट ब्लू बुक ) और कई अन्य नामों से भी जाना जाता है जिसे CIA के निर्देशों के बाद शुरू किया गया था। यह इतना खुफिया Project था कि इसकी जानकारी बहुत ही खास लोगों और इससे जुड़े अधिकारियों को ही थी।

15: गवर्नमेंट ने बंदूक की नोक पर खाली करवाया था एरिया

इस एरिया के आसपास जिन भी लोगों के घर थे, उन्हें अमेरिकी मिलिट्री फाॅर्स ने जबरदस्ती खाली करवाए थे। वजह किसी को बताई नहीं गई, लेकिन जिन्होंने भी जगह खाली करने से मना किया, उन्हें बन्दूक के बल पर ये कार्य करवाया था ।

16: यहां किया जाता है एलियन इंजिनियरिंग पर शोध

जब एरिया 51 को परीक्षण क्षेत्र के तौर पर चुना गया तो एक 8,500 फीट लंबे रनवे के निर्माण की जरूरत हुई। इस निर्माण का किसी को पता न हो  इसलिए इसका निर्माण रात में किया जाता था। कुछ खबरों के मुताबिक यहां Elianas इंजिनियरिंग की जाती  है। कुछ तथ्यों के मुताबिक तो एरिया 51 में कई एलियनों को कैद करके रखा गया जिन पर शोध किया जाता है।

17  BBC ने की थी इस जगह पर घुसपैठ

2012 में BBC ने इस जगह पर डॉक्यूमेंट्री बनाने की सोची। इस वजह से कैमरा क्रू यहां चला तो गया लेकिन काफी देर तक वीराने में Drive करने के बाद भी उनको कुछ नहीं मिला। हालांकि, जैसे ही Security की नजर उनपर पड़ी, उन्हें Spy समझकर बंधक बना लिया ।

18 यहाँ पर परमाणु बम के धमाके भी किये गए है

माना जाता है कि इस जगह पर परमाणु बमों के धमाके भी किए गए हैं, जो परीक्षण स्वरूप थे। इस चक्कर में आम लोगों को यहां से विस्थापित कर दिया गया। यहाँ पर अन्य लोग भी रहते लेकिन ये नहीं मालूम की ये एरिया 51 के वर्कर हैं या उनके परिवार वाले ,या कोई अन्य। इनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

19  करीब 57 फीसदी लोग एलियन और उड़नतश्तरियों के वजूद को मानते हैं सच

अमेरिका में हुए एक शोध के मुताबिक करीब 57 फीसदी लोग एलियन और उड़नतस्तरियों के वजूद को सच मानते हैं। हालांकि, इनको देखें जाने के 100 फीसदी दावों में से 90 फीसदी या तो खारिज कर दिया जाता है या फिर दबा दिया जाता है। लेकिन 10 फीसदी ऐसे भी दावे भी हैं जिसके सबूत भी मौजूद हैं।

20 : इस इलाके के ऊपर कोई विमान नहीं उड़ सकता इस पर प्रतिबंद है 

इस इलाके के ऊपर से किसी विमान को उड़ने की इजाजत नहीं है। अगर कोई ऐसा करता भी है तो एयर ट्रैफिक कंट्रोल उसे तुरंत चेतावनी जा कर तुरंत अपना रास्ता बदलने का कहता है। अगर ऐसा नहीं होता तो फिर अमेरिकी वायुसेना उस पर कार्रवाई करती है

एरिया 51 के बारे में जानते है क्या आप, नहीं तो जान लीजिए?