x

जल्दी हो सके घाव का उपचार इसलिए अपनाये यह घरेलू उपाय

By pooja / About :-8 years ago

This is the home remedy for wounding in minutes.

जल्दी हो सके घाव का उपचार करना चाहिए। इसलिए आज हम आपको कुछ घरेलू उपचार बताने जा रहे हैं जो की घाव भरने में बहुत सहायक होते हैं। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में। 

* एलोवेरा :

ज़ख़्म गहरा न हो तो एलो वेरा जेल का प्रयोग कीजिए। इससे घाव की सूजन कम हो जाती है, साथ ही ज़ख़्म को ज़रूरी नमी मिल जाती है। गहरे और खुली चोटों पर ऐलो वेरा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐलोवेरा से एलर्जी होने की संभावना बहुत ही कम है, लेकिन यदि त्वचा का रंग लाल हो जाए तो डॉक्टर से मिलें|

* लहसुन :

जख्म भरने के लिए किया जाता है, लहसुन खून को रोकने, दर्द को कम करने में मदद करता है, और साथ ही ये आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी आपकी मदद करता है, इसके इतेमाल के लिए लहसुन का पेस्ट बनाकर उसे सीधा ही घाव पर लगाएं| उसके 20 मिनट बाद पट्टी को उतार कर उस स्थान को अच्छे से धो लें|

* शहद :

शहद बहुत ही गुणकारी औषधि है जिसका उपयोग पुराने समय से ही बहुत से रोगों में किया जाता है। शहद में एंटी बेक्टरीअल तत्व होते है| यदि घाव हल्का हो तो शहद लगाकर उसपर पट्टी बांध दे ऐसा करने से घाव सूखने में कम वक्त लगता है। स्किन की सूजन दूर करने में भी शहद बहुत कारगर है शहद लगाने से सूजन से राहत मिलती है।

* नीम :

नीम का इस्तेमाल एक आयुर्वेदिक औषधि की तरह किया जाता है, नीम में एंटी बैक्टेरियल गुणों के साथ ऐसे फैटी एसिड भी पाएं जाते है जो आपके घाव को भरने में आपकी मदद करते है, और आप इसे घाव को सुखाने की दवा के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है, इसके लिए एक चम्मच नीम के पत्तो के रस का एक पेस्ट को तैयार करें, और घाव पर लगाएं, अब इस घाव को ऐसे ही कुछ घंटो के लिए छोड़ दे, और थोड़ी देर बाद हलके गरम पानी से धो लें, इस उपाय को तब तक करें जब तक की घाव अच्छे से ठीक न हो जाएँ।


जल्दी हो सके घाव का उपचार इसलिए अपनाये यह घरेलू उपाय