Advertisement :
यह है दुनिया का नंबर 1 सबसे महंगा परफ्यूम, कीमत जानकर हो जाइए हैरान...

Advertisement :
expensive perfume
सर्वश्रेष्ठ बनाने पर ध्यान
दुनिया के सबसे कीमती परफ्यूम (Perfume ) का नाम है क्लाइव क्रिस्टियन और इसे बनाने वालों का वादा होता है इसे सर्वश्रेष्ठ बनाने का। वहीं इसे इस्तेमाल करने वाला भी जानता है कि ये दुनिया का सबसे बेहतरीन और सबसे खूबसूरती से तैयार इत्र हैं। ऐसा माना जाता है कि इसे बनाने के लिए सबसे दुर्लभ और उच्चतम गुणवत्ता वाली चीजों को ही इस्तेमाल किया जाता है। इसीलिए 'Number 1' कहे जाने वाले इस परफ्यूम को आधिकारिक तौर पर दुनिया के सबसे महंगे परफ्यूम के रूप में मान्यता मिली हुई है, जो इसकी श्रेष्ठता को बताता है। इसकी गंध बहुत ही शानदार है |
जबरदस्त पैकिंग
इसकी विशिष्टता इसकी खास पैकिंग (Packing ) में भी दिखती है। जिस बोतल में इसे बेचा जाता है वो बेहद खूबसूरत और अपने आप में अनोखी होती है। क्लाइव ने इसकी क्रिस्टल बोतल पर 24 कैरेट सोने के जाली में हीरे जड़ कर प्रस्तुत किया है। इसीलिए ये दुर्लभ भी है इसके केवल 2000 के लगभग सेट तैयार किए गए हैं। इस पर 1 शेर की आकृति बनी है जिसकी आंखों में 2 पीले हीरे भी लगे हुए हैं, जबकि एक रेयर गुलाबी हीरा उसकी जीभ को दिखाने के लिए लगाया गया है। यह दिखने में बहुत ही सुंदर लगता है |
एक करोड़ का मूल्य
Advertisement :
30 मिलीलीटर की नंबर1 की बोतल में दुनिया का सबसे महंगा परफ्यूम मिलता है जिसकी कीमत एक लाख 43 हजार पाउंड यानि एक करोड़ 30 लाख 47 हजार रुपए है। ये सलोन डी परफ्यूम में एक्सक्लूसिव रूप से बिकेगा। 1872 में पहली बार स्थापित एक ब्रिटिश परफ्यूमरी के संरक्षक क्लाइव क्रिश्चियन बने। यह एक मात्र परफ्यूमरी है, जिसे रानी विक्टोरिया के मुकुट की छवि प्रदान की गई थी। उनका इरादा था कि मूलभूत मूल्यों और सुगंध (flavor ) की विरासत को पुनर्जीवित करके खुशबू की दुनिया को सच्ची लक्जरी दे सकें।
यह है दुनिया का नंबर 1 सबसे महंगा परफ्यूम, कीमत जानकर हो जाइए हैरान...




