x

मनुष्य के दिमाग से जुडी 40 रोचक तथ्य | Interesting Facts About Man's Brain in Hindi

By rakesh / About :-2 years ago

मनुष्य के दिमाग के 40 रोचक तथ्य | 40 Interesting Facts about Man's Brain in Hindi


1. जब आप जगे हुए होते हो तब आपका दिमाग 10 से 23 वाट तक की बिजली उर्जा छोड़ता है जो कि एक बिजली के बल्ब को भी चला सकती है।

2. इंसान के दिमाग में दर्द की कोई भी नस(Vein) नही होती इसलिए वह कोई दर्द महसूस नही करता।

3. हमारा दिमाग 75% से भी ज्यादा पानी से बना होता है।

4. आपका दिमाग 5 साल की उम्र तक 95% Increases होता है और 18 तक पहुँचते-पहुँचते 100% विकसित हो जाता है ओर उसके बाद बढ़ना रूक जाता है।

5. सर्जरी से हमारा आधा दिमाग़(brain) हटाया जा सकता हैं और इससे हमारी यादों पर भी कुछ असर नही पडेगा।

6. आप अपने दिमाग में न्युरॉनज़(Neurons) की गिनती दिमागी क्रियाएँ करके बढ़ा सकते हैं क्योंकि शरीर के जिस भाग का हम ज्यादा उपयोग करते है वह और ज्यादा विकसित होता जाता है।

7. पढ़ने और बोलने से बच्चों का दिमागी(Brain) विकास ज्यादा होता है।

8. जब आप एक आदमी का चेहरा गौर से देखते है तो आप अपने दिमाग(Brain) का दायां भाग उपयोग करते है।

9. हमारे शरीर के भिन्न हिस्सों से सुचना भिन्न रफतार से और भिन्न न्युरॉन(Neuron) के द्वारा हमारे दिमाग तक पहुँचती है। सारे न्युरॅान एक जैसे नही होते कई ऐसे न्युरॅान भी होते है जो सुचना को 0.5 मीटर प्रति सैकेंड की रफतार से दिमाग तक पहुँचाते है और कई ऐसे भी होते है जो सुचना को 120 मीटर प्रति सैकेंड की रफतार से दिमाग तक पहुँचाते है।

10. आपके दिमाग की Right side आपके शरीर के left side को जबकि दिमाग की left side आपके शरीर के Right side को कंट्रोल करती है।

11. जो बच्चे पाँच साल का होने से पहले दो भाषाएँ सीखते है उनके दिमाग(brain) की संरचना थोड़ी सी बदल जाती है। 

12. आप के दिमाग में हर दिन औसतन 60,000 विचार आते हैं।

13. अकसर ऐसा कहा जाता है कि हम दिन में 20,000 बार पल्क झपकाते है और इसके कारण हम दिन में 30 मिनट तक अंन्धे रहते हैं। पर असल में हम दिन में 20,000 बार पलक(eyelid) जरूर झपकती है पर 30 मिनट तक अन्धे नही रहते। क्योंकि हमारा दिमाग इतने कम समय में वस्तु का चित्र अपने आप बनाए रखता है। हमारे पलक झपकने का समय 1 सैकेंड के 16वे हिस्से से कम होता है पर दिमाग किसी भी वस्तु का चित्र सैकेंड के 16वे तक बनाए रखता है।

14. हँसते समय हमारे दिमाग के लगभग 5 हिस्से एक साथ कार्य करते हैं।

15. दिमाग का आकार और वजन दिमागी शक्ती पर कोई प्रभाव नही डालता । Albert Einstein के दिमाग का वजन 1230 ग्राम था जो कि सामान्य मनुष्य से कहीं कम था।

16. एक जिंदा दिमाग बहुत नर्म होता है और इसे चाकु से आसानी से काटा जा सकता है।

17. दिमाग में 1,00,000 मील लंबी रक्त वाहिकाएँ होती हैं।

18. दिमाग को 4 से 6 मिनट तक ऑक्सीजन न मिलने पर भी यह रह सकता है पर 5 मे 10 मिनट तक न मिलने पर brain damage पक्की है। 

19. वैज्ञानिक मानते हैं कि ब्रह्माण्ड में सबसे जटिल और रहस्यमय चीज मनुष्य का दिमाग है।

20. मनुष्य के दिमाग का वजन लगभग 1500 ग्राम तक होता है।

21. हमारे दिमाग में न्युरॅान की गिनती 100 अरब ( जितने आकाशगंगा में तारे होते है) होते हैं और हर न्युरॅान में 1,000 से 10,000 synopses होते है।

22. मानव दिमाग के अंदर एक सैकेंड में 1 लाख रसायनिक प्रतिक्रियायें होती हैं।

23. हमारे दिमाग के 60% हिस्से में चर्बी होती हैं इसलिए यह शरीर का सबसे अधिक चर्बी वाला अंग हैं।

24. दिमाग की 10 प्रतीशत प्रयोग करने वाली बात भी सच नही हैं बल्कि दिमाग के सभी हिस्सों का अलग-अलग काम होता हैं।

25. दिमाग शरीर का लगभग 2% है परन्तु यह कुल ऑक्सीजन का 20% खपत करता है और खून भी 20% उपयोग करता हैं।

26. जब मनुष्य दो साल का होता है तो उसके दिमाग में किसी और समय के इलावा Brains cells की गिनती सबसे ज्यादा होती है।

27. दिमाग के बारे में सबसे पहला उल्लेख 6000 साल पहले सुमेर से मिलता है।

28. रिसर्च से पता चला है कि पुरूषों और महिलायों के दिमाग(brain) की बनावट अलग-अलग होती है।

29. अगर हमारी चमड़ी की तरह हमारे दिमाग(brain) के cell भी बदल जाए तो हम अपनी याददाश्त गवा सकते हैं।

30. मनुष्य दिन की अपेक्षा रात को ज्यादा बढ़ते हैं। यह दिमाग के एक छोटे से भाग pituiary (पिट्यूटरी) ग्रंथी के कारण होती है जो रात को सोते समय एक बढ़ने वाला हार्मोन छोड़ती है।

31. वज़न के लिहाज से अब तक सबसे भारी दिमाग एक रूसी लेखक ‘Ivan turgenew‘ का था। उसके दिमाग का वजन लगभग 2.5 किलो था और उसकी मृत्यु 1883 में हुई थी।

32. दिमाग में 40% भाग का रंग grey है और 60% भाग का रंग सफेद है। grey भाग में न्युरॉन होते है जो संचार का काम करता हैं।

33. हमारा दिमाग़ 40 साल की उम्र तक बढ़ता रहता हैं। इसके के बाद यह सुकड़ने लगता है।

34. अगर शरीर के आकार को ध्यान में रखा जाए तो मनुष्य का दिमाग सभी प्रणीयों से बड़ा हैं। हाथी के दिमाग का आकार उसके शरीर के मुकाबले सिर्फ 0.15% होती है जबकि मनुष्य का 2 प्रतीशत।

35. मानव का दिमाग कंप्यूटर से भी ज्यादा तेज प्रतिक्रिया करता है।

36. आपका अवचेतन मन(दिमाग) आपके चेतन मन से 30,000 गुना शक्तिशाली होता है।

37. मनुष्य के दिमाग की left side बोलने को कंट्रोल करती है और पंक्षियों के दिमाग की left side उनकी चहचहाना कंट्रोल करती है।

38. दिमाग शराब पीने के लगभग 7-8 minute के अंदर ही शुरू(start) हो जाता है और हमे नशा होने लगता है।

39. जब हमे कोई इगनोर या रिजेक्ट करता हैं तो हमारे दिमाग(brain) को बिल्कुल वैसा ही महसूस होता हैं जैसा चोट लगने पर।

40. अगर आप अपने स्मार्टफ़ोन पर लंबे समय तक फालतु काम करते हैं तब आपके दिमाग़(brain) में ट्यूमर होने का खतरा बड़ जाता हैं.

मनुष्य के दिमाग से जुडी 40 रोचक तथ्य | Interesting Facts About Man's Brain in Hindi