Advertisement :
दुनिया के 10 महान लोगो की असफलता की कहानी | Fail Stories of Top Legends in World In Hindi

Advertisement :
दोस्तो जब भी हम अपने करियर को लेकर आगे बढते है तब हमें इसी बात की सीख दी जाती है की जीवन में कुछ करना चाहतें है तो किसी सफल व्यक्ति के बारें में जानों उसकी सक्सेस से जुडी़ कहानियों के बारें में पढों लेकिन जीवन में सफल होने के लिए सक्सेस स्टोरी से ज्यादा फेलियर स्टोरीज के बारें मे अधिक जानना चाहिए. क्योंकि सक्सेस स्टोरी में हमें केवल उन लोगो के सफलताओं से जुडे़ क्षणों के बारे में बताया जाता है लेकिन फेलियर स्टोरी में जीवन के उन क्षणों के बारें में बताती है की कैसे वो असफल हो रहें थे और उस दौरान उनसे कहा गलतियां हो रही थी.
इसलिए जीवन में सक्सेस स्टोरी के बारें में जानने से अच्छा है की आप लाइफ की फेलियर स्टोरी के बारें में अधिक जाने.
यदि दोस्तो आप जीवन में आगे बढने के लिए प्रयत्न कर रहें है और असफल हो रहें है तो निराश न हो आपकी यह असफलता आपको मंजिल के और करीब ले जा रही है. इस दौरान आपको अपनी गलतियों से सीखने का मौका मिलता है और आपने कहां गलती की उस बारें मे कुछ हल निकालने के लिए आपके दिमाग में नए-नए विचार बनते है यही कारण है की व्यक्ति के जीवन में फेलियर भी उसे कई चीजों को सीखने का मौका मिलता है.
दोस्तो आज हम इस लेख में दुनिया के कुछ महान लोगो के जीवन मे फेलियर के बारें में बताने वाले है जो आपको जीवन निराशा से उठकर अपनी मंजिल की और बढने के लिए प्रेरित करेगी. - World Great People Failure Story In Hindi
1. बिल गेट्स - Bill Gates
अब दोस्तो बिल गेट्स का नाम कौन नही जानता जो आज दुनिया के सबसे अमीर लोगो की लिस्ट में सबसे ऊपर आते है. बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और सी.ई.ओ भी है. कंप्यूटर जगत में दुनिया में क्रांति की शुरुआत करने का पुर्ण श्रेय माइक्रोसॉफ्ट की शुरुआत करने वाले बिल गेट्स को जाता है. बिल गेट्स ने हमारी लाइफ में कंप्यूटर को जोड़ जीवन को थोड़ा आसान बना दिया.
Advertisement :
इस बात से पुरी दुनिया अवगत है की एक दशक से वो दुनिया के सबसे अमीर लोगो की लिस्ट में रह चुके है. लेकिन इस बात की कम ही लोगो को जानकारी है की वर्ष 1970 में अपने बिजनेस की शुरुआत करते से पहले इन्हें हॉवर्ड विश्वविद्यालय से छोड़ चुकें थे.
साथ ही बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट की शुरुआत करने से पहले "TRANF OF DATA" के साथ मिलकर बिजनेस किया था और उसमे में वो असफल हुए; लेकिन जीवन में शुरुआत में असफलताओं से पीछे नही हटते हुए उनसे सीखकर आगे बढें और दोस्तो आज उनकी सफलता को पुरी दुनिया जानती है.
2. अब्राहम लिंकन - Abraham Lincoln
एक गरीब परिवार में जन्म लेने वाले अब्राहम लिंकन अपने पुरे जीवनकाल में 5 वर्ष से ज्यादा शिक्षा प्राप्त नही की. लेकिन जब वो युवा अवस्था में आए और राजनीति में कदम रखा तब वो दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के 16 वें राष्ट्रपति बनें. दोस्तो इस पद तक पहुचनें से पहले अब्राहम लिंकन पुरें 12 बार असफल हुए थें. जीवन में मिली इन असफलाओं से ही सीखकर अब्राहम लिंकन आगे बढते रहे और आगे चलकर उन्होंने अमेरिका के सबसे बड़े पद पर काबिज हुए.
3. इस्साक न्यूटन- Isaac Newton
अपने दौर के अंग्रेजी और गणित के महान ज्ञाता इस्साक न्यूटन को अपने द्वारा किए गए गुरुत्वाकर्षण के आविष्कार ने पुरी दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई और इस आविष्कार ने उन्हें दुनिया का महान वैज्ञानिक बना दिया.
दोस्तो न्यूटन को लेकर दुनिया के कई लोगो की सोच है की वो बचपन से ही पढाई में काफी होशियार थे लेकिन दोस्तो ऐसा बिलकुल नही है न्यूटन को बचपन में स्कुल जाना ही अच्छा नही लगता था. स्कुल के टिचर उन्हें क्लास का सबसे कमजोर छात्र मानते थें और इस वजह उन्हें कई बार स्कुल से भी निकाल दिया जाता था. लेकिन दोस्तो न्यूटन को गणित विषय से हमेशा रुचि थी धीरें-धीरें उन्होंने सांइस के बारें में भी समझा और बाद उनके गुरुत्साकर्षण के नियम ने उन्हें दुनिया का महान वैज्ञानिक बना दिया.
4. थॉमस एडिसन - Thomas Edison
थॉमस एडिसन के द्वारा 20 सदी के आविष्कारों को कौन भूल सकता है इस दौरान थॉमस ने दुनिया के लिए कई यंत्रो का आविष्कार किया था. थॉमस के द्वारा किए गए आविष्कारों दुनिया के लिए बहुफलदाई आविष्कारों के रुप में गिना जाता है. थॉमस के नाम अमेरिका में 1093 आविष्कारों को जन्म देने का अधिकार प्राप्त था.
दोस्तो जब थॉमस स्कुल में थे तब उनके शिक्षक उन्हें कहते थे की थॉमस तुम किसी भी चींज को सीखने में सबसे ज्यादा कमजोर हो और जब थॉमस बडें हुए और उन्होंने दुनिया को बल्ब का आविष्कार दिया वो उसमे सफल होने से पहले कई बार असफल हुए थें.
Advertisement :
5. वॉल्ट डिज्नी - Walt Disney
वॉल्ट डिज्नी जो एक अमेरिका के सिनेमा निर्माता, निर्देशक होने के साथ एक लेखक और कार्टून फिल्मों के निर्माता थे. वॉल्ट ने दुनिया की सबसे बड़ी डिज्नी कंपनी का निमार्ण भी किया था. वॉल्ट द्वारा स्थापित उनकी कंपनी को आज दुनिया में वॉल्ट डिज्नी के नाम से जाना जाता है. आज वाल्ट डिज्नी हर वर्ष करीब 30 मिलियन से भी ज्यादा कारोबार करती है. दोस्तो आपको जानकारी होनी चाहिए की वॉल्ट डिज्नी ने अपने इस बिजनेस की शुरुआत अपने घर से ही की थी ओर उनके द्वारा बनाया गया पहला कार्टून फ्लॉप हो गया था.
जब वॉल्ट डिज्नी पहली बार पत्रकारीकां सम्मेलन में शामिल हुए थे तब एक संपादक ने उनका मजाक भी उड़ाया था क्योंकि वॉल्ट को सिनेमा में कल्पना का इतना ज्ञान नही था.
6. विंस्टन चर्चिल - Winston Churchill
विंस्टन चर्चिल वो शख्सियत थी जो अपने स्कुल के समय कक्षा-6 में ही फेल हो गए थे. लेकिन विंस्टन चर्चिल ने जीवन में प्रयास करना कभी नही छोड़ा और जब दुसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हुई तब उन्हें यूनाइटेड किंगडम का प्रधानमंत्री बनाया गया था. बचपन से सरल और साधारण स्वभाव के विंस्टन चर्चिल आगे चलकर ब्रिटेन के इतिहास के सबसे बडें नेता बनें ब्रिटेन में हुए 2002 चुनावों में 100 सबसे महान लोगो के चुनाव में विंस्टन चर्चिन को सबसे अधिक महत्व दिया गया था.
7. अल्बर्ट आइंस्टीन - Albert Einstein
अल्बर्ट आइंस्टीन एक भौतिक शास्त्र के ज्ञाता थें. अल्बर्ट को 20 सदी में सबसे ज्यादा महत्व दिया गया था. उनके सिद्धान्त फोटो इलेक्ट्रिक के कारण उन्हें भौतिक विज्ञान के क्षेंत्र में नोबल पुरस्कार दिया गया था.
दोस्तो अल्बर्ट ने दुनिया में इन उपलब्धियां को हासिल करने से पहले जब वो युवाअवस्था में थे तब उनके माता-पिता मानते थे की आइंटीन दिमाग से काफी कमजोर है एक कमजोर बच्चें की तरह स्कुल में हमेशा उनके कम मार्क आते थे ओर स्कुल के टिचर उन्हें पढाई छोडने के ताने देते थे. कहते की आइंटिन तुम अपने जीवन में कुछ भी नही कर सकते.
दोस्तो अल्बर्ट आइंटिन के इस जीवन से सीख मिलती है की आपका बचपन कैसा भी हो उसे अपने वर्तमान के साथ न जोडें अगर आप बदलाव चाहतें है तो आप दुनिया का सबसे बड़ा पुरस्कार नोबल भी जित सकते है.
8. हेनरी फोर्ड - Henry Ford
दुनिया को मोटरगाडी़ की सौगात देने वाले हेनरी फोर्ड का शुरुआती दो मोटरगाड़ीओं का एक्सपेरिमेंट असफल हो गया था. अपने पहले ही प्रयास में ही असफल होने के बाद भी हेनरी ने प्रयास करना नही छोड़ा और सफलता ऐसी मिली की उनकी मोटर कंपनी फोर्ड दुनिया की सबसे कम किमत पर कार वहन करने वाली कंपनी बन गई.
फोर्ड अमेरिका के साथ पुरें यूरोफ के साथ 20 सदी की सबसे प्रचलित मोटरगाड़ी बन गई थी अपने दौर में हेनरी दुनिया के 3 सबसे अमीर लोगो की लिस्ट में शामिल थे.
9. सोइचिरो होंडा - Sochioro Honda
वर्ल्ड में जब दुसरा विश्वयुद्ध चला तब सोइचिरो होंडा ने "टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन" के साथ मिल कर बिजनेस की शुरुआत की थी जिसमें उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा. अब उनके पास कोई नोकरी नही थी तब उन्होंने घर पर ही खुद का बिजनेस शुरु किया और इसे नाम दिया होंडा.
दोस्तो आज होंडा दुनिया की सबसे ज्यादा वाहन निर्माता कंपनी होने के साथ अधिक बिक्री वाली मोटरगाड़ी कंपनी है आज होंडा दुनिया के 437 देशों में चल रही है.
10. जे. के. रोलिंग - J.K Rolling
हैरी पॉटर सीरीज की लेखिका जे.के. रोलिंग को आज दुनिया के सबसे फेमस लेखकों में से एक माना जाता है. जे.के. रोलिंग द्वारा प्रकाशित की गई किताबें आज पुरी दुनिया में करोड़ो का कारोबार कर रही है.
यहां तक कि उनकी हैरी पॉटर की किताबों ने ही कारोबार नही किया उन पर बनी फिल्मों ने भी मार्केट कमाई के रिकार्ड तोड़े. लेकिन कई लोग है जो केवल उनकी सफलताओं के बारें में जानते है लेकिन इस मुकाम को पाने के लिए उन्हें कई असफलताओं का भी सामना करना पड़ा था और लगातार मिल रही असफलताओं के कारण कई बार आत्मदाह करने के बारें में भी सोचा लेकिन उन्होंने खुद को सभ्भला और आगे बढती रही और लिखती गई. आज लेखकों के नाम पर उनका नाम सबसे उपर लिखा जाता है.
दुनिया के 10 महान लोगो की असफलता की कहानी | Fail Stories of Top Legends in World In Hindi




