Advertisement :
भारतीय इतिहास के 10 लोकप्रिय किले | Top 10 Famous Forts of India In Hindi

Advertisement :
जब भी भारतीय स्मारकों की बात होती है तो तब स्मारकों के रुप में बनें किलो का अलग ही आकर्षण होता है. इन किलो का निर्माण राजा और प्रजा की रक्षा की के लिए किया जाता था. जो राजा का निवास स्थान होने के साथ सम्पुर्ण राज्य का कार्यपालन वहीं से होता था. पुरे भारत में इतिहास के इन किलों में राजस्थान, कर्नाटक, एवं मध्यप्रदेश के किलो का अपना एक अलग ही इतिहास है. भारत के हर कोने मे बनें इन प्राचीन किलों के अलग-अलग आकार अपने सुरक्षा कवच की अलग ही शक्ति प्रदर्शित करते है. राजस्थान में किलों का निमार्ण मध्यकाल में हुआ था. मध्यकाल मे निर्मित इन प्रत्येक किलो को अंदर से शानदार नक्काशी के साथ पुरी सुरक्षा को ध्यान में रखकर निर्मित किया गया है. यही कारण है की दोस्तो आज दुनिया इन किलो की बनावट को देखने दूर-दूर से आती है.
दोस्तो मध्यकाल के युग में निर्मित इन किलों को हम शब्दों में वर्णित नही कर सकते क्योंकि इन किलों की महानता इनका वैभव कुछ अलग ही है. दोस्तो हम राजस्थान के किलों की बात करें तो जयपुर में आमेर किला, नाहरगढ़ किला, जयगढ़ किला साथ ही चित्तौगढ़ किला, जैसलमेर का किला, बीकानेर का जूनागढ़ किला, लोहागढ़ किला साथ ही दोस्तो हम भारत की राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली भी अपने साथ कई महान किलों का नाम अपने साथ जोड़ रखा है. दिल्ली में स्थित लाल किला, तुगलकाबाद किला जो दिल्ली की प्राचीन भव्यता को दर्शाते है. आगरा का किला, ग्वालियर का किला महान किले है दोस्तो आज हम आपको भारतीय इतिहास के 10 सबसे प्रसिद्ध किलों के बारे में बताने वाले है तो चलिए दोस्तो भारत की शान बनें इन 10 किलों के बारें मे जानते है.
1. आगरा का किला - Agra Fort
आगरा के किला यूनेस्कों द्वारा भारत का विश्व धरोहर स्थल है. आगरा का किला उत्तर प्रदेश के आगरा मे स्थित है इस किले का निमार्ण मुगल राजा अकबर ने 1565-75 के मध्य में करवाया था. किले से कुछ ही दूरी पर विश्व प्रसिद्ध ताजमहल स्थित है. आगरा के किलें की बनावट की बात करें तो इसमे अंगूरी बाग -85 वर्ग मीटर में बना हुआ है दिवान-ए-आम-जहां जनता का दरबार था. स्वर्ण मंडप - सिर के आकार में छत की कलाकृती, मछली भवन- तालाब और फूलों से सजा शानदार बाग, मिना बाजार- जो केवल महिलाओं के लिए लगता था आगरा के किले के अंदर इनकी मौजूदगी इसको भारत के बाकि किलों मे सबसे अलग बनाती है.
2. आमेर का किला- Amer Fort
राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित आमेर के किले को आंबेर के किले के नाम से भी जाना जाता है. जयपुर के क्षेंत्र के आमेर इलाके में इस किले का निमार्ण ऊंचे पर्वतीय क्षेत्र में किया गया है जो जयपुर शहर के प्रधान पर्यटन स्थलों में से एक है. आमेर के इस किले का निमार्ण राजपुत शासक मान सिंह प्रथम ने करवाया था. आमेर किले से नीचे बनें मावटा सरोवर का शानदार दृश्य देखने को मिलता है आमेर किलें का निमार्ण लाल बलुआ पत्थरों से किया गया है जो किले की दिवारों को अलग ही मजबुती देते है मंदिर के अंदर प्रवेश करते ही चैतन्य पंथ माता शिला का मंदिर बना हुआ है महल की छत को शीशो से सज्जित किया गय है.
Advertisement :
3. चित्तौड़गढ़ किला - Chittorgarh Fort
दोस्तो चित्तौड़गढ़ किले की इतिहास मे एक अलग ही कहानी समायोजित चित्तौड़ के इस किले को बलिदान और शौर्य की निशानी माना जाता है चित्तौड़गढ़ का किला झींलो की नगरी उदयपुर से करीब 175 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है. चित्तौड़गढ़ किले का निमार्ण 700 एकड़ भूमी मे किया गया है चित्तौड़गढ़ किले के अंदर सतबीस देओरी मंदिर, महा सती मंदिर, कीर्ति स्तभं एवं मां कालिका का मंदिर, महा सती जौहर स्थल आदि इस महल के आकर्षण को और अधिक भव्य बनाते है.
4. दिल्ली का लाल किला - Red Fort of Delhi
देश की राजधानी में लाल किले का निमार्ण शाहजहां ने 1638 में करवाया था. लाल किले मे अंतिम मुगल बादशाह ओरंगजेब ने राज किया था लाल किले का निर्माण बलूआ पत्थरों से किया गया है इस कारण इस किले का नाम लाल किला पड़ा हुआ है. लाल किले के अंदर प्रवेश करते ही इस किले की भव्यता के दर्शन होते है किले में दीवान-ए-खास, रंग महल, हीरा महल, खास महल, नौबतखाना, एवं शाही बुर्ज जैसी इमारतों का निमार्ण किया गया है. शुरुआत मे जब किले का निमार्ण हुआ था तब इसे किला-ए-मुबारक नाम दिया गया था. इसका भव्यता और इतिहास के कारण भारत के प्रधानमंत्री आजादी दिवस, गणतत्रं दिवस को देश को इस किले से उद्बोधन करते है.
5. जयगढ़ का किला - Jaigarh Fort Jaipur
राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित आमेर किले से कुछ ही दुरी भर जयगढ़ का किला बना हुआ है जयगढ़ के किले का निमार्ण राजपुत राजा सवाई जय सिंह ने 1726 में करवाया था आमेर की तरह जयगढ़ किले का भी पर्वत पर किया गया है जयगढ़ किले की छत पर जाने के बाद गुलाबी नगर जयपुर का एक सुंदर दृश्य देखने को मिलता है.
6. जैसलमेर का किला - Jaisalmer Fort
जैसलमेर के किले का निमार्ण 1156 में किया गया था. जैसलमेर के किले को राजस्थान के सबसे पुराने और विशाल किलों में एक माना जाता है. मध्यकाल में व्यापार का एक बड़ा केंद्र होने के कारण जैसलमेर एक समृद्ध शहर बन गया जैसलमेर के किले को गोल्डन फोर्ट के साथ सोनार किलें के नाम से भी जाना जाता है.
7. जूनागढ़ किला बीकानेर - Junagarh Fort Bikaner
Advertisement :
राजस्थान के बीकानेर में इतिहास की भव्यता को दर्शाता बीकानेर के जूनागढ़ किले का निमार्ण राजा राय सिंह ने 1588 में करवाया था. मध्यकाल में बनें इस किले की बनावट स्थापत्य शिल्प के अनरुप सैनिको की रक्षा द्दष्टि के अनुसार किया गया है. जूनागढ़ किलें की बनावट आगरा के किले से मिलती-जुलती ही है जूनागढ किले का निमार्ण चौकोर आकार में किया गया है. किले के अंदर कुल 37 बुर्जे बनी हुई है जहां राजा अपनी तोपो को सग्रहण करते थे.
8. लोहागढ़ किला - Lohagarh Fort
राजस्थान के भरतपुर में स्थित लोहागढ किले का निमार्ण भरतपुर के जाट शासक महाराजा कुंवर सूरजमल ने 19 फरवरी 1733 ईस्वी में करवाया था. दोस्तो यह भारत में स्थित एकमात्र ऐसा किला है जिस पर आज किसी सल्तनत ने विजय हासिल नही की यहीं कारण है की लोहागढ के किले को विजय दुर्ग के नाम से भी जाना जाता है. किले के चारो ओर मिट्टी की सीमाएं बनी हुई है. इस वजह से इसे मिट्टी का दुर्ग भी कहां जाता है. लोहागढ़ में बना दिवाने-खास कचहरी कला को प्रदर्शित करता है.
9. पुराना किला - Purana Qila
देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के पास पुराना किला स्थित है पुराना किलें का निमार्ण शेर शाह शूरी ने1538 - 1545 के मध्य में करवाया था इस किलें में मे प्रवेश के लिए 3 बड़े दरवाजों का निमार्ण किया गया है पुराना किले में एक मस्जिद का भी निमार्ण किया गया है ऐसा माना जाता है की महाभारत काल में यह पांडवों की राजधानी थी पुराने किलें को सुरक्षा द्दष्टी से देखते हुए किले के चारो तरफ किलेबंदी की गई है.
10. गोलकोंडा का किला - Golconda Fort
भारत के हैदराबाद में बनें गोलकोंडा के किले को भारत के विशाल किलों में से एक माना जाता है जो भारत का एक राजसा दुर्ग है. गोलकोंडा किले का निर्माण कुतुब सम्राज्य के अलग-अलग शासकों के द्वारा12 वीं से 16 शताब्दी के मध्य में किया गया है. गोलकोंडा के किले का इतिहास 400 सालों पुराना माना जाता है. दक्षिण की यात्रा के लिए सबसे महत्वपुर्ण धरोहर है.
भारतीय इतिहास के 10 लोकप्रिय किले | Top 10 Famous Forts of India In Hindi




