x

फोर्ड ने लॉन्च की एक और नई फोर्ड कार, जानिए इसकी कीमत और इसके फीचर्स के बारे में...

By Poonam / About :-8 years ago

Ford car

इस महीने की 18 तारीख को फोर्ड अपनी नई क्रॉस हैचबैक फ्रीस्टाइल(Hatchback freestyle ) को लॉन्च कर सकती है, ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए कंपनी फोर्ड डीलरों ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है, अगर आप इसे बुक करना चाहते हैं तो सिर्फ 11,000 रूपए देकर कार को बुक कर सकते हैं। लॉन्च से पहले ही नई फ्रीस्टाइल की संभावित कीमतें और वेरिएंट्स(Variants) हमारे पास आ गई हैं, आइये जानते हैं।

कीमत और वेरिएंट्स

फोर्ड फ्रीस्टाइल पेट्रोल और डीजल इंजन में आएगी और इसमें 4 वेरिएंट्स मिलेंगे ,पेट्रोल की संभावित कीमत 5.99 लाख रूपए से लेकर 7.69 लाख रुपये तक जा सकती है जबकि इसके डीजल मॉडल की कीमत 6.80 लाख रूपए से लेकर 8.59 लाख रूपए तक जा सकती है। कंपनी ने कुछ समय पहले संकेत दिए थे कि यह फीगो हैचबैक से 50-60 हजार रूपए महंगी हो सकती है।

फोर्ड फ्रीस्टाइल का मुकाबला हुंडई की एक्टिव आई20 से भी माना जा रहा है, एक्टिव आई 20 के पेट्रोल मॉडल की कीमत 6.76 लाख रुपये से लेकर 8.61 लाख रुपये है। जबकि इसके डीजल मॉडल की कीमत 8.90 लाख रुपये से लेकर 9.95 लाख रुपये तक है। कंपनी जल्द ही नई एक्टिव आई 20 कको भी लॉन्च करने की तैयारी में है।

इंजन और फीचर्स

फ्रीस्टाइल पेट्रोल और डीज़ल इंजन में मिलेगी। पेट्रोल वेरिएंट में नया 1.2 लीटर का टीआई-वीसीटी ड्रेगन सीरीज इंजन मिलेगा, जो 96 पीएस की पावर और 120 एनएम का टॉर्क देगा। इसका माइलेज 19 किमी प्रति लीटर होगा। डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर का इंजन आएगा, जो 100 पीएस की पावर और 215 एनएम का टॉर्क देगा। इसके माइलेज का दावा 24.4 किमी प्रति लीटर होगा। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड रहेगा। इसमें एक्टिव रोलऑवर प्रीवेंशन सिस्टम, ट्रेक्शन कंट्रोल, हिल असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हाई-स्पीड वार्निंग और ऑटोमैटिक डोर लॉक फंक्शन(Door lock function) जैसे फीचर आएंगे। सुरक्षा के लिए इस में 6 एयरबैग मिलेंगे।

फोर्ड ने लॉन्च की एक और नई फोर्ड कार, जानिए इसकी कीमत और इसके फीचर्स के बारे में...