x

एक अनोखा मंदिर जहां चढ़ावे में चढाई जाती है घड़िया | Ghadi wale Baba Mandir Story In Hindi

By N.j / About :-2 years ago

जब भी हम मंदिर में भगवान के दर्शन करने जाते है तब भगवान के मंदिर में चढ़ावे के रुप में फल-फूल माला मिठाई आदि चीजें मंदिर में ले कर जाते है। हिंदु धर्म में भगवान के मंदिर से एक अलग आस्था जुड़ी हुई होती है। भगवान प्रसन्न हो इसके लिए हम मंदिर में कई तरह के व्यंजनों का भी भोग लगाते है। दोस्तो भारत देश में आज ऐसे कई मंदिर है जहां लोगो की अलग-अलग आस्थाएं जुड़ी है जिन्हें जान कर हम एक बारी उन पर भरोसा नही कर पाते है। ठीक ऐसे ही एक मंदिर का जिक्र आज हम करने वाले है जहां भगवान को प्रसन्न करने के लिए उनके लिए एक अनोखा चढ़ावा चढाया जाता है। तो चलिए इस मंदिर के खास चढ़ावे व मंदिर से जुडी खास  परंपरा के बारे में जानते है

क्या है यह परंपरा

दोस्तो अपनी खास परंपरा के लिए चर्चित यह मंदिर वाराणसी के जौनपुर में स्थित है। जौनपुर में स्थित इस मंदिर को ब्रहा बाबा के नाम जानते है। इस मंदिर की खास बात है की यहां आने वाला हर भक्त फूल माला , फल आदी का चढ़ावा न चढ़ाकर मंदिर में घड़िया चढ़ाता है। स्थानिय लोगो के अनुसार यह पंरमपरा करीब 30 साल से चली आ रही है। मंदिर के इस अनोखे चढ़ावे के कारण इस  आज “ घड़ी बाबा मंदिर ” नाम से भी जाना जाता है।

चढ़ावे के पीछे यह कहानी

घंड़ी बाबा के मंदिर में इस अनोखे चढ़ावे के पीछे एक परंपरा जुड़ी हुई है। मंदिर की इस परंपरा के बारे में स्थानीय लोगो के अनुसार एक बार ब्रहा बाबा के मंदिर में एक व्यक्ति यह चाहत लेकर आया की वो एक अच्छा ड्राइवर बन जाएं। बाबा के मंदिर मांगी मन्नत पूरी भी हुई और वो व्यक्ति एक अच्छा ड्राइवर बन गया। तब खुश होकर उस व्यक्ति ने ब्रहा बाबा के मंदिर में घंड़ी चढ़ाई।

जब इस बात की खबर लोगो को लगी तो सब ने अपनी मनोकामना पुर्ण होने पर ब्रहा बाबा के मंदिर में चढ़ावे के रुप में घंड़ी चढ़ाना शुरु कर दिया।

दूर-दूर  से आते है श्रद्धालु

घंड़ी बाबा के मंदिर के इस मंदिर की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है की आज मंदिर में मन्नत व घंड़ी का चढ़ावा चढाने के लिए घंडी बाबा के मंदिर में दूर-दूर से भक्त आते है। मंदिर के बाहर बने पेड़ पर सभी अपनी मनोकामना पुर्ण होने पर घंड़ी का चढ़ावा चढ़ाते है। घड़ी बाबा के इस मंदिर की रोचक बात है की मंदिर में चढ़ाई घड़ियों को कोई भी व्यक्ति चोरी नही करता। इस पर लोगो का मानना है की ऐसा करने की कोई हिम्मत नही करता ।

एक अनोखा मंदिर जहां चढ़ावे में चढाई जाती है घड़िया | Ghadi wale Baba Mandir Story In Hindi