x

निर्दलीय विधायक गोपाल कांडा व गीतिका शर्मा केस की पुरी कहानी | Gopal Kanda and Geetika Case In Hindi

By N.j / About :-2 years ago

दो राज्यो महाराष्ट्र व हरियाणा में बीती 24 तारिक को नतीजे आएं। हरियाणा राज्य में पिछली बार 47 सीटों पर कब्जा कर पुर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनाने वाली बीजेपी पार्टी इस बार 40 के आकडें पर ही रुक गई। सरकार बनाने के लिए दोनो बड़ी पार्टियों की और से जुगत शुरु हो गई।

हरियाणा में तेजी से गति पकड़ रही नेताओं की खरीद फरोख्त के दौरान एक हरियाणा लोकहित पार्टी में निर्दलीय उम्मीदवार में विजेता बनें गोपाल कांडा इस दौरान बीजेपी को बिना किसी शर्त समर्थन देने के लिए आगे आए। दोस्तो आपको बता दे की ये वही गोपाल कांडा है जिन्हें साल 2012 में एयर होस्टेस गीतिका शर्मा आत्महत्या कांड में मुख्य आरोपी माना गया था।

गोपाल कांडा ने अपने इस समर्थन के बारें  में बात करते हुए कहा की -  " उन्होंने यह फैसला इस लिए लिया क्योंकि उनका पुरा परिवार आरएसएस के साथ है। मेरी रगों में आरएसएस का खून बहता है ”

आज गोपाल कांडा जिस बीजेपी पार्टी को बिना किसी शर्त समर्थन दे रहें बता दे की यह वहीं पार्टी है जिसने साल 2012 कांग्रेस सरकार के समय मंत्री पद आसीत गोपाल कांडा के खिलाफ गीतिका आत्महत्या केस में आंदोलन छेड़ दिया था।

बीजेपी में ही शुरु हुआ गोपाल कांडा का विरोध

बीजेपी सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री रही उमा भारती ने हरियाण चुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी के सरकार बनाने के लिए हरियाणा लोकदल पार्टी से निर्दलीय जितने वाले गोपाल कांडा को पार्टी के साथ जोड़ते पर ऐतराज जताया और कहा की पार्टी में केवल अच्छे लोगो को ही सम्मिलित करें। गोपाल कांडा का विरोध करते हुए उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट से उनके खिलाफ कई ट्वीट किए।

क्या था गीतिका शर्मा सुसाइड केस

गीतिका शर्मा जो एक एयर होस्टेज थी जिन्होंने साल 5 अगस्त 2012 आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले गीतिका ने एक सुसाइड नोट लिखा इस सुसाइड में गीतिका ने लिखा गोपाल कांडा से परेशान होकर वो यह कदम उठा रही है। इस मामले के बाद जब गोपाल कांडा का नाम सामने आया तब हरियाणा सरकार में मंत्री गोपाल कांडा अचानक न्यूज की हेडलाइंस बन गए। गीतिका ने सुसाइड नोट में गोपाल कांडा के साथ उनके सहयोगी अरुणा चड्डा पर भी उन्हें परेशान करने के आरोप लगाए।

पुलिस ने दर्ज किया आत्महत्या के उकसाने का मामला

जांच की बाद गीतिका के परिवार की तरफ से गोपाल कांडा के खिलाफ गीतिका को परेशान करने व आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए मामला दर्ज किया गया। जब पुलिस ने गीतिका शर्मा का सुसाइड नोट दिल्ली की निचली अदालत के सामने पेश किया तब अदालत ने इसकी जांच के बाद गोपाल कांडा पर बलात्कार का ट्रायल शुरु करने का फैसला दिया। निचली अदालत के फैसले के बाद गोपाल कांडा के वकील ने इसे दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले पर फैसला सुनाते हुए इस मामले में गोपाल कांडा पर केवल आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए जांच के आदेश दिए।

मामले में हुए 18 माह की जेल

दिल्ली हाइकोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए गोपाल कांडा पर बलात्कार के आरोप हटाते हुए उन्हें 18 माह के लिए न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया। 18 माह की जेल के बाद गोपाल कांडा को जमानत पर रिहा कर दिया गया। वर्तमान में यह मामला  दिल्ली की “ राउस एवेन्यू कोर्ट ” में चल रहा है। गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में कुल 60 गवाह मौजूद है। मामले में गीतिका के परिवार व उनसे मिलने वाले सभी लोगो के बयान दर्ज हो चुंके है। बता दे की दोस्तो अभी भी इस मामले में पुलिस व मेडिकल टीम साक्ष्य जुटा कर कोर्ट में पेश किए जा रहे है।

मां ने भी कर लिया सुसाइड

कोर्ट के चक्कर काटने के बावजूद गीतिका शर्मा की मां जब अपनी बेटी को इंसाफ नही दिला पाई तो उन्होंने भी परेशान हो कर आत्महत्या कर ली। उन्होंने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट लिखा जिसमें गोपाला कांडा के द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने व बेटी को इंसाफ नही मिल पाने के की वजह से यह कदम उठाया। गोपाल कांडा पर गीतिका के बाद यह दुसरा मामला दर्ज हुआ। फिलहाल इस मामले पर कोर्ट स्टे लगा हुआ है गोपाल कांडा के वकिलो के अनुसार गीतिका की मां के सुसाइड से गोपाल कांडा का कोई तुक नही है गोपाल कांडा का उनकी मां से दूर-दूर कोई संर्म्पक नही था। यहीं कारण है की गोपाल कांडा पर गीतिका की मां के सुसाइड केस का मामला आगे नही चलाया जा सकता।

हरियाणा विधानसभा रिजल्ट के बाद गोपाल कांडा द्वारा बीजेपी पार्टी को समर्थन देने के बाद गीतिका के भाई ने कहा की “ यदि बेटियो को मारने व उनकी जिंदगी बर्बाद करने वाले को सत्ता की कुर्सी पर बैठा दिया जाएगा तो इस देश की बेटियो का क्या होगा“ जिस सख्श पर दो-दो महिलाओं को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला चल रहा हो वो जनता का सेवक कैसे बन सकता है।


निर्दलीय विधायक गोपाल कांडा व गीतिका शर्मा केस की पुरी कहानी | Gopal Kanda and Geetika Case In Hindi