Advertisement :
10 खिलाड़ी जिनके अच्छे खेल के बावजूद नहीं जानते हम | India Top 10 World Famous Sportsman In Hindi

Advertisement :
आज दुनिया भर में भारत देश की और खेल के हर क्षेत्रफल से खिलाड़ी भाग लेते है एवं देश के लिए मैडल जितते है। लेकिन हमारे देश में क्रिकेट की लोकप्रियता इतनी है की हम बाकी खेलों को भूल जाते है की देश के ऐसे भी खेल है जिनमें भारत वर्ल्ड चैम्पियन है। आज कुछ ही लोग होंगे जो भारत के इन खेलों व इनके द्वारा जिते गए मेडल के बारे जानते हो।
आज दोस्तो हम भारत देश के उन 10 होनहार खिलाडियों बात करने वाले है जो अपनी फिल्ड में हमेशा देश के लिए खेलते हुए अपना बेस्ट दिया लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है की इन खिलाड़िओं को धोनी व विराट कोहली की तरह उतनी लोकप्रियता नही मिल पाई।
1. पी.आर श्रीजेश ( हॉकी प्लेयर )
हम जानते हमारा राष्ट्रीय खेल हॉकी है लेकिन हम यह सवाल करे की जल्दी से भारत के पांच हॉकी प्लेयर के नाम बताओ तो तब आप मुश्किल से 1-2 खिलाडीयों के नाम बता पाओ। बता दे की केरल कोच्ची में जन्में श्रीजेश भारतीय नेशनल हॉकी टीम के गोलकीपर है। श्रीजेश ने भारतीय हॉकी टीम के लिए खेलते हुए कई रिकॉर्ड वो हॉकी टीम के कप्तान भी रह चुकें है।
2. नीरज चोपड़ा ( जैवलिन थ्रो )
जैवलिन थ्रो यानी भाला फेंकने की प्रतिस्पर्धा में नीरज वो खिलाड़ी है जिन्होंने भारत के लिए अंजू बॉबी जॉर्ज दुसरे ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने विश्व चैम्पियनशिप में एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीता था। नीरज ने चैम्पियनशिप में 85.23 मीटर भाला फेंक कर गोल्ड मेडल जीता था। नीरज ने साल 2018 में राष्ट्रमण्डल खेलों 86.47 मीटर भाला फेंककर देश के लिए गोल्ड विनर रहें।
Advertisement :
3. दीपिका कुमारी ( आर्चरी )
13 जून 1994 को रांची में जन्मी भारत की दीपिका कुमारी आज भारत की नंबर वन व दुनिया में नंबर 5 की आर्चरी प्लेयर हैं। बता दे की दीमिका आर्चरी खेल में दुनिया के प्रथम स्थान की खिलाड़ी भी रह चुकी है। साल 2010 में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम में दीपिका ने देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था।
4. शिवा थापा ( बॉक्सिंग )
असम राज्य के बॉक्सिंग प्लेयर शिवा थापा भारत की और से बॉक्सिंग में ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाले देश के पहले युवा खिलाड़ी है। बॉक्सर शिवा भारत के लिए वो तीसरे खिलाड़ी है जिन्होंने “ एशियन गेम्स ” में गोल्ड मेडल हासिल किया।
5. रानी रामपाल ( हॉकी )
रानी रामपाल के बारे में कम ही लोग होगें जो इस नाम को जानते है शायद हमारा माध्यम से ही उन्होंने यह नाम सुना हो ऐसा भी है। तो बता दे की रानी रामपाल भारतीय हॉकी टीम कप्तान है। जो मुकाम एक समय सौरव गांगुली महेंद्र सिंह धोनी विराट कोहली ने हासिल किया उसी नेशनल लेवल पर रानी रामपाल है लेकिन बदकिस्मती यह है की इन्हें इतनी पहचान नही मिल पाई।
6. गुकेश डी ( शतरंज )
भारत में विश्वनाथन आनंद का नाम शतरंज में हम सभी ने सुना लेकिन एक नाम और है जिससे कम ही लोग परीचित है वो नाम है तमिलनाडु के गुकेश डी जो सबसे कम उम्र के चेस ग्रैंडमास्टर है। तमिलनाडु के गुकेश कुमार ने यह उपलब्धि 12 साल 7 महीने 17 दिन में हासिल की। गुकेश डी ने यह उपलब्धि इसी साल मार्च माह में हासिल की ।
7. जीव मिल्खा सिंह ( गोल्फ )
Advertisement :
फ्लाइंग सिंह नाम की उपाधी से पहचाने जाने वाले मिल्का सिंह के रिकॉर्ड हम सभी अच्छे से जानते है। उन्हीं के बेटे है जीव मिल्खा सिंह जो आज भारत के नंबर-1 गोल्फ प्लेयर है। जहां भारत में तो गोल्प के बारे में इतना नही जाना था लेकिन बता दे की जीव मिल्खा दुनिया के नंबर-1 गोल्फो में से आते है। जीव मिल्खा के रिकॉर्ड की बात करे तो 4 टाइटल व 6 टाइटल एशियन टूर में जापान गोल्फ में 4 टाइटल अपने नाम किए।
8. विनेश फोगाट ( रेसलिंग )
गीता व बबिता फोगाट का नाम रेसलिंग दुनिया में सभी जानते है लेकिन इन दोनो की छोटी बहन विनेश फोगाट भी एक अच्छी रेसलर है। विनेश ने अपनी रेसलिंग का दम दिखाते हुए साल 2014 व 2018 में भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल किया था। वही विनेश साल 2018 में एशियन गेम्स की गोल्ड मेडल विनर भी है।
9. अजय ठाकुर ( कबड्डी प्लेयर )
अजय ठाकुर जिन्हें हम प्रो-कबड्डी की शुरुआत के बाद जानने लगे है आपको बता दे की अजय ठाकूर भारतीय नेशनल कबड्डी टीम के एक बेहतरीन खिलाड़ी व कप्तान है। साल 2016 में कबड्डी वर्ल्ड कप की विजेता भारतीय टीम का हिस्सा थे। अजय ठाकुर के नेतृत्व
10. श्रीकांत किदांबी ( बैडमिंटन )
बैडमिंटन के इतिहास में प्रकाश पादुकोण व पुलेला गोपीचंद के खेल से हम सपाम परीचित है। लेकिन एक और नाम इस लिस्ट में जुड़ा है वो नाम है श्रीकांत किदांबी जो एक बेहतरीन बैडमिंटन प्लेयर है। वर्ष 2018 में श्रीकांत नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी भी रह चुकें है।
10 खिलाड़ी जिनके अच्छे खेल के बावजूद नहीं जानते हम | India Top 10 World Famous Sportsman In Hindi




