Advertisement :
बालों की देखभाल के लिये ग्लिसरीन कैसे करे इस्तेमाल...

Advertisement :
How To Use Glycerin For Hair Care
खूबसूरत बनाये रखना आसान काम नहीं। हर मौसम के अनुसार बालों की अलग ही देखभाल करनी होती है। आज हम आपको एक आसान नुस्खा बताने जा रहे है। जिसका उपयोग करके आप अपने बालों की खूबसूरती और भी बढ़ा सकते है। जानना चाहेंगे ऐसी कौनसी चीज है वो है ग्लिसरीन। हालांकि ये थोड़ा चिपचिपा होता है पर यह बालों को चमकदार बनाने में मदद करता है। ग्लिसरीन को बालों की देखभाल के लिये कैसे इस्तेमाल किया जाए इसके लिये निम्न कुछ सुझावों पर गौर फरमाएं -
कर्ली (घुंघराले) बालों के लिए
घुंघराले बालों को तो देखभाल की ज्यादा जरूरत होती है। घुंघराले बाल काफी रुखे से नजर आते हैं, इसलिए अगर उन्हें थोड़ा नरम करना है तो उस पर ग्लिसरीन लगायें।
कंडीशनर के तौर पर
अगर चमकदार बाल चहिए तो घर में ही ग्लिसरीन और पानी का मिश्रण बना कंडीशनर तैयार कर लें। आप सामान्य रूप से कंडीशनिंग और बाल धोने के बाद नम हो जाते है| इस मिश्रण को सिर की त्वचा पर लगायें। कोशिश करें कि खुश्क जगहों पर यह मिश्रण ठीक प्रकार से लग जाए। अब दस मिनट तक रुकें और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो दें। बेहतर नतीजों के लिए इसे हफ्ते में तीन से चार बार इस्तेमाल करें।
डेंड्रफ दूर करने के लिए ग्लिसरीन
बाल बेजान हो जाते है, गिरने लगते हैं और सिर में खुजली भी रहती है। बालों में शैंपू, तेल आदि से डेंड्रफ तब तक ही दूर रहता है| जब तक कि इन उत्पादकों का उपयोग किया जाता है लेकिन इनका उपयोग बंद करने के बाद डेंड्रफ वापस आ जाता है। डेंड्रफ से मुक्ति पाने के लिए ग्लिसरीन और गुलाब जल का एक तीन के अनुपात में मिश्रण बना कर एक शीशी में रख लें|
Advertisement :
आफ्टरशेव
ड्राइ स्किन वाले पुरुषों के लिए ग्लिसरीन आफ्टरशेव बहुत फायदेमंद है। इसे बनाने के लिए आधा कप ग्लिसरीन लें उसमें दो चम्मच एलोवेरा जेल व दो चम्मच गुलाब जल मिलाएं। शेव करने के बाद आफ्टर शेव की तरह उपयोग करें। स्किन इससे मुलायम बनेगी।
बालों की देखभाल के लिये ग्लिसरीन कैसे करे इस्तेमाल...




