x

जाने चेहरे के शेप के हिसाब से दाढ़ी की कौनसी स्टाइल आप पर सूट करेगी...

By pooja / About :-2 years ago

Which style of beard will suit you according to the face shape

खूबसूरत दिखना हर किसी का अधिकार हैं। लड़कियों के पास खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए कई चीजें होती हैं। वहीँ लड़कों के पास लड़कियों की तुलना में सिमित आप्शन होते हैं। जिसमें से एक हैं दाढ़ी। जो भी शेप आपको सूट करे उसमें ढाल सकते हो। फैशन के दौर में दाढ़ी के कई तरह के स्टाइल हो चुके हैं, लेकिन ये स्टाइल सभी पर सूट नहीं करते। थोडा आसान करने के लिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं|

* गोल चेहरे के लिए :

अगर आपका चेहरा गोलाकार है तो आपको दाढ़ी बनाते वक्त ध्यान रखना चाहिए कि ठुड्डी के ऊपर दाढ़ी की लंबाई अधिक हो। ऐसे चेहरे के लिए पूरी दाढ़ी रखने के बजाय फ्रेंच शेप दाढ़ी अच्छा विकल्प है।

* लंबा चेहरा :

आपके चेहरे के लंबे आकार की वजह से आपके माथे और आपकी ठुड्डी के बीच में काफी खाली जगह रहती है। इसका सबसे आसान तरीका है| एक मूंछ। एक घनी मूंछ भी अच्छी रहेगी पर इसे नीचे की तरफ झूलने ना दें। मूंछे जो नीचे की तरफ झुकी होती हैं वो आपके चेहरे को और लंबा दिखाएंगी।

* बड़ा चेहरे के लिए :

कुछ लोगों के चेहरे का आकार शरीर के हिसाब से थोड़ा बड़ा होता है, ऐसे में दाढ़ी बढ़ाते वक्त उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि उनकी दाढ़ी से उनके लुक का संतुलन न बिगड़े। ऐसे चेहरे पर छोटी दाढ़ी रखें जो पूरे चेहरे को कवर करे और मोटी मूंछ रखें। इस लुक से आप अधिक मैच्योर भी दिखेंगे और आपका चेहरा बड़ा भी नहीं लगेगा।

* ओवल चेहरा :

अच्छे आकार वाला फेस-शेप है| जिसमें है ढेर सारा स्कोप क्रिएटिविटी के लिए। आपको जानकर खुशी होगी की आप पर लगभग सबकुछ अच्छा लगेगा। हल्की दाढ़ी या एक स्मार्ट मूंछ आपके चेहरे पर परफेक्ट लगेगी।



*छोटे चेहरे के लिए : 

अगर आप सोचते हैं कि चेहरा छोटा है तो उसपर बड़ी दाढ़ी अच्छी लगेगी तो आप गलत हैं। छोटे चेहरे पर लंबी अच्छी नहीं लगती है| ऐसे में उनके लिए छोटी दाढ़ी अच्छा विकल्प है।

जाने चेहरे के शेप के हिसाब से दाढ़ी की कौनसी स्टाइल आप पर सूट करेगी...