Advertisement :
भारत के मशहूर चोर बाजार जिन्हे आपने शायद ही कभी देखा होगा | Bharat ke Mashahor Chor bazaar

Advertisement :
Bharat ke Mashahor Chor bazaar
आज हम आपको बताने वाले है देश के 5 ऐसे बड़े बाजारों(market) के बारे में, जहां पर चोरी का सामान मिलता है। यहां चोरी के जूते, फोन, मोबाइल, गैजेट्स, ऑटो पार्ट्स से लेकर कार तक बेची जाती है। देश के इन चोर बाजारो में चोरी की गाडी को मॉडिफाई करके बेचा जाता है। यहां पर अपनी गाड़ी या बाइक खड़ी करना खतरे से खाली नहीं होता हैं। गलती से आप अपनी गाड़ी इन जगह पार्क कर देंगे, तो हो सकता है कि उसके स्पेयर पार्ट्स चोर बाजार की दुकानों पर नजर आएं। क्या आप(you) जानते हैं देश के ऐसे चोर बाजारों(market) के बारे में
India famous thief market
मुंबई चोर बाजार (Mumbai Chor Bazaar) :-
मुंबई का चोर बाजार दक्षिणी मुंबई के मटन स्ट्रीट मोहम्मद अली रोड के स्थित है। ये मार्केट करीब 150 साल प्राचीन है। ये बाजार पहले ‘शोर बाजार’ के नाम से चालू हुआ था क्योंकि यहां पर दुकानदार तेज आवाज लगाकर सामान(Luggage) बेचते थे, तो यहां काफी शोर रहता था। परन्तु अंग्रेज लोगों के ‘शोर’ को गलत बोलने के कारण इसका नाम ‘चोर’ बाजार पड़ गया।
इस जगह पर सेकंड हैंड कपड़े, ऑटोमोबिल पार्ट्स(parts) और चुराई हुई घड़ियां और ब्रांडेड घड़ियों की रेप्लिका, चोरी के विंटेज और एंटीक सजावटी सामान मिलते हैं। इस मार्केट के लिए कहावत बोली जाती है कि यहां आपके घर से चोरी(theft) हुआ सामान भी मिल जाएगा। मुंबई जाने पर ‘चोर बाजार’ जरूर घूमें।
क्या है फेमस
यहां के रेस्तरां और कबाब काफी मशहूर है। यहां जेबकाटने वालों से सतर्क रहें।
Advertisement :
कब खुलता है?
ये बाजार रोजाना सुबह 11 बजे से शाम के 7.30 तक खुला रहता है।
यहां के किस्से भी फेमस हैं
इस जगह के बारे में यह भी कहा जाता है कि मुंबई की यात्रा के दौरान क्वीन विक्टोरिया का सामान शिप में लोड करते समय चोरी हो गया था। यही सामान बाद में मुंबई के चोर बाजार(market) में मिला।
दिल्ली का चोर बाजार (Chor Bazaar, Delhi) :-
ये देश का बहुत प्राचीन चोर बाजार है। पहले ये संडे बाजार(market) के तौर पर लाल किले के पीछे लगता था। अब ये दरियागंज में नावेल्टी(Novelty) और जामा मस्जिद के पास लगता है। ये बाजार मुंबई से अलग है। इसे कबाड़ी बाजार(market) भी कहा जाता है। यहां हार्डवेयर से लेकर किचन(Kitchen) इलेक्ट्रॉनिक का सामान मिलता है।
कब लगता है मार्केट
ये बाजार जामा मस्जिद के पास संडे(sunday) के दिन लगती है। यहां खरीदते समय प्रोडक्ट जांच ले क्योंकि जैसा वेंडर(vendor) देते हैं, वैसा प्रोडक्ट नहीं निकलता।
यहां का किस्सा भी फेमस हैं
यहां के लिए एक कहानी मशहूर है कि इस जगह पर एक व्यक्ति ने अपनी गाड़ी पार्क की थी । उस व्यक्ति को अपनी गाड़ी के टायर किसी दुकान में मोल तोल करते वक़्त मिले।
सोती गंज, मेरठ, यूपी (Soti Ganj, Meerut) :-
उतर प्रदेश के मेरठ में सोती गंज बाजार बहुत मशहूर है। इस बाजार को चोरी की गाड़ियों और स्पेयर पार्ट्स का अड़ा माना जाता है। यहां पर सभी गाड़ियों के ऑटो पार्ट्स मिल ही जाते है। यहां पर चोरी की हुई पुरानी और एक्सीडेंट में खराब हुई गाड़ियां आती है। मेरठ की सोतीगंज बाजार संसार की सबसे बड़ी स्क्रैप बाजार भी है।
कब खुलती है मार्केट
ये स्क्रैप बाजार मेरठ सिटी में सुबह 9 बजे से शाम को 6 बजे तक खुलती रहती है। यहां पर सामान खरीदने के लिए आपको सही डीलर मिलना आवश्यक है।
Advertisement :
यहां क्या है फेमस
सोतीगंज में 1979 की अंबेस्डर का ब्रेक पिस्टन, 1960 की बनी महिंद्रा जीप क्लासिक का गेयर बॉक्स, वर्ल्ड वार II की विलिज जीप के टायर आपको मिल जाएंगे।
चिकपेटे, बेंगलुरु (Chickpet market, Banglore) :-
दिल्ली और मुंबई के चोर बाजार के मुकाबले बेंगलुरु कम मशहूर है। ये बाजार बेंगलुरु में संडे के दिन लगता है। यहां पर सेकेंड हैंड गुड्स, ग्रामोफोन, चोरी के गैजेट्स, कैमरा, एंटीक, इलेक्ट्रॉनिक आइटम(item) और सस्ते जिम इक्विपमेंट मिलते हैं। ये बाजार लोकल बाजार की ही तरह है।
कब लगती है मार्केट
ये बाजार एक गांव के बाजार की ही तरह संडे के दिन लगता है।
कहां लगती है मार्केट
ये बाजार बीवीके(bvk) अयंगर रोड पर एवेन्यू रोड के पास लगता है।
पुदुपेत्ताई, चेन्नई (Pudhupettai, Chennai) :-
सेंट्रल चेन्नई में स्थित ‘ऑटो नगर’ में पुरानी और चोरी की कारों को मॉडिफाई करते हैं। यहां पर हजारों की संख्या में दुकानें हैं। ये दुकानें गाड़ियों के ऑरिजनल पार्ट्स और कार को बदलने के लिए मशहूर है। इन्हें इस काम में इंटरनेशनल एक्सपर्टीज है। यहां पर गाड़ियों के तमाम स्पेयर पार्ट्स से लेकर कार मॉडिफाई का सामान और सर्विस मिलती है। ये चोर बाजार गाड़ियों को बदलने का सबसे सस्ता जरिया है। इस बाजार में कई बार पुलिस की रेड़ पड़ी है लेकिन ये तब भी कभी बंद नहीं हुई है।
कब खुलती है मार्केट
ये बाजार एग्मोर ट्रेन स्टेशन से 1 किलोमीटर दूर है। ये सुबह 10 बजे से शाम के 6 बजे तक खुली रहती है।
यहां क्या है फेमस
यहां अपनी गाड़ी या बाइक कभी भी पार्क(park) न करे। हो सकता है कि आपको अपनी गाड़ी के पार्ट्स बाजार की दुकानों पर मिले।
भारत के मशहूर चोर बाजार जिन्हे आपने शायद ही कभी देखा होगा | Bharat ke Mashahor Chor bazaar




