Advertisement :
भारत पाक के अब तक के युद्ध - सम्पूर्ण जानकारी | India Pakistan All War List In Hindi

Advertisement :
एक कहावत है की दुख में सबसे पहले पड़ोसी आगे आता है और वहीं अच्छे और बुरे समय में काम आता है लेकिन इस पड़ोसी शब्द में पाकिस्तान को जोड़ना गलत होगा वो इसलिए की जब से पाकिस्तान और भारत के बीच सीमाओं का बंधन बंधा तब से वो भारत पर साजिश रचता आया है ये बात पूरी दुनिया जानती है पाकिस्तान आजाद होने से पहले भारत का ही एक हिस्सा था भारत पाक के 14 अगस्त 1947 को विभाजन हो गया था
दोनों देशों के बीच बंटवारा होने के बाद भी पाकिस्तान कश्मीर को अपने हिस्से में लेने की पूरी कोशिश करता रहा लेकिन उस समय कश्मीर की रियासत राजा हरी सिंह के शासन में थी पाकिस्तान इसे किसी भी हालत में पाना चाहता था और उसने आजादी के बाद से इस पर षड्यंत्र रचना शुरू कर दिया कश्मीर को हथियाने के लिए पाकिस्तान ने कश्मीर में अपनी सेना में भेज दी पाक सेना ने कश्मीर पर कई हमले किये और कश्मीर को अपने अधीन कर लिया पाक की इस हरकत को देख राजा हरी सिंह ने "इंस्टूमेंट ऑफ अक्सेशन" पर हस्ताक्षर कर बचे हुए कश्मीर को भारत के अधीन कर दिया
राजा हरी सिंह के इस कदम से पाक और आक्रोशित हो गया और पुरे कश्मीर को हथियाने की साजिशे रचने लग गया और पाक की इसी हरकतों के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच पहली जंग हुई लेकिन पाकिस्तान यहीं नहीं रुका वो बार- बार कश्मीर को अपने अधीन करने के लिए नापाक हरकतें करता रहा इसी वजह से भारत और पाक के बीच 3 बार और युद्ध हुआ तो चलिए दोस्तों जानते है भारत ने इन युद्धो में पाकिस्तान को किस तरह जबाब दिया
प्रथम युद्ध 1948 - India Pak First War 1948
जहां कश्मीर को हथियाने के लिए पाक अपनी सारी हदें पर कर चूका था इसी कारण कश्मीर के मुद्दे को लेकर भारत और पाक के बीच पहली लड़ाई शुरू हुई इस लड़ाई का अंत 1 जनवरी 1949 को हुआ इस लड़ाई में भारत के पास कश्मीर के दो तिहाई हिस्से कब्जे में हुए और पाकिस्तान एक तिहाई हिस्से को हथियाने में कामयाब हुआ दोस्तों आज जो कश्मीर पाकिस्तान के अधीन है उसे POK के नाम से जाना जाता है इस इलाके में आज गिगित और बलूचिस्तान आते है
भारत पाक दूसरा युद्ध - India Pak Second War 1965
भारत और पाक के बीच दूसरे युद्ध का कारण भी कश्मीर का मुद्दा था कश्मीर को अपने अधीन करने के लिए पाक ने अपनी सेना के जवान आम नागरिको के भेष में कश्मीर के अंदर भेज दिए जब इस बात की भनक जब भारतीय आर्मी को लगी तो इस पर तुरंत एक्शन लिया गया और पाक सैनिकों को इंडियन आर्मी के जवानो ने वापिस खदेड़ दिया कई सैनिकों को गिरफ्तार कर जेल में डाला
Advertisement :
पाकिस्तान ने अपने इस ऑपरेशन को "जिब्राल्टर" Operation Gibraltar नाम दिया पाक का ये ऑपरेशन भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया दूसरी और भारतीय सेना ने लाहौर और सियालकोट तक पहुंच गई और वहां जीत हासिल की इस युद्ध को देश सोवियत संघ और अमेरिका दोनों भारत पर इस युद्ध को विराम करने की अपील की तब भारत ने इस युद्ध को समाप्त कर दिया इस युद्ध के बाद साल 1966 में ताशकंद में दोनों देशो ने बैठक हुई और दोनों देशो ने समझौते पर हस्ताक्षर किये
जब इस समझौते पर बात चल रही थी तब उस समय भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने इस समझौते पर हस्ताक्षर करने से मना दिया था क्योंकि इस युद्ध में भारत ने पाक के आधे हिस्से को अपने अधीन कर लिया था लेकिन सोवियत संघ और अमेरिका के कहने पर लाल बहादुर शास्त्री को इस समझौते पर हस्ताक्षर करने पड़े लेकिन दोस्तों इस बैठक के बाद रहस्य की बात ये रही की अगले ही दिन लाल बहादुर शास्त्री की मौत हो गई जो आज तक एक रहस्य बनी हुई है
भारत - पाक तीसरा युद्ध - India Pakistan War 1971
भारत और पाक के बीच ये पहला युद्ध था जो कश्मीर के मुद्दे पर नहीं हुआ था बल्कि ये युद्ध पाकिस्तान की क्रूर नीतियों से परेशान पश्चिमी पाकिस्तान के लोगो को आजाद करने के लिए हुआ पाक के द्वारा इन लोगो पर ढाये गए जुल्मों से ये काफी परेशान थे बस उनकी आजादी के लिए भारत ने पाकिस्तान के साथ युद्ध किया और साल 1971 को पाकिस्तान से इसे अलग कर बांग्लादेश का निर्माण किया
भारत - पाक कारगिल चौथा युद्ध - India Pakistan Kargil War 1999
भारत पाकिस्तान के बीच हुए इस कारगिल युद्ध को ऑपरेशन विजय के नाम से भी जाना है कारगिल युद्ध मई जुलाई 1999 ने हुआ था ये युद्ध कारगिल नाम के स्थान पर लड़ा गया ये हिस्सा भारत का था पाक ने इसे अपने अधीन करने के लिए अपने सैनिक और उग्रवादी सीमा पर भेज दिए जब इस बात की भनक भारतीय सेना को लगी तब विजय ऑपरेसन चलाया गया और उन्हें वहां से खदेड़ा गया
अब युद्ध हुआ तो हो जाएगी आधी दुनिया खत्म
दोस्तों भारत और पाक के बीच अब तक हुए सभी युद्धो में पाक को मुँह की खानी पड़ी है लेकिन फिर भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाक अपनी जमीन पर आतंकी संगठनो को पनाह दे कर देश पर हमलें करवा रहा है साल 2016 में उरी में सेना मुख्यालय पर हमला हुआ और हाल ही में 14 फ़रवरी 2019 को पुलवामा में CRPF के सैनिकों पर हुए हमलें में देश ने 42 जवानों को खोया
Advertisement :
इस हमलें के बाद भारत और पाक के बीच युद्ध की स्थित बनी हुई है यदि दोस्तों इन दोनों देशो के बीच अब युद्ध हुआ तो आधी दुनिया खत्म हो जाएगी क्योंकि आज दोनों देशो के पास परमाणु शक्तिया है
भारत पाक के अब तक के युद्ध - सम्पूर्ण जानकारी | India Pakistan All War List In Hindi




