Advertisement :
क्या आप जानते है चीन में भारत की कौन - कौन सी फिल्म हो चुकी रिलीज

Advertisement :
Indian Film Release in China
चीन में रिलीज करने से पहले सभी भारतीय फिल्मों को ( मैंडरिन भाषा ) में डब किया जाता है। दरअसल चीन में भारतीय फिल्मों की fan follwing काफी ज्यादा है और वहां के दर्शक इसे हाथों-हाथ लेते हैं। इसलिए अधिकांश ( निर्माता-निर्देशक ) की चाहत होती है कि उसकी फिल्म चीन में रिलीज हो जाए।
भारत की फिल्मों को ( china ) चीन में अच्छा रिस्पांस मिलता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं सबसे पहले कौन भी भारतीय फिल्म थी, जो चीन में रिलीज की गई थी और अब तक कुल कितनी फिल्में वहां रिलीज हो चुकी हैं।
Awara
आवारा (1951) : राज कपूर की ये क्लासिक फिल्म पहली बॉलीवुड फिल्म थी, जो चीन में रिलीज की गई थी। इस फिल्म में नरगिस ने भी अभिनय किया था। इसे चीन में ही नहीं रूस में भी रिलीज किया गया था ।
3 Ideot
3 इडियट्स (2009): राजकुमार हिरानी की कॉमेडी ड्रामा फिल्म आवारा के बाद दूसरी फिल्म बनी, जिसे चीन में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में आमिर खान, करीना कपूर खान और R. माधवन प्रमुख एक्टर्स थे, इस फिल्म ने चीन से १६ करोड़ का मुनाफा प्राप्त किया था
My Name Is Khan
माय नेम इज़ खान (2010): ये करण जौहर की पहली फिल्म है, जिसे चीन में रिलीज किया गया था। शाहरुख खान और काजोल अभिनीत इस फिल्म ने चीन में 50 लाख रुपए का मुनाफा कमाया था।
Advertisement :
Delhi Safari
दिल्ली सफारी (2012): निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित यह एक 3D कम्प्यूटर एनिमेटेड कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म ने चीन में 10.65 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था। इस फिल्म को हिंदी तथा इंग्लिश में भी बनाया गया था, जिसमें ( अक्षय खन्ना, गोविंदा, सुनील शेट्टी, बमन ईरानी और उर्मिला मतोंडकर ) ने वॉयस ओवर दिया था।
Dhoom 3
धूम 3 (2013): यशराज फिल्म्स की इस मूवी में आमिर खान, अभिषेक बच्चन और कैटरीना कैफ ने एक्टिंग की थी। इस फिल्म ने चीन के बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
Pk
पीके (2014): यह राजकुमार हिरानी की दूसरी फिल्म थी, जिसे चीन में रिलीज किया गया था। इसने चीन में 123 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था।
Happy New Year
हैप्पी न्यू ईयर (2014): शाहरुख खान की इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और सोनू सूद लीड रोल में थे। फिल्म ने 1.68 करोड़ रुपए कमाए थे।
Bahubali The Bigning
बाहुबली द बिगनिंग (2015): एसएस राजमौली द्वारा बनाई गई इस फिल्म को चीन में 6,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म ने 7 करोड़ रुपए कमाए थे।
Fan
Fan (2016): निर्देशक मनीष शर्मा द्वारा बनाई गई यह फिल्म साइकोलॉजिकल थ्रिलर थी, जिसे चीन में ठीक-ठाक रिस्पांस मिला था। इस फिल्म ने कुल 1.49 करोड़ रुपए कमाए थे।
Dangal
दंगल (2016): आमिर खान की ब्लॉकबस्टर मूवी को चीन में शुआएजाओ बाबा (चलो कुश्ती करें पापा) नाम से रिलीज किया गया है।
Advertisement :
क्या आप जानते है चीन में भारत की कौन - कौन सी फिल्म हो चुकी रिलीज




