Advertisement :
केसर फेस पैक जो आपको देगा मिनटों में निखार, ऐसें बनाएं फेस पैक...

Advertisement :
Such benefits made by saffron face pack
आयुर्वेद में भी केसर को काफी महत्व दिया गया है और बताया गया है कि यह आपकी स्किन में किस तरह से गोरापन ला सकता है। तो अगर आपके यहां शादी या पार्टी है, जिसमें आपको जाना है तो आप इस घरेलू केसर पैक को बनाना और लगाना ना भूलें।
मलाई और केसर फेस पैक
1 टीस्पून मलाई 8-10 केसर के धागे बनाने की विधि - केसर के धागों को दूध की मलाई में कुछ घंटों के लिये भिगो दें। चेहरे को साफ करें और उस पर मलाई लगाएं। इसे 20 मिनट तक रखे रहने दें। फिर इसे फेस वॉश से धो लें। कितनी बार लगाएं: इस पैक को हफ्ते में दो बार लगाया जा सकता है।
मलाई, नारियल तेल और केसर फेस पैक
दूध में लैक्टिक एसिड बंद पोर्स को साफ करता है। नारियल का तेल स्किन को मॉइस्चराइज करता है और शुगर स्किन को स्क्रब करता है। इससे ब्लैकहेड्स भी मिटते हैं। सामग्री- 2-3 केसर के धागे 1 चुटकी शुगर 1 चम्मच दूध 1 चम्मच पानी 3 बूंद नारियल तेल 1 स्लाइस ब्रेड विधि - रातभर पानी में केसर को भिगो कर रखें। फिर सुबह उसमें दूध और शुगर तथा नारियल तेल मिलाएं। अब ब्रेड की स्लाइस को इसमें डुबोएं और पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं। इसे चेहरे पर 20 मिनट तक रखें और फिर धो लें। कितनी बार लगाएं: इसे हफ्ते में 4 बार लगाएं और रिजल्ट देंखे।
पपीता और केसर फेस पैक
आपको नेचुरल पपीता फेस पैक यूज़ करना चाहिये जिसमें केसर मिला हुआ हो। यह फेस पैक किसी भी स्किन पर सूट कर सकता है। सामग्री- 2-3 पीस पपीता 7-8 केसर के धागे बनाने की विधि - एक ब्लेंडर में पपीता और केसर का पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा दें।
चंदन पावडर और केसर फेस पैक सामग्री-
2-3 केसर के धागे 1 टीस्पून चंनद पावडर 2 चम्मच कच्चा दूध बनाने की विधि - इन सभी सामग्रियों को मिक्स कर के पेस्ट बनाएं। फिर चेहरे को धो कर सुखा लें और उस पर यह पैक लगाएं। फिर इससे चेहरे को धीरे धीरे मसाज करें। और 20 मिनट तक चेहरे को ऐसे ही छोड़ दें।
Advertisement :
नीम, तुलसी और केसर फेस पैक
नीम और तुलसी एक बहुत ही मजबूत एंटीबैक्टीरियल प्रोडक्ट हैं जो कि आपके घर पर ही मिल जाएंगे। चेहरे के एक्ने से लड़ने में नीम काफी गार्यगर है और स्किन की सारी समस्याओं को भी दूर करता है। अगर आपकी स्किन काफी संवेदनशील है तो आपको रोजवॉटर यूज करना चाहिये। सामग्री- 3-4 केसर के धागे 8-10 नीम की पत्तियां बनाने की विधि - नीम और तुलसी को पीस कर गुलाबजल मिलाएं और पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे को गर्दन पर लगाएं। जब यह सूख जाए पूरी तरह से तब इसे पानी से धो लें। इस प्रोसेस को हफ्ते में 2 या 3 बार लगाएं।
सूरजमुखी के बीज और केसर फेस पैक
सूरजमुखी में polyunsaturated fatty acids और आमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि स्किन को नमी पहुंचाता है। यह पैक ड्राय स्किन से लेकर कॉम्बिनेशन स्किन वालों के लिये अच्छा है। सामग्री- 2-3 केसर के धागे 5-6 सूजनमुखी के बीज ¼ कप दूध बनाने की विधि - केसर ओर सूरजमुखी का बीज रातभर दूध में मिला कर भिगो दें। पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।
केसर फेस पैक जो आपको देगा मिनटों में निखार, ऐसें बनाएं फेस पैक...




