Advertisement :
मोर के बारे में 21 रोचक तथ्य | Interesting Facts about Peacocks

Advertisement :
मोर के बारे में जानकारी और कुछ रोचक तथ्य | | Interesting Facts about Peacocks
दोस्तो मोर अपने सुंदर पंखो के लिए दुनियाभर में मशहूर है। मोर बारिश के मौसम में पंख फैलाकर नाचते हुए भी आप ने देखा होगा और हम सभी जानते है कि मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है।मोर बहुत ही सुन्दर पक्षी होता है।मोर प्रारम्भ से ही मनुष्य के आकर्षण का केन्द्र रहा है।आज आपको मोर से जुडी कुछ इंटरेस्टिंग बातो के बारे बताने जा रहे है। तो चलिये जानते
1.मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है।
2.मोर भारत के लगभग सभी हिस्सों में पाया जाता है।
3.26 जनवरी 1963 को भारत सरकार के द्वारा मोर को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया था।
4.भारत अलावा म्यांमार का भी राष्ट्रीय पक्षी मोर ही है।
5.मोर के सिर पर मुकट जैसी एक सुंदर सी कलीग होती है।
Advertisement :
6.मोर सर्वभक्षक है और कीड़े फूल बीज छोटी कृन्तकों और छिपकलियां को खाता है।यह हानिकारक कीड़ो - मकोड़े खाता है। इसलिये इसे किसानों का अच्छा मित्र भी कहा जाता है।
7.मोर(Peacock) (पुरुष पक्षी) मोरनी ( peahen) (स्त्री पक्षी) की तुलना में अधिक सुंदर,रगीन और उज्जवल होता है।
8.मोर बड़े पंखों वाला बहुत अधिक ऊंचा या लंबी दूरी तक उड़ नहीं सकता है।
9.मोर बीस वर्ष की आयु तक जीवित रह सकता है।
10.मोर झुंडों में रहना पसंद करता है। एक झुण्ड में 6 से 10 तक मोर होते है।
11.मयूर नृत्य एक प्रसिद्ध नृत्य है। मयूर नृत्य समूह में किया जाता है।
12.मोर जब नृत्य करता है। तो उस समय अपने पंख फैला लेता है। ऐसे समय में वह अत्यंत सुंदर दिखाई पड़ता है।
Advertisement :
13.मोर आवाज बहुत प्यारी नहीं होती है।
14.मोर के पंख का उपयोग पर्स,जैकेट,और कई खूबसूरत चीजों को बनाने के लिए किया जाता है।
15.भारत में मोर के शिकार पर पुण्यता प्रतिबंध है।यह भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत पूरी तरह से संरक्षित है।
16.हिन्दू समाज में मोर का धार्मिक - महत्व भी है। भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय की सवारी मोर है।।
18.मोर ज्यादा देर तक हवा में नहीं उड़ सकता है।
19.वर्षा के मौसम में मोर बादलों की कालीघाट को देखकर नाचने लगा जाता है।
20.मोर का वजन 4 से 6 कीलो ग्राम होता है।
21.मोर के सर पर मुकुट जैसी खूबसूरत कलंगी होती है। इसकी लम्बी गर्दन पर सुन्दर नीला मखमली रंग होता है। यह भारत के सभी क्षेत्रों में पाया जाता है।
मोर के बारे में 21 रोचक तथ्य | Interesting Facts about Peacocks




