Advertisement :
कौन बनेगा करोड़पति शो से जुड़ी 10 रोचक बातें | Kaun Banega Crorepati Interesting Facts in Hindi

Advertisement :
“ क्या करगे आप इतने रुपयो का“
“ मेरी तरफ मत देखिए मै इसमें आपकी कोई सहायता नही कर पाउंगा”
“ समय आ गया है अब आपसे विदा लेने का”
दोस्तो कौन बनेगा करोड़पति शो पर बोली गई अभिताभ बच्चन की इन लाइनो के बारे में भला किसे नही पता। घड़ी की सुइयों में 9 बजते ही हम सभी देश भर से आएं कंटेस्टेंट पर अभिताभ बच्चन की केबीसी के सवालो की रोमांचक पेशकस सभी के दिलो की धड़कने तेज कर देती है। कंटेस्टेंट जब सवाल के जवाब में फंस जाता है तब बीच-बीच में अमिताभ बच्चन अपनी फिल्में किस्से छेड़ माहौल को खुशनुमा बना देते है। दोस्तो आज हम पुरी दुनिया में लोकप्रिय हो चुके केबीसी ( कौन बनेगा करोड़ती) से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने वाले है जो आप को अब तक नही पता । तो चलिए भारत के चर्चित इस शो कौन बनेगा करोड़पति के रोचक फैक्ट्स के बारे में जानते है।
1. जब भी कोई कंटेस्टेंट हॉट सीट के लिए चयनित होता है तो बिग - बी बेकग्राउट सर्पोट टीम से उस कंटेस्टेंट के बारे में अच्छें से जानते है। ताकी सवाल-जबाब के दौरान उनके जीवन से जुड़ी बातों को अच्छे से पेश कर सकें।
2. जब अमिताभ बच्चन कहते है यह रहा आपका अगला सवाल कंप्यूटर स्क्रीन पर तब कंटेस्टेंट के साथ अमिताभ बच्चन को भी सवाल का जबाब नही पता होता है। जब तक कंटेस्टेंट सवाल का लॉक नही कर देता।
Advertisement :
3. शो में भाग लेने वाले हर कंटेस्टेंट तब शो के सेट से बाहर नही जा सकता जब तक शो की शूटिंग पुरी नही हो जाएं।
4. यदि शो के दौरान बिग-बी किसी कंटेस्टेंट को ऑटोग्राफ देते है तो शो की शूटिंग पुरी होने के बाद शो की कू्र मेंबर टीम यह ऑटोग्राफ उनसे ले लेती है।
5. केबीसी के एक शो के लिए बिग-बी वॉर्डरोब की कीमत 10 लाख रुपये होती है।
6. शो में कंटेस्टेंट द्वारा जीती गई राशी को 30 प्रतिशत टैक्स काटकर दी जाती है।
7. शो में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को हमेशा कैमरे के नजदीक बैठाया जाता है ताकी वे ऑन स्क्रीन न दिखे बच्चो को तभी स्क्रीन पर दिखाया जाता है जब वो कंटेस्टेंट का फैमली मेंबर हो।
Advertisement :
8. फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का राउंड जीतने के बाद ब्रेक इसलिए लिया जाता है ताकी चयनित कंटेस्टेंट का हॉट सीट पर जाने से पहले टीम मेकअप कर सकें।
9. कंप्यूटर जी द्वारा पेश किए जाने सवाल पहले से तय नही होते है यह सवाल रियल टाइम में पूछे जाते है। शो के दौरान बिग-बी की सीट से कुछ ही दूरी पर केबीसी टीम का एक टेक्निकल व्यक्ति बैठा होता है। शो के दौरान कंटेस्टेंट के ज्ञान को भांपते हुए वो सवाल पेश करता है।
10. केबीसी की हॉट सीट तक पहुंचने के लिए कंटेस्टेंट को 4 स्टेप एसएमएस राउंड, पर्सनल कॉल, जीके राउंड, ऑडिशन से को पार करने के बाद उन्हें फास्टेस्ट फिगर्स फर्स्ट के लिए मौका मिलता है।
कौन बनेगा करोड़पति शो के फेंस कैसी लगी शो से जुड़ी रोचक जानकारी आप केबीसी के कितने बड़े फेन है कंमेट बॉक्स मे जरुर शेयर करें।
कौन बनेगा करोड़पति शो से जुड़ी 10 रोचक बातें | Kaun Banega Crorepati Interesting Facts in Hindi




