x

नोज रिंग पहनते समय इन बातोँ का जरुर ध्यान रखे

By pooja / About :-2 years ago

हर लड़की की चाहत होती है खूबसूरत दिखना और आकर्षण का केंद्र बनना। इसके लिए हर लड़की बहुत मेहनत भी करती हैं। वो अपने चेहरे और ख़ूबसूरती बढाने में लगी रहती हैं। लेकिन अगर आप अपने पहनावे और एस्सेसरिज का ख्याल नहीं रखेंगे तो वो मनचाही ख़ूबसूरती हासिल होना मुश्किल हैं। आपकी खूबसूरती को बढाने में एस्सेसरिज का बहुत बड़ा रोल ओता हैं। ऐसी ही एक एस्सेसरिज है, नोज रिंग। ये है बहुत छोटी सी चीज। लेकिन इससे आने वाली सुन्दरता कमाल की होती हैं, जो किसी भी लड़की के चेहरे की चमक बढाने के लिए आवश्यक हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं|

* चौड़ा माथा :

अगर आपका माथा चौड़ा है और चिन पतला है तो आप बीडेड हूप्स नथ पहन सकते हैं। ये नोज रिंग्स बहुत ही हैवी होते हैं और आपपर काफी जचेंगे भी। 

* तीखी नाक :

लंबी और तीखी नाक वाली लड़कियों को छोटी-सी हूप रिंग यानी नाक में छोटी बाली अच्छी लगेगी या फिर आप डायमंड नोज रिंग भी डाल सकती हैं।

* हार्ट शेप :

अगर आपका चेहरा दिल के शेप का है तो आप हैवी नथ ट्राय कर सकते हैं। आप चेन वाली नथ भी पहन सकती हैं आपके कुल को ये नथ ग्लैमरस बनाएगी|

* काजू शेप वाली नाक :

काजू शेप वाले नाक पर नथनी बहुत ज्यादा जंचती है। नथनी पर्ल, स्टोन, कुंदन और बीड्स जैसे कई वैराइटीज़ में मिलती है।

* चौड़ा फेस :

अगर आपका फेस चौड़ा है तो ये नोज पिन्स आपकी चेहरे को स्लिम दिखाने में मदद करेगा। ऐसे नोज पिन्स जो पूरी तरह सर्कल शेप में नहीं होते। हार्फ नोज पिंस आपको स्टाइलिश लुक देगा। 

* छोटा फेस :

अगर आपके चेहरे का शेप छोटा है तो आपपर नोज पिन्स बहुत अच्छे लगते हैं। मार्केट में कई तरह के डिफरेंट डिजाइन के नोज पिंस मिलते हैं जो आपकी खूबसूरती को दोगुना बढ़ा देते हैं|

नोज रिंग पहनते समय इन बातोँ का जरुर ध्यान रखे