x

भारत की प्रथम महिला आईपीएस ऑफिसर किरण बेदी | kiran bedi biography in hindi

By Tanishka / About :-2 years ago

भारत की प्रथम महिला ऑफिसर का नाम किरण बेदी है। यह देश की वह प्रथम महिला है जो पहली महिला आईपीएस बनी इनके जमाने में जहाँ महिलाओं को घरो से बाहर भी नही निकलने दिया जाता था तब इन्होने आइपीएस का सपना देखा और उस सपने को पूरा करके बन गयी भारत की पहली महिला आइपीएस ऑफिसर ! kiran bedi biography in hindi

कौन है किरण बेदी? | kiran bedi biography in hindi

किरण बेदी भारतीय पुलिस सेवा में शामिल होने वाली प्रथम महिला अधिकारी हैं.आईपीएस अधिकारी से पहले वह एक टेनिस खिलाडी थी. 9 साल की उम्र में टेनिस खेलना शुरू किया और सन 1966 में राष्ट्रीय जूनियर टेनिस चैंपियन बन गयी। 1965 और 1978 के बीच,उन्होंने राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तरीय पर भी चैंपियनशिप जीतीं.1972 में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में शामिल होने वाली पहली महिला बनीं और भारत में जेल सुधार शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. किरण बेदी एक भारतीय राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी और टेनिस खिलाड़ी हैं. वह भारतीय पुलिस सेवा में अधिकारी बनने वाली पहली भारतीय महिला हैं और उन्होंने 1972 में अपनी सेवा शुरू की।

किरण बेदी का जीवन परिचय  kiran bedi biography

किरण बेदी का जन्म 9 जून 1949 को अमृतसर में एक संपन्न पंजाबी व्यवसायी परिवार में हुआ था. इनके पिता का नाम प्रकाश लाल पेशावरिया और माता का नाम प्रेम लता है. इनकी तीन बहनें हैं जिनका नाम शशि, रीता और अनु है किरण बेदी ने अपनी पढ़ाई की शुरुआत 1954 में अमृतसर के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल से शुरू की। 1970 में, उन्होंने चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में मास्टर की डिग्री हासिल की. मास्टर्स डिग्री के बाद इन्होने अमृतसर के खालसा कॉलेज फॉर विमेन में लेक्चरर के रूप में 2 साल तक पढ़ाया.

किरण बेदी ने कौन- कौन से पदों पर काम किया ?

भारतीय पुलिस (IPS) सेवा में शामिल होने के बाद किरण बेदी ने विभिन्न पदों (दिल्ली ट्रैफिक पुलिस चीफ, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, मिज़ोरम, इंस्पेक्टर जनरल ऑफ प्रिज़न, तिहाड़, स्पेशल सेक्रेटेरी टू लेफ्टीलेन्ट गवर्नर, दिल्ली, इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, चंडीगढ़, जाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस ट्रेनिंग, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस इंटेलिजेन्स, यू.एन. सिविलियन पुलिस एड्वाइजर, महानिदेशक, होम गार्ड और नागरिक रक्षा, महानिदेशक, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो) पदों पर रहकर देश को सेवाएँ प्रदान की. बेदी ने दिल्ली, गोवा, चंडीगढ़ और मिजोरम में सेवा की। उन्होंने दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में एक सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के रूप में अपना करियर शुरू किया,और इन्होने  राष्ट्रपति पुलिस पदक जीता।

किरण बेदी ने पश्चिमी दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को कम किया. उतरी दिल्ली में उन्होंने नशीली दवाओं के दुरूपयोग के खिलाफ एक अभियान शुरू किया.जिसका नाम नवज्योति दिल्ली पुलिस फाउंडेशन था फिर 2007 में इसका नाम बदलकर नवज्योति इंडिया फाउंडेशन रख दिया गया. इन्होने 35 वर्षो तक पुलिस सेवाएँ की फिर अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में एक गुट के आम आदमी पार्टी के गठन के बाद किरण बेदी आईपीएस से सेवानिवृत्त हो गये.  

किरण बेदी को मिले वाली उपलब्धियां

  • किरण बेदी ने कई सुधार के कार्य किये और साल 1994 में किरण बेदी को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
  • 1979 में उन्हें भारत के राष्ट्रपति से राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार मिला।
  • 2004 में उन्हें संयुक्त राष्ट्र द्वारा संयुक्त राष्ट्र पदक मिला।
  • किरण बेदी को नशे की रोकथाम के लिये संयुक्त राष्ट्र द्वारा ‘सर्ज साटिरोफ मेमोरियल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया.
  • किरण बेदी दो गैर-सरकारी संगठन (नवज्योति इंडिया फाउंडेशन और इंडिया विजन फाउंडेशन) की संस्थापक भी हैं। अब इस एनजीओ में पुलिस सुधार, जेल सुधार, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा व नशा मुक्ति के लिए काम कर रहे हैं।
  • वह 2011 के अन्ना हजारे के आंदोलन इंडिया अंगेस्ट करप्शन आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक थीं, और जनवरी 2015 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं।
  • 22 मई 2016 को, किरण बेदी को पुडुचेरी के उपराज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था।

किरण बेदी बचपन से ही  सबसे अलग थी उन्होंने हमेशा सही के लिये काम किया. ऐसा कहा जाता है कि कोई भी राष्ट्र तब तक विकसित नही हो सकता है, जब तक उस देश की महिलाएं देश के विकास में कंधे से कन्धा मिलाकर नहीं चलती हैं. वर्तमान में, ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है, जहां पर महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करवाई है महिलाओ को हर क्षेत्रों में आगे करने के लिये किरण बेदी ने अपना अनूठा योगदान दिया है जिन्हें भारतीय पुलिस सेवा में शामिल होने वाली प्रथम महिला अधिकारी कहा जाता है. kiran bedi biography in hindi

भारत की प्रथम महिला आईपीएस ऑफिसर किरण बेदी | kiran bedi biography in hindi