Advertisement :
जैसलमेर में घूमने के लिए 10 सर्वश्रेष्ठ जगहें | Top 10 Tourist Places In Jaisalmer

Advertisement :
जैसलमेर में घूमने के लिए शीर्ष 10 स्थान | Top 10 places to visit in Jaisalmer
आप हमेशा यह सोचते होंगे की जैसलमेर में चारो तरफ सिर्फ धुल मिट्टी ही है वहाँ ऐसी कौनसी जगह है जो घुमने लायक है लेकिन आप यह नही जानते की रेगिस्तान की ख़ामोशी और रात के आकाश का आनन्द लेना कितना अद्भुत नजारा है. जैसलमेर में केवल रेत ही नही बल्कि घुमने के लिये 10 सर्वोत्तम जगहें है. जैसलमेर को सुनहरे शहर के नाम के जाना जाता है.क्योकि इसका वर्णन गेरू, पीले और सोने के रंगों से किया गया है. जैसलमेर शहर अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत के लिए प्रसिद्ध है तो आईये जैसलमेर की 10 सर्वश्रेष्ठ जगहों की चर्चा करते है.
1 जैसलमेर का किला
आप जैसलमेर में घुमने की योजना बनाते हो तो आपको जैसलमेर के किले की यात्रा अवश्य करनी चाहिए. इसका सबसे बड़ा कारण यह है की जैसलमेर का किला जैसलमेर की संस्कृति की झलक को प्रस्तुत करता है. जैसलमेर किले का निर्माण भाटी राजपूत राजा रावल ने सन 1156 में करवाया था.यह किला त्रिकुटा पर्वत पर बना हुआ सबसे पुराना व सबसे बड़ा किला है जो यूनेस्को की विश्व धरोहर लिस्ट में सम्मिलित है. सूर्यास्त के समय जब सूर्य की किरणे इस किले पर पडती है तो इसकी ख़ूबसूरती और बढ़ जाती है और यह सोने की तरह चमकने लगता है. इसी कारण इसे सोनार का किला भी कहा जाता है. आप यहाँ घुमने की सोच रहे हैं तो आपको यहाँ पारंपरिक कालीन, स्मृति चिन्ह,आभूषण, राजस्थानी चप्पलें,और बहुत कुछ की खरीदारी हो, आप किले के भीतर इसका आनंद उठा सकते हैं।
2 पटवो की हवेली
पटवो की हवेली राजस्थान का एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है.जिसे ब्रोकेड व्यापारियों की हवेली के नाम से भी जाना जाता है.यह हवेली 19वीं शताब्दी में बनायीं गयी थी जो पांच छोटी हवेलियों का समूह है.इसमें बनी सुंदर कलाकृतियाँ और पत्थरों का काम पटवा परिवार की शाही जीवन शैली को प्रस्तुत करता है. इसका प्रवेश द्वार,बालकनियाँ,उत्कृष्ट दीवार चित्रकला,मेहराब और दीवार पर शीशे के कार्य अद्भूत है.पटवो की हवेली घुमने की एक श्रेष्ठ जगह है.जहाँ आप घुमने की योजना बना सकते हो. Top 10 Tourist Places In Jaisalmer
3 सैम सैंड ड्यून्स
Advertisement :
सैम सैंड ड्यून्स रेगिस्तान कैम्पिंग और सफारी का अनुभव देने वाली एक खुबसूरत जगह है. सैम सैंड ड्यून्स जैसलमेर जिले में घुमने वाली जगहों में से सबसे श्रेष्ठ जगह है. यह जैसलमेर जिले से 42 किलोमीटर दूर है जिसमे राजस्थान के गावों की संस्कृति की झलक देखने को मिलती है.थार के रेगिस्तान में रोमांच प्रेमियों के लिए स्वर्ग की झलक है.रात में यह जगह सुंदर व मनभावन होती है.लोक –नृत्य आदि सभी के लिये सैम सैंड ड्यून्स काफी लोकप्रिय है.
4. गढ़ीसर झील
महाराजा महारवाल गढ़सी सिंह के द्वारा 1400 ई.में निर्मित एक जल संरक्षण टैंक है जो जलाशय के रूप में वहाँ आस-पास पानी की पूर्ती करता था. अब यह जैसलमेर के सबसे लोकप्रिय व प्रसिद्ध जिलो में से एक है.गढ़ीसर झील शांत और सुंदर परिवेश के कारण एक लोकप्रिय स्थल है जो सूर्योदय के समय सूरज की किरणों से घिरा हुआ होता है. इस झील से जैसलमेर किले को देखा जा सकता है. इस झील ने मंदिरों को चारो ओर से घेर रखा है जिसमे कृष्ण मंदिर भी शामिल है. सर्दियों के मौसम में यहाँ ज्यादा पक्षी आते है जिसके कारण इस झील की रौनक काफी बढ़ जाती है.यहाँ नाव की सवारी के लिये यह एक आकर्षक जगह है.
5. डेजर्ट नेशनल पार्क
डेसर्ट नेशनल पार्क अन्य सभी उद्यानों और अभ्यारण्यो से बहुत अलग है.इसलिए यह पार्क जैसलमेर में सबका लोकप्रिय स्थल है. जो प्राचीन रेगिस्तान और वन्य जीव सुदूर थार रेगिस्तान के बीच में है. डेसर्ट नेशनल पार्क घुमने की सर्वोतम जगह है. जैसलमेर के प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान में वन्यजीव सफ़ारी करने से आपको कई प्रकार के जानवर देखने को मिलेंगे जिनमे रेगिस्तानी लोमड़ी,चिकारा आदि जैसे कई जानवर हो सकते है. इसमें लुप्त पक्षी की प्रजाति भी देखने को मिल सकती है. डेजर्ट नेशनल पार्क में सफारी से दर्शनीय स्थल आनंद की अनुभूति बढ़ जाती है.
6. जैन मंदिर
जैसलमेर किले में जैन-मंदिरों की समूह की वास्तुकला दिलवाड़ा शैली का एक सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है. जैन मंदिर जिसका निर्माण 12 वीं व 15वीं शताब्दी में हुआ था. जिसमे पीले बलुआ पत्थरों का प्रयोग किया गया है.इसकी दीवारों पर नक्काशीदार जानवरों और मानव आकृतियां बनाई गयी है.मंदिर में गुबंद को अमल द्वार से कवर किया गया है.कमल के फूलो से पानी का एक बर्तन बनाया गया है.जो पार्श्वनाथ मंदिर में सबसे प्रमुख है.मंदिर अपने धार्मिक महत्व और वास्तुकला के लिये जाना जाता है.
7. व्यास छतरी
व्यास छतरी शानदार ढंग से बनायी गयी सभी स्मारकों से प्रभावशाली और पर्यटन स्थल के रूप में पर्यटकों को आकर्षित करने वाला एक लोकप्रिय स्थल है.यह स्मारक पट्टिका महाकाव्य महाभारत के लेखक ऋषि व्यास को समर्पित किया गया. इस भवन के उतर में ऋषि- विशिष्ट समाधि स्थल है.शाही परिवारों के कुलो के निधन के बाद प्रतीक के रूप में इन समाधियों को बनाया गया है. समाधि में पीले बलुआ पत्थर के खम्बो की नीव है. इस समाधि के उप्पर नक्काशीदार छतरियां बनायीं गयी है.इस छतरी को सूर्यास्त बिंदु के नाम से जाना जाता है. यह शहर का सबसे प्रसिद्ध स्थल है जो पर्यटकों को अपने मनोरम दृश्य की ओर आकर्षित करता है.
8. तनोट माता मंदिर
तनोट माता मंदिर के दर्शन करना जैसलमेर की यात्रा का अभिन्न अंग है. तनोतट माता के मंदिर के बिना आपकी जैसलमेर की यात्रा अधूरी है. यह मंदिर जैसलमेर शहर से लगभग 150 किलोमीटर दूर स्थित है.ऐसा कहा जाता है की 1971 में जब पकिस्तान के द्वारा बम फेके गये थे तो माता के चमत्कार से एक भी बम नही फटा और आज भी इन बमो को मंदिर के अंदर संरक्षित कर संग्रह किया गया है.तनोट माता मंदिर की एक झलक बॉलीवुड फिल्म बॉर्डर में दिखाई गयी थी.तनोट माता का मंदिर जैसलमेर का एक प्रसिद्ध मंदिर है.यदि आप जैसलमेर में घुमने जाते हो तो तनोट माता के दर्शन करना भूल मत जाना.
Advertisement :
9. सलीम सिंह की हवेली
सलीम सिंह की हवेली का निर्माण जैसलमेर के तत्कालिक प्रधानमंत्री सलीम सिंह मेहता के द्वारा किया गया था. 300 साल पुरानी हवेली जो 1815 में पुरानी हवेली की जमीन पर बनायीं गयी.जैसलमेर शहर के बीच में स्थित यह हवेली सबसे खुबसूरत व आकर्षक है.इस हवेली का पीछे का हिस्सा जहाज की आकृति का होने के कारण इसे जहाज महल के नाम से भी जाना जाता है.इस हवेली में 38 नक्काशीदार बालकनियाँ हैं जिनका रंग हल्का नीले गुबंद का है.इसके अंदर की दिवार शाही चित्रों से ढकी हुए है.इस हवेली की छत मोर की आकृति जैसी है.19वीं सदी की यह पुरानी हवेली जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है.
10. महाराजा पैलेस
जैसलमेर में स्थित महाराजा पैलेस भारत के खूबसूरत व आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक जगह है.12वीं शताब्दी में महाराजा पैलेस का निर्माण महाराजा जैसल सिंह ने करवाया था महाराजा ने यह पैलेस अपने शाही निवास के लिये बनाया था.महल में जीर्णोद्धार विस्तार किया गया है. यह महल राजस्थानी वास्तुकला और डिजाइन का अनुपम उदहारण है. महाराजा महल बलुआ पत्थर से निर्मित सुंदर व पर्यटकों को आकर्षित करने वाला महल है.इस महल में ऐतिहासिक हथियार, वस्त्र और कलाकृति सहित कई आकर्षक प्रदर्शन और संग्रह भी हैं. पूरे महल में मूर्तियां और नक्काशी के पौराणिक और ऐतिहासिक दृश्यों को दर्शाया गया है.
राजस्थान राज्य के जैसलमेर जिले में कई एतिहासिक व पौराणिक स्मारकों और स्थानों का शहर है जिसे भारत के सबसे खूबसूरत शहरों में एक शहर माना जाता है. इन सर्वश्रेष्ठ 10 जगहों पर भ्रमण करना बेहद ही खूबसूरत और आनन्दमय है. Top 10 Tourist Places In Jaisalmer
जैसलमेर में घूमने के लिए 10 सर्वश्रेष्ठ जगहें | Top 10 Tourist Places In Jaisalmer




