x

जानिए कोनसी हैं वो सबसे डरावनी फिल्मे जिनको न देखे अकेले

By Bablu / About :-9 years ago

Know which are the horror movies they never see alone

जानिए कोनसी हैं वो सबसे डरावनी फिल्मे जिनको न देखे अकेले ,

 टॉप हॉरर मूवीज 

1. IT , हॉरर फिल्म

 फिल्मो की बात करें तो ‘दंगल’ और ‘बाहुबली’ ने कई रिकॉर्ड्स बनाए और कई रिकॉर्ड्स तोड़े। हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘इट’ इन दोनों को ही टक्कर दे रही हैं । अभी तक 'दंगल' ने 2,000 करोड़ रुपए जबकि 'बाहुबली' ने 1,700 करोड़ रुपए की कमाई की थी।  8 सितंबर को रिलीज हुई 'इट' ने महज 3 दिन में वर्ल्डवाइड करीब 791 करोड़ रू. और एक वीक 971 करोड़ की कमाई कर ली है।

इस हॉरर फिल्म के राइटर स्टीफन किंग के 'हॉरर नॉवेल' पर बेस्ड इस फिल्म का बजट करीब 224 करोड़ रुपए है। यह फिल्म अबतक बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है एंडी मुशिएती के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की रफ्तार देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये आने वाले दिनों में न सिर्फ कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़गी बल्कि कई नामी अवॉर्ड भी अपने नाम कर लेगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि विश्व में बनने वाली सभी फिल्मों में 20% हॉरर फिल्में होती ही हैं। इन्हें देखने वाले लोगों का तो बड़ा बाजार तो होता है लेकिन क्रिटिक्स इन्हें पसंद नहीं करते हैं। 

Know which are the horror movies they never see alone

2. कॉन्ज्युरिंग
इस फिल्म को क्रिटिक्स ने अमरीका की सबसे डरावनी फिल्म घोषित कर दिया था। इस फिल्म में भूत प्रेत को पकड़ने वाले एक कपल की कहानी है जो एक ऐसे परिवार से मिलता है जो एक शापित प्रॉपर्टी पर रहने आ गए हैं। एक गुजारिश है कि अगर आप कमजोर दिल के हैं तो इस फिल्म को अकेले न देखें।

Know which are the horror movies they never see alone

3. ईविल डेड
 इस सीरीज की फिल्मों की सबसे लेटेस्ट फिल्म एक बेहद खौफनाक फिल्म है। इस फिल्म में एक शैतानी किताब जिससे शैतानी आत्माएं उस लोक से इस लोक में आ जाती हैं, उसे घने जंगलों में छिपा दिया गया था लेकिन कई सालों बाद दोस्तों का एक समूह गलती से फिर उस किताब को खोल देता है। 2013 में रीबूट की गई इस फिल्म ने देश विदेश में कई अवॉर्ड अपने नाम करें ।

4. दि रिंग
2002 में रिलीज हुई 'दि रिंग' अमरीकी फिल्म है जो इसी नाम की एक जापानी फिल्म पर आधारित है। ये कहानी है एक ऐसे टेप की जिसे देखने वाले को 7 दिनों में मौत का सामना करना पड़ता है। इस फिल्म को देश विदेश में कई अवॉर्ड अपने नाम किये ।

5. स्लीपी हॉलो
1999 में रिलीज हुई 'स्लीपी हॉलो' एक अमरीकी हॉरर फिल्म है जहां एक गांव में एक सिरकटे आदमी द्वारा लोगो को मारे जाने की सुचना मिलती हैं । इस फिल्म में जॉनी डेप ने भी काम किया है और इस फिल्म को आर्ट डायरेक्शन के लिए ऑस्कर से नवाजा गया था ।

6. साईलैंस ऑफ दि लैंब्स
यह फिल्म एंथनी हॉपकिंस की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में गिनी जाने वाली फिल्म 'साईलैंस ऑफ दि लैंब्स '(1991) में एक सीरियल किलर की कहानी है जो अपने शिकार को खा भी जाता है। सर्वश्रेष्ठ फिल्म, निर्देशक, अभिनेता, अभिनेत्री और स्क्रीनप्ले का ऑस्कर जीतने वाली ये फिल्म आपके रोंगटे खड़े कर सकती है।

7. ड्रैकुला
ब्रैम स्टोकर की किताब पर बनी फिल्म 'ड्रैकुला' 1992 में रिलीज हुई थी और ये ड्रैकुला पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से गिनी जाती है। 

जानिए कोनसी हैं वो सबसे डरावनी फिल्मे जिनको न देखे अकेले