Advertisement :
अरजीत सिंह का जीवन तथा संघर्ष | All About Arjit Singh Life Story in Hindi

Advertisement :
Check Out the Biography and Struggle of Arjit Singh
अरजीत सिंह एक ऐसे सिंगर जिनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। 'Arijit Singh' की आवाज में वह कमाल की प्रतिभा थी । जिसके जरिए वह अपनी आवाज में दर्द और सहजता को आसानी से ले आते हैं। कम उम्र में ही "Arijit Singh" ने पार्श्व गायन में कदम रखा और कदम रखते ही बड़े-बड़े सिंगर्स के बीच एक अलग ही अपना नाम बना लिया। 'Arijit Singh' अपनी मज़बूत आवाज से हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री मैं एक शानदार की क्रांति ले आए हैं। इसीलिए आज हम बात कर रहे हैं मज़बूत आवाज के इकलौते हकदार अरजीत सिंह थे।
Biography and Struggle of Arjit Singh
नाम - अरजीत सिंह
व्यवसाय - पार्श्व गायक, म्यूजिक कंपोजर
जन्मतिथि - 25 अप्रैल, 1987
जन्म स्थान - मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) | भारत
धर्म - हिंदू.
पत्नी - कोयल रॉय
via : indiatimes.in
अरजीत सिंह का जन्म सन 1987 में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद शहर में हुआ। अरजीत सिंह के पिता पंजाबी और मां बंगाली थी। अरजीत सिंह के ननिहाल में सभी मेंबर संगीत से जुड़े हुए हैं। उनकी नानी पहले से ही शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षित(Trained) थी। मौसी भी गाया करती थी। मामा तबला वादक थे। उनकी मां भी संगीत में रुचि रखती थी। अगर फैमिली के इतने सदस्य संगीत(music) से जुड़े हुए हो तो आगे की पीढ़ी का संगीत को फॉलो करना स्वभाविक है।
अरजीत सिंह का प्रारंभिक जीवन
via : toiimg.com
अरजीत सिंह ने शुरुआत में राजा विजय सिंह स्कूल से हाई स्कूल की शिक्षा(Education) प्राप्त की और श्रीपत कॉलेज से अपनी पढ़ाई(studies) पूरी की। अरिजीत का कहना है कि वह शुरू से ही पढ़ाई में काफी अच्छे थे। लेकिन उनकी म्यूजिक(music) में उनकी ज्यादा दिलचस्पी थी। संगीत की तरफ इसी रुझान को देखते हुए, उनके पेरेंट्स ने उनको संगीत की प्रोफेशनल ट्रेनिंग दिलानी शुरू कर दी।
Advertisement :
"पंडित राजेंद्र प्रसाद हजारी" जी से उन्होंने शास्त्री संगीत की शिक्षा ली। "धीरेंद्र प्रसाद हजारी" जी से उन्होंने तबला बजाना सीखा, और "वीरेंद्र प्रसाद हजारी" जी से उन्होंने रविंद्र संगीत और पॉप म्यूजिक सीखा।
अरजीत सिंह का करियर और संघर्ष
via : jagranimages.com
अरजीत ने संगीत की ट्रेनिंग को पूरा कर लिया। अब उन्हें ऐसे प्लेटफॉर्म की जरूरत थी। जहां वह अपनी टैलेंट को प्रदर्शित कर सकें। अरजीत सिंह को किस्मत से एक मौका मिला। साल 2005 में एक सिंगिंग रियलिटी शो में भाग लेने के लिए वह अपना शहर छोड़कर मुंबई आ गए। इस रियलिटी शो में भाग लेने के लिए कई सारे ऑडिशन देने पड़ते थे। ऑडिशंस इतनी कड़ी हुआ करती थी, कि कई बार तो अरिजीत को ऑडिशन(Audition) के दौरान नींद भी आ जाती थी। पर उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
अरजीत इस रियलिटी शो में टॉप फाइव तक पहुंचने से पहले ही शो से बाहर हो गए। लेकिन इस शो के जज शंकर महादेवन उनकी आवाज से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने भविष्य में अरजीत के साथ काम करने का आश्वासन दिया और बाद में शंकर महादेवन ने अपने वादे के मुताबिक अरजीत को "हाई स्कूल म्यूजिकल टू एल्बम" के गाने "अलफा 1" में गाने(Songs) का अवसर देकर अपना वादा पूरा किया।
सफलता की ओर कदम अरजीत सिंह
via : jagranimages.com
आगे चलकर अरजीत ने एक और रियलिटी शो ("10 के 10 ले गए दिल") में भाग लिया और इस बार वह इस रियलिटी शो के विजेता बन गए। इस शो के जीतने के बाद उन्हें एक पॉपुलर म्यूजिक लेवल के लिए गाना गाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट भी मिल गया। लेकिन अरजीत को म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
via : cloudfront.net
अब तक सब यही जानते हैं कि अरजीत के मुंबई आने के बाद ही प्लेबैक(Playback) गाना गाने लग गए थे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। जब अरजीत ने म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा था। तब कई दिग्गज सिंगर्स के पास अच्छे काम की कमी थी। जल्द ही अरजीत को मालूम हो गया कि अभी प्लेबैक सिंगिंग मैं उनका कोई चांस नहीं है। इसलिए उन्होंने अपनी म्यूजिक करियर में कुछ बदलाव किए और वह बतौर म्यूजिक(music) प्रोड्यूसर काम करने लगे।
via : cloudfront.net
Advertisement :
उन्होंने कई फेमस म्यूजिक प्रोड्यूसर जैसे कि प्रीतम चक्रवर्ती , विशाल शेखर और मिथुन के साथ एक म्यूजिक(music) प्रोग्रामर के तौर पर काम किया। वैसे अब देखा जाए तो म्यूजिक प्रोग्रामर बनना यह फैसला उनके लिए बिल्कुल सही था। यहां उन्हें म्यूजिक की बारीकियों को सीखने(Learning) का मौका मिला। मतलब Simple word में कहें तो अरजीत म्यूजिक प्रोग्रामिंग करते करते एक बेटर म्यूजिशियन बन गए।
अरजीत सिंह के जीवन का टर्निंग प्वाइंट
via : cloudfront.net
अरजीत की लाइफ में टर्निंग पॉइंट 2010 में आया जब म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम को 16 फिल्मों का संगीत बनाना था। फिल्मों का संगीत बनाने के दौरान अरजीत रोज चार से पांच गानों(song) के रोगहट कट्स गाने लगे थे। 'Arijit Singh' की इस प्रतिभा को देख प्रीतम जी ने अपनी फिल्मों में अरजीत से गाने गवाना शुरू कर दिए।
जैसे जैसे यह गाने रिलीज़ हुए। अरजीत को और म्यूजिक डायरेक्टर्स से उनके लिए म्यूजिक करने के लिए अच्छे अच्छे ऑफर आने लगे। धीरे-धीरे अरजीत की मखमली आवाज को वह शोहरत और वह लाइमलाइट(Limelight) मिलता चला गया, जिसके वह हकदार थे। अरजीत आज जिस मुकाम पर है, हम सभी जानते हैं।
अरजीत सिंह का निजी जीवन
via : wp.com
अरजीत म्यूजिक इंडस्ट्री में जितने सफल रहे। निजी जीवन(life) में उतने ही विफल(Failed) रहे। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि- अरजीत ने दो शादी की थी। अरजीत की पहली शादी रियलिटी शो के दौरान उनकी Co-constent से प्यार होने के बाद हो गई। लेकिन आपसी मतभेदों के चलते जल्दी ही दोनों अलग हो गए। दूसरी शादी उन्होंने 2014 में अपनी बचपन की दोस्त "कोयल रॉय" से की। कोयल पहले से शादीशुदा थी।
via : twimg.com
लेकिन वैवाहिक जीवन में समस्या(Problem) के चलते कोयल ने पहले पति से तलाक लिया और अरजीत से शादी(wedding) कर ली। कोयल रॉय की पहली शादी से एक बेटी है। जो अरजीत के बहुत करीब है। अरजीत खुद की एक NGO भी चलाते है, जिसके नाम है "LET THERE BE LIGHT" जो काम करती है, जिया गंज के लोकल एरिया में, BPL कम्युनिटी के लोगों के लिए। इससे यह साफ जाहिर होता है कि अरजीत एक बेहतरीन सिंगर होने के साथ एक अच्छे दिल के इंसान भी है।
अरजीत सिंह का जीवन तथा संघर्ष | All About Arjit Singh Life Story in Hindi




