Advertisement :
टाइगर श्रॉफ का सम्पूर्ण जीवन | Life Story of Tiger Shroff in Hindi

Advertisement :
टाइगर श्रॉफ की जीवनी | All About Biography of Tiger Shroff in Hindi
- नाम - जय हेमन्त श्रॉफ़
- जन्म - 2 मार्च 1990 (आयु 28) मुम्बई, महाराष्ट्र ,भारत
- राष्ट्रीयता - भारतीय
- व्यवसाय - अभिनेता, मार्शल आर्टिस्ट, डांसर
- पिता - जैकी श्रॉफ
- माता - आयेशा दत्त
- बहन - कृष्णा
आज हम आपको ऐसे इंसान के बारे में बताने वाले है जिन्होंने कम समय में ही अपना नाम कमा लिया है उसका नाम है टाइगर श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ के बारे में शायद आप सभी जानते ही होंगे, टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के एक अभिनेता है। टाइगर को एक जिम ट्रेनर व डांसिंग के लिए भी पहचाना जाता है।
टाइगर श्रॉफ का प्रारंभिक जीवन -
टाइगर श्रॉफ का जन्म मुंबई में 2 मार्च 1990 को हुआ था, टाइगर का रियल नाम जय हेमंत श्रॉफ है, टाइगर श्रॉफ हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता जैकी श्रॉफ का पुत्र है और माता का नाम आयशा दत्त श्रॉफ है, टाइगर श्रॉफ की एक छोटी बहन भी है जिसका नाम कृष्णा है। यदि हम बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के निजी लाइफ के बारे में कहें तो टाइगर अपना बर्थडे हमेशा अपने परिवार के साथ 2 मार्च को मनाते है। टाइगर श्रॉफ ने अपनी स्कूल की पढाई 'अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे' से की थी। टाइगर श्रॉफ को अभिनय के अलावा भी स्पोर्ट्स व मार्शल आर्ट्स में बहुत ज्यादा लगाव है। टाइगर श्रॉफ बड़े - बड़े लोगो को ट्रेनिंग दे चुके है उसमे सबसे पहले नाम आमिर खान का आता है आमिर खान को "धूम 3" फिल्म में बॉडी बनाने के लिए उन्हें ट्रेनिंग दे चुके है। टाइगर ने अपनी पहली मूवी शब्बीर खान के द्वारा निर्देशक़ फिल्म "हीरोपंती" की थी। इस मूवी में डांसिंग के लिए टाइगर की बहुत प्रशंसा हुई थी, टाइगर श्रॉफ को इस मूवी के लिए 4 पुरस्कार दिए गए, टाइगर श्रॉफ ने अपना पहला एल्बम "जिंदगी मैं आ रहा हूं" में काम किया था यह एल्बम आतिफ असलम का म्यूज़िक एल्बम था। उसके पश्चात टाइगर श्रॉफ ने "चल वहां जाते हैं" एल्बम में काम किया था इस एल्बम में अभिनेत्री कृति सैनॉन भी थी।
टाइगर श्रॉफ जिमनास्ट के बादशाह -
टाइगर श्रॉफ ने कम उम्र में ही जिम ज्वाइन कर लिया था। टाइगर श्रॉफ अपना जिमनास्टिक्स बहुत ही लगाव से करते है। टाइगर जिमनास्टिक्स कर रहे होते है तो ऐसे लगते है जैसे कोई ओलंपिक लेबल जिमनास्ट की तैयारी कर रहे हों, टाइगर श्रॉफ कोई भी ऐसे टॉनिक का इस्तेमाल नहीं करते है जिसे नुकसान हों उन्हें नेचुरल तरीके से बॉडी बनाना पसंद है।
टाइगर श्रॉफ का करियर -
Advertisement :
टाइगर श्रॉफ ने कहा था की वह सितम्बर 2009 में फौजी सीरियल में अपना मुख्य अभिनय करेंगे, एक जानकारी के अनुसार जनवरी 2010 में टाइगर को सुभाष घई की पुनर्निर्मित मूवी हीरो 1983 में चांस मिला था। परन्तु टाइगर ने इस फिल्म को करने के लिए मना कर दिया था। उसके पश्चात टाइगर ने जून 2012 में साजिद नाडियाडवाला की मूवी हीरोपंती को साइन कर लिया था। यह टाइगर श्रॉफ की सबसे पहली मूवी थी। टाइगर की यह मूवी 23 मई 2014 को सिनेमाघरो में रिलीज़ की गयी थी। यह फिल्म कमाई के मामलों काफी आगे निकल गयी थी। इस मूवी में टाइगर श्रॉफ की co-star कृति सैनॉन थी।
टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्म में स्टंट व डांस ज्यादातर खुद करना ही पसंद करते है, यह स्टंट व डांस बागी और हीरोपंती फिल्मों बहुत बार देखने को मिले थे। इसी वजह से टाइगर को 'Bollywood Hungama TV' के तरुण आदर्श ने{Tiger Register An Impact in Severe Sequence} बोला था। टाइगर की फिल्म 'हीरोपंती' के बाद आई 'बागी' के भी निर्माता साजिद नाडियाडवाला ही थे। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई थी। इसके पश्चात टाइगर ने रेमो डीसूजा द्वारा निर्देशन फिल्म 'ए फ्लाइंग जट्ट' में भी नजर ए थे जो की बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक ही चल पाई। लेकिन इसके पश्चात आई टाइगर की अहमद खान द्वारा निर्देशन फिल्म बागी-2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
टाइगर की कई ऐसी जानकारी है जिन्हे लोग कम ही जानते होंगे। ज्यादातर लोग ये ही जानते होंगे की टाइगर एक एक्शन हीरो हैं. परन्तु एक हीरो के साथ-साथ वह एक बहुत अच्छी मार्शल आर्ट भी जानते हैं। आप जानते हैं टाइगर एक ताइक्वांडो के अच्छे प्लेयर भी हैं.टाइगर अपने पास ताइक्वांडो का 'फोर्थ डिग्री का ब्लैक बेल्ट' भी रखते हैं। क्या आपको मालूम हैं टाइगर भगवान शिवजी के सबसे बड़े भक्त हैं और तो और टाइगर शिवजी का व्रत भी करते हैं, और टाइगर को wwe देखना बहुत ज्यादा पसंद हैं।
टाइगर श्रॉफ के बारे में कुछ खास जानकारी -
- टाइगर अपने पिता जी जैकी श्रॉफ से बहुत अलग है। टाइगर श्रॉफ को नॉनवेज खाना बहुत पसंद हैं परन्तु उनके पापा को यह पसंद नहीं हैं।
- टाइगर श्रॉफ एक बहुत ही अच्छे मार्शल आर्टिस्ट है। टाइगर को खेलना कूदना बहुत अच्छा लगता हैं इसी वजह से वह फिल्मों में काम करने से पहले एक बहुत शानदार प्लयेर थे।
- टाइगर श्रॉफ की दादी रीता श्रॉफ तुर्केस्तानी थी और उनके दादा ककुभई श्रॉफ गुजराती ज्योतिषी थे।
- टाइगर को WWE की फाइटिंग बहुत ज्यादा अच्छी लगती हैं।
- टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस का बहुत ज्यादा ध्यान रखते हैं। वह ज्यादातर वक़्त अपनी फिटनेस के लिए बिताते हैं।
- टाइगर की अपनी पहली मूवी 'हीरोपंती' जो भी एक्शन सीन किये थे वह सभी सीन स्वयं टाइगर श्रॉफ ने किये थे इन सभी स्टंट में टाइगर ने किसी भी वस्तु का इस्तेमाल नहीं किया था।
- टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर, अतिया शेट्टी व कृष्णा ये सभी एक ही स्कूल में पढ़े हैं।
टाइगर श्रॉफ का सम्पूर्ण जीवन | Life Story of Tiger Shroff in Hindi




