Advertisement :
हीमोग्लोबिन की कमी से होने वाले रोग | Low Hemoglobin diseases In Hindi

Advertisement :
हीमोग्लोबिन की कमी से क्या होता है | Low Hemoglobin diseases In Hindi
हीमोग्लोबिन फेफड़ों से ऑक्सीजन को मनुष्य के रक्त में ले जा कर मिलाता है। रक्त से ऑक्सीजन मनुष्य के शरीर के हर भाग तक भाग तक पहुँचता है। हीमोग्लोबिन की कमी से मनुष्य के शरीर में अनेक प्रकार की बीमारियां होने लगती है। वो बीमारियां है थकान,कमजोरी ,सिरदर्द ,चिड़चिड़ापन,चक्कर आना,सांस फूलना,घबराहट होना हाथ फुलाना जैसे कुछ लक्षण होते है हीमोग्लोबिन की कमी होने पर। हीमोग्लोबिन की कमी से शरीर में रडे ब्लड सेल की कमी होना और रडे ब्लड सेल का निर्माण ना होना। रडे ब्लड सेल का शरीर में निर्माण ना होने के कारण शरीर में रक्त की कमी आना आदि समस्या आ जाती है ।
हीमोग्लोबिन की कमी से होने वाले रोग :-
हीमोग्लोबिन हीम यानी आयरन और ग्लोबिन प्रोटीन से मिलकर बनता है जब मनुष्य के शरीर में आयरन की मात्रा कम हो जाती है तो शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने लगती है। हीमोग्लोबिन का स्तर गिरने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी आने लगती है जिस से थकान और कमजोरी आने लगती है तो इस स्थिति को एनीमिया कहा जाता है।
एनीमिया :- मनुष्य के शरीर में एनीमिया की स्थिति कई बीमारियों को पैदा करती है एनीमिया कोई बीमारी नहीं है पर ये मनुष्य के शरीर में कई प्रकार की बीमारियां को पैदा करता है। एनीमिया महिलाओ में ज्यादा में पाई जाती है। एनीमिया खासकर महिलाओं में गर्भावस्था के समय पाई जाती है क्यों की गर्भावस्था के समय महिलाओ को ज्यादा प्रोटीन,विटामिन,मिनरल,फाइबर आदि की मात्रा बहुत अधिक आवश्यक होती है। और गर्भावस्था में महिलाओ के रक्त में लौह तत्व कम होने लगता है। जिस से महिलाओ के शरीर में थकान और कमजोरी बढ़ती जाती है ब्रेस्ट फीडिंग करवाने वाली भी एनीमिया से ग्रसित होती है। और इसके अलावा महिलाओ में पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग होने पर भी हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने लगता है। जिस से एनीमिया की कमी होने लगती है आँतों में अल्सर होने,यूट्रस में ट्यूमर,पाइल्स होने और डाइटिंग आदि करने वाली महिलाओ में एनीमिया की कमी पाई जाती है|
एनीमिया के अलावा हीमोग्लोबिन की कमी से होने वाले रोग :-
- डिप्रेशन
- इन्फेक्शन
- हृदय सम्बन्धी समस्या,,
- बच्चो को मासपेशियो के विकास
- सज्ञानात्मक विकास ने देरी होना
- दिल की धड़कन का अनियमित होना
- हार्ट फेल होना
- प्रेगनेंसी से जुड़ी समस्याएं होना
- डिलीवरी समय से पहले होना
हिमोग्लोबिन को बढ़ाने वाले तत्व :-
आयरन,फोलिक एसिड और विटामिन सी से युक्त आहार लेकर हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाई जा सकती है।
Advertisement :
- आयरन :- पालक,बादाम,मसूर,खजूर,टोफू,झींगा मछली,और रेड मीट आदि तत्वों में हीमोग्लोबिन की मात्रा प्रचुर होती है।
- फोलिक एसिड :- फोलिक एसिड में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करने का काम करता है पत्तेदार सब्जियां,बीन्स,मूंगफली,केले,ब्रोकली,अवाकाडो का सेवन करे।
- चुकंदर :- चुकंदर में फोलिक एसिड,आयरन, फाइबर और पोटैशियम सही मात्रा में होते हैं चुकंदर से हीमोग्लोबिन की मात्रा बहुत जल्दी बढ़ती है।
- अनार :- अनार भी हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है अनार में प्रोटीन,कार्बोहाइड्रेट्स और फाइबर पाया जाता है।
- सेब :- सेब में कैल्शियम,फाइवर जैसे तत्व पाई जाते है। हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने के लिए सेब का सेवन करना रोज करना आवश्यक होता है।
हीमोग्लोबिन की कमी से होने वाले रोग | Low Hemoglobin diseases In Hindi




