Advertisement :
एक्टिंग के 'दादा' हैं नाना पाटेकर, जानिए उनसे जुडी कुछ बातें

Advertisement :
एक्टिंग के 'दादा' हैं नाना पाटेकर, जानिए उनसे जुडी कुछ बातें
नाना पाटेकर को अगर डायलॉग डिलीवरी का 'दादा' कहा जाए, तो शायद गलत नहीं होगा. उनका नाम आते ही एक बेखौफ इंसान की छवि सामने आती है. एक ऐसा इंसान जो बोलना शुरू करता है, तो बिना रुके कई मिनट तक ऊंची आवाज में सच को सबके सामने लाने के बाद ही चुप होता है. जल्द ही वो एक नई फिल्म में फिर अपने तूफानी अंदाज में नजर आने वाले हैं.
जानिए उनकी कुछ बातें
इस मराठी फिल्म का नाम है- आपला मानुष.हाल ही में इस फिल्म से नाना का फर्स्ट लुक साझा किया गया था.
एक जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के एक छोटे से गांव में नाना का जन्म हुआ था. उनकी फिल्मों से इतर भी उनके बारे में कई दिलचस्प बाते हैं, जो उन्हें असल में नाना बनाती हैं.
एक्टर के साथ बेहतरीन कुक भी
मसलन नाना पाटेकर को खाना बनाने का बहुत शौक है. वो अक्सर अपने दोस्तों के लिए खुद खाना बनाते हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि वो एक एक्टर से ज्यादा बेहतर एक कुक हैं.
वो एक आलीशान जिंदगी जी सकते हैं, लेकिन उन्होंने रहने के लिए बीएचके फ्लैट चुना. वो काफी सादी और सरल जिंदगी जीना पसंद करते हैं. इसमें उन्हें जब भी मौका मिलता है, वो जरूरतमंदों की मदद के लिए खुद आगे आ जाते हैं. वो एक NGO भी चलाते हैं, जो किसानों, नदी संरक्षण और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए काम करती है.
Advertisement :
छोटे से रोल से की शुरुआत
करियर की बात करें, तो नाना पाटेकर ने मुजफ्फर अली की फिल्म 'गमन' में एक छोटे से रोल से करियर की शुरुआत की थी. एन चंद्रा की 'अंकुश' और विधु विनोद चोपड़ा की 'परिंदा' से उन्हें पहचान मिली. सन् 1991 में आई 'क्रांतिवीर' के बाद तो वो किसी सुपरस्टार से कम नहीं रहे. 'यशवंत', 'वजूद', 'युगपुरुष', 'गुलाम-ए-मुस्तफा' जैसी फिल्मों में उन्होंने बतौर हीरो काम किया.
उन्होंने 'प्रहार' जैसी फिल्म का डायरेक्शन भी किया. इसके अलावा उन्हें 'खामोशी', 'यशवंत', 'अब तक छप्पन', 'अपहरण', 'welcome' और 'राजनीति' जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए भी जाना जाता है.
डॉयलॉग का अंदाज है खास
उनकी सबसे खास बात है उनकी डॉयलॉग डिलीवरी का अंदाज. लोगों को अक्सर उनके डॉयलॉग्स की मिमिक्री करते देखा जाता है.
उन्होंने मराठी सिनेमा में कई दमदार भूमिका निभाई हैं. साथ ही ब्रिटिश टेलीविज़न सीरीज 'लार्ड माउंटबेटन : दी लास्ट विक्ट्री' में उन्होंने नाथूराम गोडसे की भूमिका भी निभाई थी.
एक्टिंग के 'दादा' हैं नाना पाटेकर, जानिए उनसे जुडी कुछ बातें




