x

शराब के हैंगओवर को उतारने के घरेलू और कारगर उपाय...

By pooja / About :-8 years ago

उनकी की गई पार्टी का हैंगओवर उनके सर पर चढ़कर बोलता हैं। जो कि पूरे दिन उन्हें मानसिक और शारिरीक परेशानी से सामना करवाता हैं। इसलिए इस हैंगओवर से निजात पाने के लिए हम लेकर आये हैं आपके लिए हैंगओवर उतारने के कुछ घरेलू उपाय

* नींबू :

हैंगओवर में नींबू सबसे बेहतरीन उपाय होता है। हैंगओवर में, नींबू का सेवन आप अलग-अलग तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन नींबू पानी सबसे बेहतर होता है। तो पेट भर कर नींबू पानी बनाएं और पी जाएं। पानी यदि गुनगुना हो तो और भी अच्छा। इससे आपके शरीर से सभी हानिकारक तत्व, बाहर निकल जाएंगे। जिससे आप साफ़ तौर पर हैंगओवर में राहत महसूस करेंगे।

* दही :

आपने पहले भी हैंगओवर कम करने के लिए दही का प्रयोग करते हुए लोगों को सुना ही होगा, यह उपाय वाकई बहुत प्रभावी है। दही हमारे शरीर से गंदे तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है| शराब का नशा उतारने के उपाय में दही का सेवन किया जाना चाहिए।

* कॉफी :

हैंगओवर उतारने के लिए कॉफी का नुस्खा भी लोकप्रिय है। एक कप कड़क कॉफी से आपका हैंगओवर गायब हो सकता है। एक बार में ही कॉफी पीने की जगह थोड़े-थोड़े देर के अंतराल में आधा-आधा कप कॉफी पीएं। ये सुस्ती दूर करके सिरदर्द से राहत देता है।

* फलों का जूस :

हैंगओवर में, आपके लिए हाइड्रेट और ऊर्जावान होना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि ऐसे में आप बहुत थका हुआ और डिहाइड्रेट महसूस करते हैं। यदि आप फलों के रस का सेवन करते हैं, तो आपको ऊर्जा के साथ-साथ एल्कोहल को अवशोषित करने वाले तत्व भी प्राप्त होंगे और आप हाइड्रेट भी होंगे। इसलिए आपके लिए फलों के रस का सेवन बहुत उपयुक्त है।

* केला :

खुमारी से बचने के लिए बार में जाने से पहले कुछ केले खा लें। केले में मौजूद पोटेशियम और कार्बोहाइड्रेटस् आपके शरीर को रीहाइड्रेट करते हैं। अदरक वाली चाय पीएं। इससे सिरदर्द से राहत मिलेगा। ये पेट में उठने वाले मरोड़ से राहत देकर शराब को हजम करने में मदद करेगा।


शराब के हैंगओवर को उतारने के घरेलू और कारगर उपाय...