Advertisement :
राजेंद्र नगर की शिवांगी सहगल देवांग ने तोडा रिकॉर्ड ....

Advertisement :
Shivangi Bunny India Home Maker
सौंदर्य प्रतियोगिताओं
मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा के शहर की बेटियों ने एक बार फिर सौंदर्य प्रतियोगिताओं में बरेली का नाम रोशन कर दिया है। बरेली की रचिता सिंह ने सिंगापुर में मिसेज साउथ ईस्ट एशिया का खिताब जीत कर इतिहास रचा है। वही राजेंद्र नगर की शिवांगी सहगल देवांग मिसेज इंडिया होम मेकर में सेकंड रनर अप चुनी गई हैं। गुड़गांव में हुए कांटेस्ट में शिवांगी को मिसेज उत्तरप्रदेश के सब शीर्षक (Title) से भी नवाजा गया।
रचिता ने इसी वर्ष 25 अप्रैल को गुरुग्राम में मिसेज नार्थ इंडिया का खिताब जीता था। इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट के लिए देश भर से पांच हजार ऑनलाइन आवेदन आये थे। मेगा शो के लिए 30 प्रतिभागियों का चयन हुआ था। इन सबको पीछे छोड़ते हुए रचिता ने सिंगापुर का टिकट पाया था। सिंगापुर में भी उनका स्वर्णिम सफर जारी रहा। रचिता ने कहा कि मानुषी चिल्लर के मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने की खबर ने मेरे अंदर एक नया उत्साह भर दिया। कड़े मुकाबले के बाद आखिर ताज मेरे ही खाते में आया।
हार्टमैन कालेज से इंटर के बाद रचिता ने इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से बीबीए और वनस्थली से एमबीए किया था। एनई रेलवे में स्पोर्ट्स सेक्रेटरी पदमवीर सिंह और रेखा सिंह की बेटी रचिता सिंह की शादी 14 फरवरी 2014 को मेरठ के मेजर अभिजीत सिंह से हुई थी। उनका दो वर्ष का बेटा रुद्रांश है। उनकी ससुराल मेरठ की श्रद्धापुरी कालोनी में हैं। उनके ससुर जसपाल सिंह भी आर्मी में थे। रचिता ने पूरी फॅमिली तथा मुख्य तौर पर खुद की साँस सुनीता सिंह के लिए तहे दिल से आभार (thanks) व्यक्त किया है।
राजेंद्र नगर की शिवांगी
उधर, राजेंद्र नगर की शिवांगी ने गुरुग्राम में बरेली का नाम रोशन कर दिया। मिसेज इंडिया होम मेकर में सिंगापुर, दुबई के साथ ही पूरे देश भर से 38 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। अब शिवांगी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिलीपिंस में होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से बीटेक और एमबीए कर चुकी शिवांगी ने अपनी सफलता गृहणियों को समर्पित की है। उन्होंने कहा कि आर्मी कल्याण समिति महिलाओं के उत्थान के लिए काम करती है श्रेणियों के लिए यह बड़ा जरूरी है कि वह अपनी प्रतिभा को पहचाने
इसी सोच के साथ शिवांगी ने भी सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेकर शहर का नाम रोशन कर दिया। शिवांगी की शादी पिछले वर्ष 10 मार्च को आर्मी में कैप्टन हर्ष देवांग के साथ हुई थी। पिछले दिनों ही वो अलवर शिफ्ट हुई हैं। उनके पापा डॉ विनोद सहगल NRHM में जॉब करते हैं
राजेंद्र नगर की शिवांगी सहगल देवांग ने तोडा रिकॉर्ड ....




