Advertisement :
रजत शर्मा का जीवन परिचय | Rajat Sharma Biography In Hindi

Advertisement :
इंडिया टीवी चीफ रजत शर्मा की जीवनी एवं करियर संघर्ष | All About Rajat Sharma Biography In Hindi
भारत में यूं तो कई प्रसिद्ध व्यक्तित्व हुए हैं ,जिन्होंने अलग अलग क्षेत्रों में सफलता प्राप्त की है । किन्तु पत्रकारिता और समाचार चैनलों की दुनिया में बहुत कम व्यक्तियों को प्रसिद्धी मिली है। इंडिया टी वी के चीफ एडिटर रजत शर्मा ऐसे मीडिया कर्मी हैं ,जिनहोने अपने लिए एक अलग मुकाम बना लिया है। अपने टी वी शो आपकी अदालत से मशहूर होने वाले रजत शर्मा अपने बेबाक सवालों और मीठे व्यवहार के कारण देश भर में जाने जाते हैं।
आरंभिक जीवन एवं परिवार
via: http://www.fakingnews.com
18 फरवरी 1957को दिल्ली मे रजत शर्मा का जन्म हुआ था। रजत जी बचपन में अपने सात भाइयों, बीमार माँ , एक बहन और पिता के साथ दिल्ली में 10*10के एक छोटे से कमरे में रहते थे । इनके मकान में बिजली व पानी की व्यवस्था भी नहीं हुआ करती थी। अत्यधिक गर्मी के कारण उन्हें दूध भी नहीं मिलता था। दूध के बदले पाउडर का दूध गरम पानी में डालकर वो भाई बहन पीते थे। रजत शर्मा के अनुसार नहाने के लिए उनके परिवार को घर के बाहर नुक्कड़ पर लगे सरकारी नल पर जाना पड़ता था । घर में बिजली की व्यवस्था नहीं होने के कारण सिक्षा के लिए रजत शर्मा पास के रेलवे स्टेशन में जया करते थे । रजत शर्मा के अंदर बचपन से ही पढ़ने का लगाव था ।
पिता की इस बात को बनाया अपना लक्ष्य
via: https://pbs.twimg.com
Advertisement :
उनके बचपन की एक घटना ने उनके व्यक्तित्व को बदलकर रख दिया था। 1960 के दशक में टी वी बहुत कम लोगो के घरो मे हुआ करता था। रजत जी के इलाके में जिसके यहाँ टी.वी हुआ करती थी उन्ही के घर पर सारा मोहल्ला टी वी देखने के लिया जाया करता था। दूरदर्शन पर मनोज कुमार की फिल्म शहीद को देखने के लिए रजत शर्मा जब पड़ोसी के यहाँ टी वी देखने पहुचे तो पड़ोसी ने उन्हें अंदर नहीं आने दिया तथा दरवाजा बंद कर लिया । दुखी रजत शर्मा जब अपने घर लौटे तो उनके पिताजी ने उनसे उनके दुखी होने का कारण पूछा । तब रजत शर्मा ने अपने पिता से सारी बात कह डाली , इस पर उनके पिता नें उनसे जो बात कही वह उनके दिलो दिमाग को प्रभावित कर गयी । उनके पिता ने कहा था की बेटा तुम किसी दूसरे को देखने के लिए किसी तीसरे के घर में टी वी देखने क्यू जाते हो । तुम स्वयं कुछ ऐसा कर के दिखाओ जिससे लोग तुम्हें टी वी पर देखे । यह बात रजत शर्मा के मन में घर कर गयी । रजत शर्मा ने यह ठान लिया की वो जीवन में कुछ ऐसा जरूर करेंगे जिससे वे टी वी पर आयें और लोग उन्हें देख सकें ।
नोकरी के लिए किया संघर्ष
via: https://www.livemint.com
इसके पश्चात रजत शर्मा ने एम काम की शिक्षा प्राप्त की । जब एम काम की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे नौकरी की तलाश में घूम रहे थे तभी उनकी पहचान जनार्दन ठाकुर से हुई । जनार्दन ठाकुर पूर्व में आनंद बाजार पत्रिका से जुड़े हुए थे। जनार्दन ठाकुर आनंद बाजार पत्रिका को छोडकर एक नए सिंडिकेटेड कालम की शुरुआत करना चाहते थे। उस समय उन्होने रजत शर्मा को अपने शोध कर्ता के रूप में रख लिया । 1982 मे रजत शर्मा ने ऑन लुकर मैगजीन में अपनी पहली कहानी लिखी थी । इस कहानी के लिए उन्हे तीन सौ रुपए मिले थे। ऑन लुकर मैगजीन में ट्रेनिंग रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए रजत शर्मा को काफी अनुभव हुआ । कुछ वर्षो बाद 1985 में उन्हें उस मैगजीन का एडिटर बना दिया गाया । रजत शर्मा ने चन्द्रा स्वामी पर स्टिंग ऑपरेशन भी किया था। रजत शर्मा का जुड़ाव द डेली ओर संडे ऑब्जर्वर में एडिटर के रूप में भी रहा है।
आप की अदालत प्रोगाम से मिली असली पहचान
via: oneworldnews.com
किन्तु रजत शर्मा के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण घटना तब घटी जब वो 1992 में जी टी वी के सुभास चन्द्र के संपर्क में आए ।जी टी वी के सुभास चन्द्र आप की अदालत नाम से मश हूर हस्तियों के इंटरव्यू का कार्यक्रम चलाना चाहते थे जिसमे प्रसिद्ध व्यक्तियों को बुलाकर उनसे सवालत किया जाना था । रजत शर्मा को इस शो का होस्ट बनाया गया । इसके बाद 12 फरवरी 1993 को आप की अदालत का पहला शो हुआ । रजत शर्मा ने आप की अदालत में भारत की लगभग सभी प्रमुख हस्तियों का साक्षात कार लिया है। जिसमे लालू प्रसाद यादव , नरेंद्र मोदी, अनुपम खेर ,स्वामी रामदेव, आमिर खान, शाहरुख खान , सलमान खान, अक्षय कुमार , अरुण जेटली , योगी आदित्यनाथ, अरविंद केजरीवाल , किरण बेदी, और राजनाथ सिंह इत्यादि प्रमुख हैं। आप की अदालत शो ने रजत शर्मा को इतनी शोहरत दी जिसकी उन्हे कल्पना भी नहीं थी। इस शो ने उन्हें रातों रात भारत में मश हूर कर दिया । रजत शर्मा ने अपनी सफलताओं से प्रेरित होकर अपने खुद के न्यूज चैनल शुरू करने का विचार किया जिसे 2004 में इंडिया टी वी नाम से लांच किया गया। किन्तु इंडिया टी वी के शुरुवाती दिनों मे केवल गंभीर विषयों को न्यूज चैनल पर शामिल करने की वजह से उन्हें पैसों की कमी होने लगी थी । इस कारण 2008 से उन्होने अपने चैनल में कुछ बदलाव किए और गंभीर खबरों के अलावा लोकप्रिय विषयों पर भी खबरें दिखनी शुरू की। जिससे चैनल की लोकप्रियता बढ्ने लगी , रजत शर्मा को पत्रकारिता और मीडिया के क्षेत्र में किए गए योगदान के लिए पद्मभूषण से नवाजा गया है।
देश के सभी मुद्दों को इंडिया टीवी के माध्यम लाते है जनता के सामने
via :resize.indiatvnews.com
रजत शर्मा के न्यूज चैनल इंडिया टी वी ने प्रारम्भ से ही ऐसे विषयों को प्रमुखता से उठाया है ,जो देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं। चाहे वो महिलाओं से संबन्धित मुद्दे हो या भ्रष्टाचार से । रजत शर्मा ने समाज के हर वर्ग के लिए अपने टी वी चैनल के माध्यम से जिम्मेदाराना समाचार प्रस्तुत किया है। उनके द्वारा पेश किया जाने वाला प्रसिद्ध समाचार आज की बात रजत शर्मा के साथ है जो की इंडिया टी वी पर रात में 9 से 10 तक सोमवार से शुक्रवार तक पेश किया जाता है। यह काफी प्रसिद्ध हो चुका है। इस एक घंटे के समचार में रजत शर्मा देश और दुनिया में होने वाली सभी प्रमुख खबरों का विश्लेषण पेश करते हैं । रजत शर्मा मीडिया की दुनिया में अब एक बड़ा नाम बन चुके हैं । किन्तु जमीनी हकीकत से उनका नाता बना हुआ है। एक मीडिया कर्मी के रूप में रजत शर्मा ने देश के प्रति अपने दायित्व को बखूबी निभाया है। ये उम्मीद की जा सकती है की आने वाले भविष्य में भी वो इसी प्रकार निष्पक्ष और निर्भीकता से देश सेव का कार्य करते रहेंगे।
Advertisement :
रजत शर्मा का जीवन परिचय | Rajat Sharma Biography In Hindi




