Advertisement :
बिहार की रिवॉल्वर रानी महिला मुखिया 24घंटे रखती है कमर में पिस्टल |Revolver Queen Abha Devi in Hindi

Advertisement :
माफिया क्वीन सपना दीदी व चंबल किंग फुलन देवी जेसी बड़ी माफिया लेडी डॉन की कहानियां हम सभी ने कई बार सुनी है। लेकिन दोस्तो आज हम आपको बिहार के पटना जिले के गौनपुर गांव की रहने वाली उस महिला के बारे में बताने वाले है। जिनके नाम से गौनपुर व आस-पास के गांव के गुंडे उनका नाम सुनकर कांप जाते है। दोस्तो हम बात कर रहे है दबंग महिला आभा देवी की जो आज गौनपुर पंचायत की मुखिया है। आभा देवी को गांव के लोग “ रिवॉल्वर रानी” व "लेडी सिंघम" के नाम से भी पुकारते है। इन नामो से आभा देवी को जानने की मुख्य वजह है उनकी कमर में 24 घंटे बंधी पिस्टल। जी हा दोस्तो आभा देवी की कमर पर हर समय पिस्टल बंधी हुई होती है। तो चलिए दोस्तो इस "रिवॉल्वर रानी" यानी आभा देवी की इस कहानी को शुरुआत से जानते है।
पिस्टल की कीमत 1.36 लाख
आभा देवी जो गौनपुर ग्राम पंचायत की मुखिया है। पंचायत के मुखिया होने के कारण उन्हें गांव के विकास से जुड़े कई कार्य करवाने होते है। इस दौरान कई मुश्किलें सामने आती है कई अपवाद लोग धमकियों से लेकर कार्य में बाधा पहुंचाने में सबसे आगे रहते है। बस इसी बात से परेशान होकर गौनपुर की मुखिया आभा देवी ने पिस्टल रखना शुरु कर दी। अपनी इस पिस्टल रखने की स्टाईल के बारे में आभा देवी ने बताया की - "साल 2016 में मुझे पिस्टल का आर्म लाइसेंस प्राप्त हुआ था। इस पिस्टल की कुल कीमत 1.36 लाख रुपये है जो ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बनकर तैयार हुई है।"
घर में एक मां, बाहर है “रिवाल्वर रानी”
दोस्तो गौनपुर गांव की मुखिया आभा देवी अपने घर में एक मां का फर्ज निभाती है। आभा देवी चार बच्चो की मां है। लेकिन जब वो घर की जिम्मेदारियों को पूर्ण कर घर से बाहर निकलती है तो आस पास के गांव के गुडे उनसे जान बचाते फिरते है। अपनी इस स्टाईल के बारे में आभा देवी ने बताया की “ आज घर के माहौल से बाहरी दुनिया का माहौल काफी अलग है... बस में गौनपुर पंचायत की मुखिया हुं इसके नाते अपना फर्ज अदा करने के लिए गांव के कल्याण, विकास के साथ गांव वालो को ऐसे असामाजिक तत्वो से बचाना मेरा फर्ज है। इस वजह से यह सब करना पड़ता है।
पति को छोड़ती है बंदूक चलाने में पीछे
Advertisement :
गौनपुर पंचायत में रिवाल्वर रानी के नाम से मशहूर आभा देवी अपनी खुद की पिस्टल लेने से पहले अपने पति आयोध्या शर्मा की पिस्टल से चलाने का अभ्यास किया। आभा देवी इस बारे में हंसते हुए कहती है की - “ आज तो अपने पति से भी तेज व सटिक निशाने पर गोली चलाती हूं। अपनी गांव की मुखिया के बारे में गांव वालो ने बताया की आभा देवी ने गांव के कल्याण के लिए बहुत से विकास कार्य किए है।
बिहार की रिवॉल्वर रानी महिला मुखिया 24घंटे रखती है कमर में पिस्टल |Revolver Queen Abha Devi in Hindi




