x

दुनिया के टॉप 10 रेलवे स्टेशन जहां से ट्रेन का सफर होता है यादगार | Top 10 Railway Stations in World

By N.j / About :-7 years ago

किसी भी ट्रिप प्लान की शुरुआत करने से पहले वहां की होटल, रहने खाने जैसी सुविधाएं की जानकारी सब करते है। मुख्य वजह है की आपकी छुट्टियां मजे से बीते। लेकिन दोस्तो आपने कभी उन रास्तो के बारे में जानने की कोशिश की है। जहां से आपके इस सफर की सवारी होती है। खेर इस बात पर कम ही लोगों का ध्यान जाता है। लेकिन दोस्तो कुछ ऐसी जगह है जहां से ट्रेन के गुजरने का नजारा ही कुछ अलग होता है। बस अपनी इसी खूबी के चलते आज भारत के यह 10 रेलवे स्टेशन दुनिया के बेहतरीन रेलवे स्टेशन की सूची में शामिल है।

1. छत्रपति शिवाजी अर्मिनस, मुंबई भारत

भारत के मुंबई शहर में बने इस स्टेशन की डिजाइन को तैयार किया फ्रे़डरिक विलियम स्टीवंस ने । इसका निमार्ण क्वीन विक्टोरिया की गोल्डन जुबली के सम्मान के रुप में तैयार किया गया था। यह स्टेशन इटैलियन गाॅथिक रिवाइवल व भारतीय मुगल शैलियों का एक मिश्रण है साथ ही इसे दुनिया के "World heritage site"  में शामिल किया गया है।

2. कुआलालंपुर रेलवे स्टेशन, मलेशिया

मलेशिया का इस कुआलांलपुर रेलवे स्टेशन की बनावट नियो मोरिस, मुगल व इंडो सरेसैनिक शैली से निर्मित किया गया है। यह स्टेशन पूर्व और पश्चिम की ओर से सुंदर बनावट में बना हुआ है।

3. कनाज़वा स्टेशन, कनाज़वा जापान

इस स्टेशन की वास्तुकला काफी दर्शनीय है। कनाजवा के स्टेशन के निमार्ण में आधुनिक शैली का मिश्रण है।

4. मोजाम्बिक रेलवे स्टेशन

मोजाम्बिक के रेलवे स्टेशन को दुनिया के का सबसे असाधारण रेलवे स्टेशन माना जाता है। मोजाम्बिक स्टीमी का केपिटल है। मोजम्बिक का रेलवे स्टेशन अपनी कलावट बनावट की वजह से का लोकप्रिय है साथ ही यह यहां आए पर्यटकों को भी अपनी और आकर्षित करता है।

5. ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल, न्यूयॉर्क अमेरिका

दुनिया के सबसे बेहतर रेलवे स्टेशन की लिस्ट में नाम आता है ग्रैंड सेंट्रल का। साथ ही दोस्तो आज ग्रैंड सेंट्रल स्टेश्न दुनिया भर में 6 सबसे अधिक देखे जाने वाला स्थान है। जहां करीब 26,000,000 पयर्टक इसे देखने आते है। ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल का निमार्ण बुक्स आर्ट्स आर्किटेक्चर में किया गया है। जो हेनरी एडवर्ड ने डिजाइन किया था।

6. गारे डू नॉर्ड, पेरिस, फ्रांस

पेरीस का गारे डू नाॅर्ड स्टेशन पेरिस के सी.एन.सी.एफ को मेनलाइन नेटवर्क के 6 सबसे बड़े टर्मिनल स्टेशनो में से एक गिना जाता है। गारे डू नाॅर्डयूरोप का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है।

7. एंटवर्प सेंट्रल, बेल्जियम

बेल्जियम का एंटवर्प सेंट्रल ऐसा रेलवे स्टेशन है जो रेल के इतिहास को प्रदर्शित करता है। बेल्जियम का यह रेलवे स्टेशन लोहे, कांच, संगमरमर और ग्रेनाइट से बना हुआ है। जो महाद्वीपीय यात्रा का एक बड़ा इतिहास है।

8. अटोचा स्टेशन, मेड्रिड स्पेन

अटोचा रेलवे स्टेशन जो मैड्रिड स्पेन का सबसे बड़ रेलवे स्टेशन है। मैड्रिड की पुर्ण सेवाओं का जिम्मा स्पेनिश राष्ट्रीय रेल कंपनी रेनफे की देखरेख में चलता है।

9. सेंट पैंक्रास इंटरनेशनल, लंदन यूनाइटेड किंगडम

स्पेन में आगर टाॅउन के पास स्थित सेंट पैंक्रास  इंटरनेशनल, एक बेहद की बेहतरीन रेलवे स्टेशन है। इस रेलवे स्टेशन का निमार्ण विक्टोरियन गोथिक रिवाइवल शैली में किया गया हैै। अपनी बनावट शैली की उत्कृष्ता के चलते इसे “ रेलवे का गिरजाघर ” की भी उपाधी दी गई है।

10. सिरकेसी स्टेशन, इस्तांबुल तुर्की

ओरिएंटल रेलवे द्वारा वर्ष 1890 मं दुनिया भर में लोकप्रिय ओरिएंट एक्सप्रेस के पूर्वी टर्मिनस का निमार्ण किया जो आज सिरकेसी तुर्की का मुख्य आकर्षण का केंद्र है।

दुनिया के टॉप 10 रेलवे स्टेशन जहां से ट्रेन का सफर होता है यादगार | Top 10 Railway Stations in World