रिंकू सिंह के जीवन से जुडी महत्वपूर्ण बातें | Rinku Singh Biography in Hindi

रिंकू सिंह के जीवन से जुडी महत्वपूर्ण बातें | Rinku Singh Biography in Hindi

In : Viral Stories By storytimes About :-6 months ago
+

नमस्कार दोस्तों, आज हम बात कर रहे है एक ऐसे व्यक्ति की जिसने अभी हाल में आईपीएल 2023 में अपनी टीम के लिए आखिरी पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाकर अपनी टीम को मैच जिताया है। वो कोई नहीं केवल रिंकू सिंह है जो कोलकाता नाईट राइडर्स टीम के लिए खेलते है। आज के समय में रिंकू सिंह क्रिकेट में बढ़ता हुआ चेहरा है।

तो चलिए दोस्तों आज हम रिंकू सिंह के बारे सभी इनफार्मेशन आपके साथ साझा करने जा रहे है।

रिंकू सिंह एक इंडियन क्रिकेटर है जो उत्तर प्रदेश राज्य के लिए खेलते है। रिंकू सिंह बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं। अभी हाल ही में इन्होने अच्छी बेटिंग दिखाई है। वह अपनी अच्छी एवं निडर शैली की बेटिंग के लिए जाने जाते है। 

रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था। उनके पिता खानचंद्र सिंह जो एक एलपीजी गैस सिलेंडर डिलीवरी मैन थे और उन्होंने अपने जीवन में संघर्ष किया। उनकी माता का नाम माता वीणा देवी है जो गृहिणी हैं। साथ ही, उनके दो भाई-बहन हैं, जिनमें नेहा सिंह और जीतू सिंह शामिल हैं। Rinku Singh Biography in Hindi

रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर:

Source

रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर अब तक ज्यादा खास नहीं रहा लेकिन उन्होंने अंडर -16, अंडर -19 और अंडर -23 स्तरों पर उत्तर प्रदेश का और अंडर -19 स्तर पर सेंट्रल जोन का प्रतिनिधित्व किया है।

5 मार्च 2014 को, रिंकू सिंह मात्र 16 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था, उस समय उन्होंने 87 गेंदों में 83 रन बनाए थे।

31 मार्च 2014 को, उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में विदर्भ के खिलाफ अपना टी20ई डेब्यू किया, जहाँ उन्होंने 5 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए। इस मैच में जितेश शर्मा और कुलदीप यादव ने भी टी20 डेब्यू किया था। रिंकू सिंह ने 5 नवंबर 2016 को रणजी ट्रॉफी 2016-17 में उत्तर प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया। Rinku Singh Biography in Hindi

रिंकू सिंह का इंडियन प्रीमियर लीग {आईपीएल} में डेब्यू :

Source

रिंकू सिंह ने पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग {आईपीएल} में डेब्यू साल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए किया था। अब भी इसी टीम का हिस्सा है।

रिंकू सिंह की यादगार पारी:

Source

कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर रिंकू सिंह 9 अप्रैल 2023 को अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर थे क्योंकि उन्होंने अंतिम पांच गेंदों में पांच छक्के लगाकर अपनी टीम को आईपीएल 2023 के खेल में गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स पर तीन विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने में मदद की। केकेआर को अंतिम ओवर में 29 रन चाहिए थे और शायद ही किसी ने इस खेल को जीतने के पक्ष की कल्पना की होगी। रिंकू सिंह ने आखिरी पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाकर अपनी टीम को मैच जिताया।

रिंकू सिंह के जीवन से जुडी महत्वपूर्ण बातें | Rinku Singh Biography in Hindi