Advertisement :
हरियाणा की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की जीवनी | Saina Nehwal Biography In Hindi

Advertisement :
पद्म भूषण सम्मानित बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल का जीवन परिचय । Saina Nehwal Life Story In Hindi, Saina Nehwal Success Story In Hindi
- नाम - साइना नेहवाल
- जन्म दिनांक - 17 मार्च 1990 (28 साल )
- जन्म स्थान - हिसार हरियाणा
- हाइट - 1.65 M (5.41 फुट )
- पिता का नाम - हरवीर सिंह नेहवाल
- माता का नाम - उषा नेहवाल
- परिवार के सदस्यों के नाम - अबू चन्द्रांशु नेहवाल (बहन)
- शिक्षा - कैंपस कैंपस स्कूल , CCS HAU, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ रूरल डेवलपमेंट , St. Ann's कॉलेज फॉर वीमेन
- खेल - इंडियन बैडमिंटन प्लेयर
- कोच का नाम - पुलेला गोपीचंद
दोस्तों आज हम आपको खेल की दुनिया की लोकप्रिय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जीवन के बारे में बताने वाले है। आज साइना नेहवाल बैडमिंटन क्षेत्र में देश के लिए अपार सफलता और इस मुकाम पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला भी है। ओलंपिक्स गेम्स में देश के लिए मैडल जितने वाली साइना देश की प्रथम बैडमिंटन खिलाड़ी है। साल 2012 को लन्दन ओलंपिक्स खेलों में साइना ने ब्रांच मैडल जीता. भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण के बाद साइना भारत की पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी है। साथ ही साइना वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप और सुपर सीरीज जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी है। बैडमिंटन क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए ओलंपिक्स गेम्स की ऑर्गनाइजेशन "Olympic Gold Quest " ने भी साइना की काफी सहायता दी। दोस्तों साइना नेहवाल पदम् श्री और द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता एस.एम. आरिफ से शुरुआती प्रशिक्षित मिला था। इसके बाद साल 2014 में पुल्लेला गोपीचंद साइना के कोच बने। साइना नेहवाल बैडमिंटन में राष्ट्रिय चैंपियन भी रह चुकी है। वर्तमान समय में साइना बैडमिंटन का प्रशिक्षक विमल कुमार से प्रशिक्षण ले रही है। साइना इंडियन बैडमिंटन लीग हैदराबाद हॉटशॉट्स की और से खेलती है। 2015 में वर्ल्ड चैम्पियनशिप में सिल्वर मैडल हासिल किया था ऐसा करने वाली वो पहली बैडमिंटन महिला खिलाड़ी बनी।
साइना नेहवाल का बचपन एवं परिवार | Saina Nehwal Family
दोस्तों साइना का जन्म 17 मार्च 1990 को हरियाणा के हिसार एक जाट परिवार में हुआ था। साइना के पिता हरवीर सिंह हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कार्यरत थे. इनकी माँ एक गृहणी थी. हिसार से ही साइना ने अपनी प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की. कुछ समय बाद इनका परिवार हिसार छोड़कर हैदराबाद चला गया। हैदराबाद में साइना कराटे की ट्रेनिंग ली और ब्रॉउन बेल्ट भी जीता। साइना ने 12th की पढ़ाई हैदराबाद एक सेंट एंस कॉलेज से पूर्ण की थी।
साइना नेहवाल के पुरस्कार | Saina Nehwal Awards
- CNN-IBN इंडियन ऑफ़ द ईयर इन स्पोर्ट्स (2009)
- अर्जुन अवार्ड फॉर बैडमिंटन (2009)
- राजीव गाँधी खेल रत्न (2010)
- पद्मा श्री (2010)
- बिग स्टार मोस्ट एंटरटेनिंग स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ़ द ईयर (2015)
- पद्मा भूषण (2016)
दोस्तों साइना नेहवाल ने विश्व बैडमिंटन के महिला के एकल प्रतिस्पदा में रजत पदक जीत कर भारत देश के नाम को गौरवान्वित कर दिया था। दोस्तों भले ही साइना देश के गोल्ड मैडल नहीं जीत पाई और हर बार इस में असफल हुई लेकिन साइना देश के उन युवाओ के लिए प्रेरक जरूर बन गई। इन को आगे आते देख देश की कई युवा बैडमिंटन खिलाड़ियो को आगे बढ़ने की एक प्रेरणा मिलेगी। एक बार मीडिया में साइना को एक रिपोर्टर ने उनको देश की के लिए चाह के बारे में पूछा तो साइना ने कहा "मै हमेशा से एक ओलिंपिक पदक चाहती हु और भारत के राष्ट्रिय ध्वज को मंच पर हमेशा से उपर जाते हुए देखना चाहती हु."
Advertisement :
सच में साइना के इस विचार से देश के कई बैडमिंटन खिलाडियो को आगे बढ़ने की एक नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी।
हरियाणा की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की जीवनी | Saina Nehwal Biography In Hindi




